आज के समय में किसी के लिए पनीर प्रोटीन का सुपरफूड है, तो किसी के लिए मोटापा बढ़ाने वाला दुश्मन। खासकर फिटनेस और वेट लॉस के दौर में पनीर को लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन बना रहता है। कोई कहता है पनीर मसल्स बनाता है, तो कोई मानता है कि यह पेट और कमर की चर्बी बढ़ा देता है। भारतीय किचन में पनीर सालों से इस्तेमाल होता आ रहा है। शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का अहम सोर्स माना जाता है लेकिन आज की लाइफस्टाइल, कम फिजिकल एक्टिविटी और हाई-कैलोरी डाइट के बीच सवाल यह उठता है कि क्या रोज पनीर खाना सच में सेहत के लिए सही है या यह धीरे-धीरे शरीर में फैट बढ़ा देता है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की-
क्या रोज पनीर खाने से शरीर में फैट बढ़ता है?
पनीर को अक्सर हाई फैट फूड मान लिया जाता है, जिसकी वजह से लोग इसे मोटापे से जोड़ देते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि पनीर में फैट जरूर होता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि पनीर किस तरह का है, कितनी मात्रा में खाया जा रहा है और आपकी कुल डेली कैलोरी इनटेक कितनी है। सिर्फ पनीर को दोष देना सही नहीं है।
डाइटिशियन अर्चना जैन साफ कहती हैं कि अगर पनीर सीमित मात्रा में और सही तरीके से खाया जाए, तो रोज पनीर खाने से जरूरी नहीं कि फैट बढ़े। फैट तब बढ़ता है जब आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं और फिजिकल एक्टिविटी कम होती है। 100 ग्राम पनीर की जगह 40-60 ग्राम पनीर रोजाना लेना ज्यादा सुरक्षित और संतुलित माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Paneer vs Tofu: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए क्या बेहतर ऑप्शन? खुद डाइट एक्सपर्ट से जानें

- डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, पनीर प्रोटीन, कैल्शियम और जरूरी अमीनो एसिड का अच्छा सोर्स है।
- यह मसल्स को मजबूत बनाने, हड्डियों की सेहत सुधारने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।
- खासकर शाकाहारी लोगों के लिए पनीर एक बेहतरीन प्रोटीन विकल्प है।
- हालांकि, फुल फैट पनीर में कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: अगर मैं रोजाना 100 ग्राम पनीर खाऊं तो क्या होगा? जानें 2 अंडे के बराबर इसमें कितना प्रोटीन होता है?
पनीर खाने का सही तरीका क्या है?
पनीर खाने का तरीका भी उतना ही अहम है जितनी उसकी मात्रा। डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि पनीर को सलाद, सब्जी या भुजिया के रूप में हल्के मसालों के साथ खाना बेहतर है। पनीर टिक्का, बटर पनीर या पनीर पकौड़े जैसे ऑप्शन फैट और कैलोरी दोनों बढ़ा सकते हैं। रात के समय बहुत ज्यादा पनीर खाने से भी परहेज करना चाहिए।
डाइटिशियन की सलाह
अगर आप रोज पनीर खाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट को संतुलित रखना बेहद जरूरी है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि पनीर के साथ हरी सब्जियां, फाइबर और पर्याप्त पानी शामिल करना चाहिए। साथ ही रोजाना वॉक, योग या एक्सरसाइज भी जरूरी है, ताकि अतिरिक्त कैलोरी फैट में न बदले।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि रोज पनीर खाने से अपने आप शरीर में फैट नहीं बढ़ता। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, पनीर एक पौष्टिक आहार है, जिसे सही मात्रा, सही समय और सही तरीके से खाने पर यह वजन बढ़ाने की बजाय सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। फैट बढ़ना या न बढ़ना आपकी पूरी लाइफस्टाइल और डाइट बैलेंस पर निर्भर करता है, न कि सिर्फ पनीर पर।
All Images Credit- Freepik
FAQ
शरीर में फैट बढ़ने के कारण क्या हैं?
ज्यादा कैलोरी वाला खाना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब लाइफस्टाइल, नींद की कमी और तनाव शरीर में फैट बढ़ने के मुख्य कारण माने जाते हैं।क्या रोज एक्सरसाइज करने से फैट कम हो सकता है?
हां, नियमित एक्सरसाइज, वॉक, योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शरीर के फैट को कम करने में मदद करती है।फैट कम होने में कितना समय लगता है?
फैट कम होने का समय व्यक्ति की डाइट, लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करता है। आमतौर पर सही रूटीन अपनाने पर 3-4 हफ्तों में बदलाव दिखने लगता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 01, 2026 07:02 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Feb 01, 2026 07:02 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain