आंवला और मिश्री का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इनमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से फिट बनाने में मदद करते हैं। आंवला और मिश्री का सेवन आपकी कई समस्याओं को भी दूर कर सकता है। इससे एनीमिया, आंखों की परेशानी और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। साथ ही आंवला और मिश्री मिलाकर खाने से वजन कम करने, पाचन तंत्र ठीक करने और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में सहायता मिलती है। इसके अलावा आंवला का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है और शरीर अंदर से साफ रहता है। मिश्री आपके शरीर को अंदर से कूल और हाइड्रेट रख सकता है। यह आपके स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल आंवला में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड और फॉस्फोरस जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं और वहीं मिश्री में जिंक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मिश्री का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तो बढ़ता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए आपको इन दोनों को मिलाकर खाने के फायदे और तरीकों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
आंवला और मिश्री खाने के फायदे
1. वजन कम करने में फायदेमंद
अक्सर लोग अपने बढ़े हुए वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में वह हर संभव प्रयास करते हैं ताकि उनका वजन कम हो जाए। तो आप वजन कम करने के लिए आंवला और मिश्री के सेवन कर सकते हैं। आंवले में एथेनॉलिक नामक यौगिक पाया जाता है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है। यह अतिरिक्त फैट को शरीर से बाहर निकाल देता है। बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ-साथ आंवला और मिश्री का सेवन चयापचय को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इससे आप आसानी से फैट बर्न कर सकते हैं।
2. पाचन में सहायक
अच्छी सेहत के लिए आपका पाचन तंत्र ठीक होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर शरीर में खाने के पाचन सही ढंग से नहीं होगा, तो शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे। ऐसे में आप आंवला और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच से भी छुटकारा दिला सकता है। पेट संबंधी परेशानियों में आप बेफ्रिक होकर आंवला और मिश्री का सेवन कर सकते हैं।
3. इम्यून सिस्टम में सुधार
कई लोग बहुत जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं और वायरस के शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोगों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है। ये आसानी से बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं लेकिन इससे बचने के लिए आपको अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करना चाहिए। इसके लिए आप आंवला और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और जिंक आपके शरीर को अंदर से ऊर्जा प्रदान करता है।
4. एनीमिया की समस्या में
आंवला और मिश्री को मिलाकर खाने से आपकी एनीमिया से संबंधित समस्या दूर हो सकती है। यह आपके हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है। दरअसल आंवला और मिश्री दोनों में आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया की समस्या में काफी मददगार साबित हो सकता है। यह अंदर से आपको मजबूत बनाता है।
इसे भी पढे़ं- खाली पेट कच्चा आंवला खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका और सावधानियां
5. एनर्जी के लिए
कई लोग सुबह उठने के बाद भी फ्रेश महसूस नहीं करते हैं। उन्हें पूरे दिन सुस्ती और थकावट का एहसास होता है। इन सभी चीजों से आपकी दिनचर्या और काम प्रभावित होता है। पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहने के लिए आप आंवला और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मिश्री के रिफ्रेशिंग एजेंट आपको पूरे दिन फ्रेश रखने में मदद करते हैं।
इन तरीकों से करें सेवन
1. आप आंवला को पानी में भिगोकर रातभर छोड़ दें। उसके बाद मिश्री पाउडर को उसके पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
2. इसके अलावा आंवला पाउडर और मिश्री पाउडर को शहद के साथ मिक्स करके खाया जा सकता है।
3. आंवला पाउडर और मिश्री को मिलाकर भी खा सकते हैं।
वैसे तो आंवला और मिश्री का सेवन करने के ढेरो लाभ है लेकिन आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। बिना एक्सपर्ट की सलाह के स्वयं इसकी मात्रा का निर्धारण न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है।
(All Image Sources- Freepik.Com)