पनीर डोडा जिसे आम भाषा में पनीर का फूल भी कहते हैं यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आमतौर पर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन ज्यादा करते हैं, लेकिन कई दूसरी बीमारियों में भी पनीर के फूलों का इस्तेमाल फायदेमंद है। हालांकि, अगर आप ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करते हैं तो नुकसान भी हो सकता है, कैसे? इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की जिन्होंने इसके फायदे और सेवन का तरीका भी बताया।
पनीर के फूल के फायदे
डॉ. श्रेय बताते हैं कि पनीर का फूल एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, हाइपोग्लाइसेमिक, हाइपोलिपिडेमिक, कार्डियोवैस्कुलर और हेपेटोप्रोटेक्टिव गुणों से भरपूर है। आपको कोई समस्या नहीं है तब भी आप थोड़ी मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं, जो कि शरीर में अनहेल्दी फैट को कम करने के साथ लिवर के कामकाज को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा भी पनीर के फूल के कई फायदे हैं जैसे-
1. शुगर कंट्रोल करने में मददगार
डॉ. श्रेय कहते हैं कि शुगर में इसका बहुत अच्छा रोल है। पनीर का फूल, हाइपोग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर है जो कि डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में न खाएं क्योंकि इससे आपके शरीर का शुगर लेवल अचानक से लो हो सकता है जिससे दिक्कत हो सकती है।
2. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
डॉ. श्रेय कहते हैं कि आजकल बहुत से लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या परेशान करती है। ऐसे में आपकी धमनियों में जमे बैड फैट के कणों को साफ करने में पनीर के फूल मददगार साबित हो सकते हैं। इसका हाइपोलिपिडेमिक गुण, धमनियों में जमा बैड फैट लिपिड्स को कम करने में मदद करता है जिससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सस्ता पनीर असली है या एनालॉग? 3 आसान तरीकों से पहचानें असली और पाम ऑयल वाले नकली पनीर में अंतर
3. एडिमा के मरीजों के लिए
साल 2024 में International Journal of Pharmaceutical Sciences में प्रकाशित स्टडी बताती है कि पनीर का फूल एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विथेनोलाइड्स (withanolides) और अर्क शरीर में सूजन की समस्या जैसी ए़डिमा को कम करने में मदद कर सकते हैं। डॉ. श्रेय बताते हैं कि पनीर डोडा मूत्र की मात्रा और इलेक्ट्रोलाइट उत्सर्जन को बढ़ाकर शरीर से अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह एक प्रकार से ड्यूरेटिक की तरह काम करता है जिससे एडिमा से भी बचाव होता है।
4. फैटी लिवर के मरीजों के लिए फायदेमंद
फैटी लिवर के मरीजों के लिए पनीर डोडा काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद घटक लिवर को हानिकारक विषाक्त पदार्थों (hepatotoxicity) से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसलिए जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है उनके लिए पनीर के फूलों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: 100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए रोज सेवन की सही मात्रा
5. घाव भरने में सहायक
इसी रिसर्च जर्नल में प्रकाशित शोध में बताया गया है कि यह कोलाजन, प्रोटीन और डीएनए संश्लेषण को बढ़ाकर घाव सिकुड़ने और तेजी से भरने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है जो कि एलर्जी कम करने के साथ त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मददगार है। साथ ही, यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन इंफेक्शन को कम करने में मददगार है।
पनीर के फूल के नुकसान
डॉ. श्रेय कहते हैं कि पनीर के फूल के कई नुकसान भी हैं जैसे अगर आप ज्यादा मात्रा में पनीर के फूल खाते हैं, तो इससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पनीर के फूल ज्यादा मात्रा में खाने से पेट गर्म हो सकता है, जिससे अकड़न और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसे खाने से डिजिनेस और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। साथ ही जिन भी लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है उनके लिए भी पनीर डोडा का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
पनीर के फूल का सेवन कैसे करें?
पनीर के फूल का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं जैसे-
- पनीर के फूल को पानी में भिगोकर रख दें और इसे मसल लें। इस पानी को छान लें। इसके बाद इस पानी को पी जाएं।
- पनीर के फूलों को उबाल लें और इस पानी को छान लें। इसमें हल्का नमक मिलाकर पी लें।
- पनीर के फूलों को सूखाकर इसका पाउडर बना लें। इसे 1 चम्मच शहद में मिलाकर खाएं या गुनगुना पानी के साथ लें।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि आपको इस बात का ध्यान रखाना चाहिए कि आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन बिल्कुल न करें। साथ ही अगर आपकी दवाइयां चल रही हैं तो भी इसके सेवन से बचें। इसके अलावा इस बात का खास ध्यान दें कि पनीर डोडा की तासीर गर्म होती है, जिस कारण ज्यादा खाने से आपका पेट गर्म हो सकता है, इसलिए एक्सपर्ट की सलाह और अपनी सेहत देखकर ही इसका सेवन करें।
FAQ
पनीर के फूल किन बीमारियों में फायदेमंद हैं?
पनीर के फूलों को आप डायबिटीज, मोटापा, स्किन और यूटीआई की समस्या में खा सकते हैं। इसके अलावा फैटी लिवर में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।पनीर के फूल का पानी कितने दिन पीना चाहिए?
पनीर के फूल का पानी आपको दो हफ्ते से ज्यादा नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे आपके शरीर की गर्मी बढ़ सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 15, 2026 15:51 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1792058548001.webp)