Tue Oct 27, 2026 | 01:43 AM IST

Expert

क्या सोयाबीन खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? एक्सपर्ट से जानें

सोयाबीन में पोषक तत्वों से युक्त हेल्दी फूड्स में से एक है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन इससे वजन कम होता है या बढ़ता है? आइए लेख में जानें - 
क्या सोयाबीन खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? एक्सपर्ट से जानेंक्या सोयाबीन खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? एक्सपर्ट से जानें

Does Eating Soybeans Increase Or Decrease Weight In Hindi: सोयाबीन को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। ऐसे में इसको खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिसके लिए अक्सर लोगों को सोयाबीन को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। बता दें, सोयाबीन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये पाचन के लिए भी फायदेमंद है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इसको खाने से वजन कम होता है? ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा (Rakshita Mehra, Clinical Dietician and Nutritionist, Delhi) से जानें क्या सोयाबीन को खाने से वजन बढ़ता है या कम होता है?

क्या सोयाबीन खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? - Does Eating Soybeans Increase Or Loose Weight?

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सोयाबीन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, साथ ही, इसमें ठीक मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसको वजन कम करने और वजन बढ़ाने दोनों के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। यह इसको पकाने के तरीके पर निर्भर करता है। ऐसे में इसको सही तरीके से डाइट में शामिल करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: सोयाबीन से लेकर सोया मिल्क तक थायरॉइड का खतरा बढ़ रहे हैं सोया प्रोडक्ट, जानें एक्सपर्ट से

does eating soybeans increase or decrease weight in hindi 01 (5)does eating soybeans increase or decrease weight in hindi 01 (5)

वजन बढ़ाने के लिए सोयाबीन - Soybeans For Weight Gain In Hindi

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता के अनुसार, जैसे कि इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए 2 से 3 गुना सोयाबीन को डाइट में शामिल करें। इसको सोया नगिज चंक टुकड़े या कीमा (soy nugges chunks or minced) के रूप में खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में सोयाबीन खाने को लेकर हैं कंफ्यूज? तो जान लीजिए इसका सॉल्यूशन

वजन कम करने के लिए सोयाबीन - Soybeans For Weight Loss In Hindi

वहीं, दूसरी तरफ, डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता बताती हैं कि वजन कम करने के लिए भी सोयाबीन को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए सोयाबीन को पकाने के तरीकों को हेल्दी बनाएं। वजन कम करने के लिए सोयाबीन को तलने और मेयोनीज में मैरीनेट करके या अनहेल्दी तरीकों से इसको न खाएं। इससे कैलोरीज के इनटेक को कम किया जा सकता है।

निष्कर्ष

सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। इसको खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। ऐसे में इसको वजन बढ़ाने और कम करने दोनों के लिए फायदेमंद है। बस यह इसको पकाने के तरीके पर निर्भर करता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और किसी भी तरीके की परेशानी होने पर सोयाबीन का सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

→ डायरिया होने पर आप भी खाते हैं सेब? एक्सपर्ट से जानें ऐसा करना सही है या नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 21, 2025 21:47 IST

    Published By : Priyanka Sharma