अगर आप भी उन लोगों में हैं जो कि रोज पनीर से बनी कोई न कोई चीज खाते हैं तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। दरअसल, रोजाना इतनी मात्रा में पनीर का सेवन आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन रोजाना पनीर खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है मात्र यह एक कारण भी कई समस्याओं की वजह बन सकता है। हालांकि, पहले जान लेते हैं डाइट एक्सपर्ट Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru की राय और फिर जानेंगे कि रोज पनीर खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं?
क्या रोज पनीर (Paneer) खाना सेहत के लिए सुरक्षित है?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि पनीर रोजाना की डाइट का एक हेल्दी हिस्सा हो सकता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं। यह खास तौर पर उन शाकाहारियों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें अपनी डाइट से काफी प्रोटीन नहीं मिल पाता। हालांकि, रोजाना पनीर खाना हेल्दी है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में पनीर खा रहे हैं, पनीर किस तरह का है और आपकी बाकी डाइट कैसी है।
रोज सीमित मात्रा में पनीर खाने से शरीर को मिलने वाले 4 बड़े फायदे
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि दूध से बना ताजा पनीर एक न्यूट्रिशियस विकल्प हो सकता है, लेकिन कुछ तरह के पनीर में सैचुरेटेड फैट और कैलोरी ज्यादा हो सकती है। जब आप ताजा पनीर खाते हैं तो इससे शरीर को यह फायदे मिल सकते हैं।
1. प्रोटीन मांसपेशियों को बनाए रखने और टिश्यू की मरम्मत में मदद करते हैं जिस वजह से यह मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है।
2. अगर आप रोज पनीर खाते हैं तो यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है। इससे आपको बेकार की भूख नहीं लगती, क्रेविंग नहीं होती और आपको वेट लॉस में (Paneer for weight loss) भी मदद मिलती है।
3. पनीर में कैल्शियम और फॉस्फरस भरपूर मात्रा में होता है। ये मिनरल हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के साथ और दांतों के इनेमल को बनाने में मदद करते हैं।
4. पनीर में सेलेनियम और विटामिन E होता है। ये असरदार एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे त्वचा का बेजानपन दूर होता है और हेल्दी स्किन पाने में मदद मिलती है।
5. Journal of Food Sciences and Technology के अनुसार पनीर शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है जिसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और फैट सॉल्युबल विटामिन A और D भी पाए जाते हैं। यह गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वयस्कों के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: 100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए रोज सेवन की सही मात्रा
अधिक मात्रा में पनीर खाने से हो सकते हैं ये 4 गंभीर नुकसान
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि पनीर ज्यादा खाने से सेहत को कई प्रकार के नुकसान (Side effects of eating paneer daily) हो सकते हैं जैसे-
1. ज्यादा मात्रा में पनीर खाने से वजन बढ़ सकता है और जो लोग वेट लॉस जर्नी में हैं उनका नुकसान हो सकता है।
2. ज्यादा मात्रा में पनीर खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को कम फैट वाले डेयरी विकल्प चुनना चाहिए या ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए।
3. किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को पनीर नहीं खाना चाहिए। पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है और रोजाना बहुत ज्यादा मात्रा में पनीर खाने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को किडनी की पथरी की समस्या है उन्हें भी ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए।
4. ज्यादा मात्रा में पनीर खाने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे गैस, पेट में ऐंठन और अपच की समस्या परेशान कर सकती है इसलिए डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि पनीर का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
01 (66)
इसे भी पढ़ें: क्या रोज पनीर खाने से बढ़ने लगता है पेट और फैट? डाइटिशियन से सच्चाई जान लें
एक दिन में कितना पनीर खाना चाहिए? जानें सही खुराक और समय
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि एक दिन में 50 ग्राम से ज्यादा पनीर न खाएं। हालांकि, अगर आप अलग-अलग चीजों में मिलाकर भी खा रहे हैं तो 100 ग्राम से ज्यादा पनीर कभी भी न खाएं। इसके अलावा आप नाश्ते में पनीर खाएं क्योंकि प्रोटीन पचाने के लिए दिनभर शरीर के पास समय होता है जिससे सेहत से जुड़ी समस्याएं नहीं होती।
कच्चा पनीर या पका हुआ पनीर: रोज खाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि ताजा और कम प्रोसेस्ड पनीर चुनना बेहतर है और ऐसी डिश से बचना चाहिए जिनमें बहुत ज्यादा मक्खन, क्रीम, तेल या नमक हो। पनीर करी जैसी डिशेज में अगर गाढ़ी और भारी ग्रेवी का इस्तेमाल हो, तो उनमें कैलोरी बहुत ज्यादा हो सकती है, ऐसे में इसके सेवन से बचें। हालांकि, बेस्ट ऑप्शन है कच्चा पनीर।
निष्कर्ष:
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि जरूरी बात है संतुलन और विविधता। डाइट में प्रोटीन का एकमात्र जरिया पनीर नहीं होना चाहिए। अपनी डाइट में दालें, बीन्स, सोया, दही, दूध, नट्स और बीज भी शामिल करें। अलग-अलग तरह के प्रोटीन सोर्स लेने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। ज़्यादातर लोगों के लिए, नियमित रूप से सही मात्रा में पनीर खाना एक हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है, बशर्ते पूरी डाइट संतुलित हो और कैलोरी की मात्रा सही हो। किडनी की बीमारी या कुछ खास मेटाबोलिक डिसऑर्डर जैसी समस्याओं वाले लोगों को डाइट के बारे में खास सलाह की जरूरत हो सकती है।
FAQ
पनीर कब नहीं खाना चाहिए?
अगर आपका पेट ठीक नहीं है तो आपको पनीर खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको गैस, एसिडिटी और कब्ज की दिक्कत है तो भी आपको पनीर खाने से बचना चाहिए।क्या गर्भावस्था के दौरान पनीर खाना सुरक्षित है?
प्रेग्नेंसी में पनीर खाना प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकता है। ऐसे में असली दूध से बना और अच्छी तरह पकाया हुआ पनीर खाना सुरक्षित हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 29, 2026 18:20 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
-1790685595780.webp)