Giloy Amla Juice Benefits : गिलोय स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ महिलाओं और पुरुषों की कई समस्याओं (Giloy Benefits) को दूर की जा सकती है। वहीं, आंवला की बात कि जाए तो इससे भी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही यह मोटापा, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी कई गंभीर समस्याओं को दूर कर सकता है। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी असरदार हो सकता है। आंवला और गिलोय का जूस आपको डायबिटीज, कमजोर बाल, हार्ट डिजीज से दूर रख सकता है। इसके अलावा आंवला और गिलोय का जूस शरीर की कई अन्य समस्याओं को दूर कर सकता है। आज हम इस लेख में गिलोय आंवला जूस के फायदे (Amla Giloy Juice Benefits) जानेंगे।
गिलोय आंवला जूस के फायदे - Giloy amla Juice Health Benefits
गिलोय और आंवला जूस पीने से डायबिटीज, मोटापा और हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा गिलोय आंवला जूस के कई फायदे हो सकते हैं।
1. स्किन के लिए हेल्दी - Giloy Amla Juice for Skin
गिलोय आंवला जूस पीने से स्किन को स्वस्थ रख सकते हैं। यह स्किन की चमक को बढ़ाता है। साथ ही स्किन पर होने वाली परेशानी जैसे- एक्ने, पिंपल्स, झुर्रियां इत्यादि को दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - आंवला और मिश्री साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का तरीका
2. शुगर करे कंट्रोल - Giloy Amla Juice for Blood Sugar
डायबिटीज में आंवला और गिलोय का जूस स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। दरअसल, आंवला और गिलोय में मौजूद गुण शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में प्रभावी होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, गिलोय और आंवला में एंटी-डायबिटीक गुण मौजूद होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है।
3. दिल को रखे स्वस्थ - Giloy Amla Juice for Heart Health
गिलोय और आंवला जूस दिल को स्वस्थ रखने में हेल्दी होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा आंवला जूस में फैट को कम करने के गुण होता है, जो आपके हृदय के लिए हेल्दी हो सकता है।
4. शरीर को करता है डिटॉक्सिफाई - Giloy Amla Juice for Detoxifying
गिलोय और आंवला का जूस शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने का गुण रखता है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। अगर आप रोजाना 1 से 2 चम्मच गिलोय आंवला जूस पीते हैं, तो यह आपके शरीर में मौजूद गंदगी को कुछ ही दिनों में ठीक कर सकता है।
5. आंखों के लिए हेल्दी - Giloy Amla Juice for Eye health
आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए गिलोय और आंवला जूस का रोजाना सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बेहतर करता है। साथ ही आंखों में होने वाली अन्य परेशानी को दूर कर सकता है।
6. इम्यूनिटी करे बूस्ट - Giloy Amla Juice for Immunity
गिलोय और आंवला जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से मौजूद होते होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में प्रभावी माने जा सकता हैं। इसके सेवन से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्ट होती है, जो कई तरह की गंभीर बीमारियों से आपको सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में बैक्टीरियल समस्याओं से लड़ने की क्षमता बेहतर हो सकती है।
गिलोय आंवला जूस पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।
Read Next
सौंफ और मेथी एक साथ खाने के फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version