Tue Oct 27, 2026 | 12:48 AM IST

अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ लेने से मिलेंगे ये 4 फायदे

Ashwagandha Shatavari and Safed Musli: अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण एक साथ लेने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। यह मिश्रण पुरुषों और महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है।
अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ लेने से मिलेंगे ये 4 फायदेअश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ लेने से मिलेंगे ये 4 फायदे

Ashwagandha Shatavari and Safed Musli Benefits: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली इन्हीं में शामिल हैं। इन तीनों जड़ी-बूटियों को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। वैसे तो कई लोग अश्वगंधा खाते हैं, कई शतावरी तो कई लोग सफेद मूसली का भी सेवन करते हैं। लेकिन अगर इन तीनों को एक साथ मिलाकर लिया जाए, तो औषधीय गुण काफी बढ़ जाते हैं। आज इस लेख में हम आपको अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ लेने के फायदों (Ashwagandha Shatavari Safed Musli ke Fayde in Hindi) के बारे में ही बताने जा रहे हैं। 

अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली के फायदे-Ashwagandha Shatavari and Safed Musli Benefits

अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का सेवन हर कोई कर सकता है। ये पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप इन तीनों को एक साथ लेते हैं, तो इससे आपकी शारीरिक कमजोरी दूर होगी। साथ ही स्टेमिना और फर्टिलिटी भी बढ़ेगी। अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली खाने से कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।

ashawagandha and shatavari for weight gainashawagandha and shatavari for weight gain

1. वजन बढ़ाए

अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का सेवन एक साथ मिलाकर कर सकते हैं। यह मिश्रण आपका वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना दूध लें। इसमें आधा-आधा चम्मच अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली मिला लें। आप इस दूध को रोजाना रात में सोते समय पी सकते हैं। रोजाना इसे लेने से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- धनिया, जीरा, करी पत्ते का पानी पीने से मिलेंगे ये 4 फायदे, जानें बनाने का तरीका

2. महिलाओं के लिए फायदेमंद

अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस मिश्रण को लेने से स्तन दूध का उत्पादन और प्रजनन क्षमता बढ़ती है। साथ ही शतावरी महिलाओं के हार्मोन को भी संतुलित रखने में मदद करती है। अगर आपके स्तनों का विकास सही तरीके से नहीं हुआ है, तो भी आप अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ मिलाकर ले सकती हैं। 

3. पुरुषों के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद में अश्वगंधा और सफेद मूसली को पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। रोजाना दूध में अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली मिलाकर लेने से पुरुषों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह मिश्रण पुरुषों की फर्टिलिटी, स्टेमिना और कामेच्छा को बढ़ा सकता है। साथ ही इसे खाने से स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता भी बढ़ती है। अगर आपको पौरुष स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो आप अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली के मिश्रण को एक साथ (Ashwagandha Shatavari and Safed Musli Together) ले सकते हैं।

ashawagandha and shatavari for digestionashawagandha and shatavari for digestion

4. पाचन तंत्र में सुधार करे

स्वस्थ रहने के लिए पाचन का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो आप अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का सेवन एक साथ मिलाकर कर सकते हैं। रोज रात को इस मिश्रण को लेने से पेट की सफाई होती है और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन अश्वगंधा और सफेद मूसली की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए अगर आपको पेट की कोई गंभीर समस्या है तो एक्सपर्ट की राय पर ही इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- बादाम, सौंफ, मिश्री का मिश्रण खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

आप भी अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली (Ashwagandha Shatavari and Safed Musli Benefits in Hindi) को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसका सेवन आप रोज रात को दूध में मिलाकर कर सकते हैं। लेकिन इनकी तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों को इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

Read Next

→ नसों में दर्द और सूजन से राहत दिलाए कैस्टर ऑयल, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 27, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat