Mon Sep 21, 2026 | 12:05 AM IST

Medically Reviewed by Priya Paliwal , Dietitian

पिस्ता खाने से वजन बढ़ता है या कम होता है? डाइटिशियन से जानें

पिस्ता खाने से वजन बढ़ता है या घटता है, यह उसकी मात्रा और सेवन के तरीके पर निर्भर करता है। डाइटिशियन के अनुसार, सीमित मात्रा में पिस्ता प्रोटीन और फाइबर के कारण वजन कम करने में सहायक हो सकता है, लेकिन ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है।
पिस्ता खाने से वजन बढ़ता है या कम होता है? डाइटिशियन से जानेंपिस्ता खाने से वजन बढ़ता है या कम होता है? डाइटिशियन से जानें

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त ड्राई फ्रूट्स को खाने की सलाह दी जाती है। इनमें बादाम, काजू, अखरोट और पिस्ता जैसे कई ऑप्शन्स हैं। इसको स्नैक टाइम पर खाया जा सकता है, लेकिन जब फिटनेस और वजन को नियंत्रित करने की बात आती है, तो पिस्ता को लेकर कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं। कई लोग सोचते हैं पिस्ता में फैट और कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। वहीं, कई लोग इसको वजन कम करने वाली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि पिस्ता खाने से वजन कम होता है या बढ़ता है? दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट चीफ डाइटिशियन प्रिया पालीवाल के अनुसार, पिस्ता खाने से सीधे तौर पर वजन बढ़े ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

क्या पिस्ता वजन कम करने में सहायक है?

डाइटिशियन प्रिया पालीवाल के अनुसार, पिस्ता में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

  • पिस्ता में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और आप बेवजह स्नैकिंग करने से बच जाते हैं।
  • पिस्ता में कैलोरी भी पर्याप्त मात्रा में होती है, इसलिए वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। इसको खाते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।
  • वजन कम करने के दौरान सीमित मात्रा में पिस्ता खाने से शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है। ये एक हेल्दी स्नैक्स हैं।
  • पिस्ता में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत और एक्टिव करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर में पिस्ता खाना सेहतमंद है? एक्‍सपर्ट से जानें


does eating pistachios cause weight gain or weight loss 1does eating pistachios cause weight gain or weight loss 1

क्या कहती है स्टडी?

साल 2020 में Nutrients में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर एक मेवा (नट्स) है, जो वजन कम करने और एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने में मदद करता है। सीमित कैलोरी वाले खान-पान और सही लाइफस्टाइल के साथ पिस्ता खाने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा, नियमित रूप से पिस्ता खाने से खान-पान की आदतें बेहतर होती हैं, जिससे फाइबर ज्यादा मात्रा में मिलता है, मीठी चीजें खाने की इच्छा कम होती है और शरीर को अच्छे फैट्स (पॉली और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड) सही रेशियो में मिलते हैं।

क्या पिस्ता खाने से वजन बढ़ता है?

डाइटिशियन प्रिया पालीवाल आगे कहती हैं, अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा पिस्ता खाता है और उसकी कुल कैलोरी जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो वजन बढ़ सकता है। जब शरीर में कैलोरी की खपत ज्यादा और बर्न होने वाली कैलोरी कम होती है, तो वजन बढ़ता है। इसलिए वजन बढ़ने का कारण पिस्ता खुद नहीं, बल्कि उसकी ज्यादा मात्रा होती है। वहीं, बैलेंस मात्रा में पिस्ता खाने से यह एक हेल्दी स्नैक का ऑप्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद पीना कितना असरदार है? एक्सपर्ट से जानें

पिस्ता खाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

डाइटिशियन प्रिया बताती हैं, वजन को नियंत्रित रखने के लिए पिस्ता को सही तरीके और सही मात्रा में खाना चाहिए।

  • वजन कम करने या बैलेंस रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए रोजाना एक छोटी मुट्ठी (लगभग 20-30 ग्राम या 30-40 दाने) पिस्ता पर्याप्त माना जाता है। इसकी मात्रा सीमित करें।
  • ज्यादा नमक और मसालों वाले पिस्ता के सेवन से बचें। इनकी जगह सादा या हल्का भुना हुआ पिस्ता लिया जा सकता है।
  • पिस्ता को अपनी रोजाना की कुल डाइट में शामिल करके इसकी मात्रा तय की करें।
  • नमकीन पिस्ता खाने से शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ता है, जिससे वाटर रिटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इनका सेवन करने से बचें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों को पिस्ता का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूरी लेनी चाहिए। इसके अलावा, पिस्ता से एलर्जी, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी और पाचन से जुड़ी समस्या होने पर इसके सेवन से बचें। इनको खाने से कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

पिस्ता खाने से वजन बढ़ेगा या कम होगा, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका सेवन किस तरह और कितनी मात्रा में करते हैं। पिस्ता में मौजूद प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स हेल्दी स्नैक है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर वजन के नियंत्रण में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसमें पर्याप्त कैलोरी भी होती है, इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

अगर आप सादे या कम नमक वाले पिस्ता को संतुलित मात्रा में अपनी रोज की डाइट में शामिल करते हैं, तो यह बिना वजन बढ़ाए स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पिस्ता कब नहीं खाना चाहिए?

    वजन कम करने वाले लोगों, पाचन से जुड़ी समस्या होने, किडनी की बीमारी, एलर्जी होने, सोने से पहले, हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में नमकीन पिस्ता को खाने से बचना चाहिए।
  • वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    वजन कम करने के लिए हरी सब्जियों, साबुत अनाज, फल, प्रोटीन युक्त दालें और बीन्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। 

Read Next

गाय का घी vs भैंस का घी: दिल की सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 20, 2026 23:05 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 20, 2026 23:05 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Priya Paliwal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content