Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और कौंच के बीजों का पाउडर एक साथ खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

अश्वगंधा शतावरी सफेद मूसली और कौंच के बीजों का पाउडर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप रोज रात को इन सभी को मिलाकर ले सकते हैं। 

Ashwagandha Safed Musli Shatavari Kaunch Beej Powder Benefits: आयुर्वेद में किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है। इन्हीं में अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और कौंच के बीज भी शामिल हैं। वैसे तो इन सभी के अपने-अपने औषधीय गुण होते हैं, जो बीमारियों का इलाज करने में मदद करते हैं। लेकिन आप चाहें तो अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और कौंच को एक साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। आप इन सभी को पाउडर के रूप में ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि अश्वगंधा सफेद मूसली शतावरी कौंच के बीज खाने से क्या होता है? या फिर अश्वगंधा सफेद मूसली शतावरी कौंच बीज पाउडर के फायदे क्या हैं? (Ashwagandha Safed Musli Shatavari Kaunch Beej Powder Benefits)

अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और कौंच बीज पाउडर के फायदे

1. शारीरिक कमजोरी दूर करे

अगर आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आप अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और कौंच के बीजों का पाउडर ले सकते हैं। रोजाना इस मिश्रण को लेने से आपको पूरी ताकत मिलेगी। कमजोरी और थकान दूर होगी। इसके लिए आप इसका सेवन लगातार एक महीने तक कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रोज दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

ashawagandha for sperm count

2. पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंद

जिन पुरुषों को यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और कौंच के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इन सभी को एक साथ मिलाकर लेने से पुरुषों के स्पर्म काउंट में वृद्धि हो सकती है, साथ ही उनकी गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको यौन स्वास्थ्य से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, तो भी रात को अश्वगंधा शतावरी सफेद मूसली और कौंच के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

3. वजन बढ़ाने में फायदेमंद

जो लोग दुबले-पतले और कमजोर हैं, उनके लिए भी अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और कौंच के बीजों का पाउडर काफी फायदेमंद हो सकता है। इन कॉम्बिनेशन को रात को सोते समय दूध के साथ लेने से आपकी मांसपेशियों का तेजी से विकास हो सकता है। इससे मसल्स गेन होती है और वजन बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

4. तनाव कम करे

अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और कौंच के बीजों का मिश्रण तनाव को भी कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं और सेलुलर डैमेज को रोकते हैं। इससे कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम होता है और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप तनाव या चिंता में रहते हैं, तो इस मिश्रण को दूध के साथ ले सकते हैं। इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा और नींद भी अच्छी आएगी।

इसे भी पढ़ें- अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ लेने से मिलेंगे ये 4 फायदे

अश्वगंधा सफेद मूसली शतावरी कौंच के बीज का सेवन कैसे करें?

  • आप अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और कौंच के बीजों का एक साथ सेवन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप इन सभी का अलग-अलग पाउडर बना लें।
  • अब आधा-आधा चम्मच सभी को दूध में डालें और पी लें।
  • आप अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और कौंच के बीजों के पाउडर को रात को सोते समय ले सकते हैं। 

अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और कौंच के बीजों की तासीर गर्म होती है। इसलिए आपको इनका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो इनका सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इनका सेवन आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

Read Next

Arjun ki Chaal: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 03, 2022 14:40 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content