Can Raw Eggs and milk Help You Gain Weight: कुछ लोगों का वजन ज्यादा होता है तो कुछ का वेट कम होता है। जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है वे अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहते हैं और जिनका वजन कम होता है वे अक्सर वजन को बढ़ाने के लिए परेशान रहते हैं। वजन बढ़ाने के लिए भी लोग तरह-तरह के फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता है। ऐसे में कुछ लोग कच्चा अंडा और दूध को अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
अगर आप भी वजन बढ़ाने के लिए कच्चे अंडे और दूध का सेवन करते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। हालांकि, देखा जाए तो कम वजन वाले लोगों के लिए कच्चे अंडे और दूध एक अच्छा और हेल्दी आहार हो सकता है। वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए यह एक प्रॉपर मील की तरह काम कर सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (kya kacche ande or doodh peene se vajan badhta hai) -
क्या कच्चा अंडा और दूध वजन बढ़ाने में फायदेमंद होता है?
प्राची के मुताबिक कच्चा अंडा और दूध लेना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। वहीं, वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए अंडा और दूध लेना काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, कच्चे अंडे और दूध में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है और वजन आसानी से बढ़ता है।
लेकिन, दूध के साथ कच्चा अंडा खाने से (side effects od eating raw eggs) पहले आपको थोड़ी सावधानी भी बरतनी चाहिए। दरअसल, कच्चा अंडा खाने से कई बार सल्मोनेला बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है, जो शरीर में पाचन संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है।
कच्चे अंडे और दूध का सेवन कैसे करें?
- अगर आप वजन बढ़ाने के लिए कच्चे अंडे और दूध का सेवन करना चाहते हैं तो इसके लिए कच्चे अंडे को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
- इसके लिए आपको अंडे के बीच के हिस्से को गिलास में अच्छे से फेंटकर मिला लेना है।
- वजन बढ़ाने के लिए आप कच्चे अंडे और दूध के साथ कुछ फल और सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको कच्चे अंडे और दूध को एकसाथ पी लेना चाहिए।
कच्चे अंडे और दूध के नुकसान
- कच्चा अंडा और दूध पीना सेहत के लिए कुछ मामलों में नुकसानदायक भी हो सकता है।
- दरअसल, कच्चे अंडे में सैल्मोनेला बैक्टीरिया भी होता है, जिससे कई बार एलर्जी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
- कच्चा अंडा और दूध पीने (Benefits of Raw Eggs and Milk) से कई बार आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
- कुछ मामलों में कच्चा अंडा और दूध लेने से आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के साथ-साथ शरीर में बायोटिन की कमी भी हो सकती है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चा अंडा खाना और दूध पीना कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
- कुछ मामलों में कच्चा अंडा और दूध लेने से मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है, जिससे उल्टी भी आ सकती है।
उबले अंडे भी वजन बढ़ाने में फायदेमंद
केवल कच्चे अंडे ही नहीं, बल्कि उबले अंडा खाने से भी आप वजन को बढ़ा सकते हैं। उबले अंडों में भी कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो वजन कम करने के साथ-साथ वजन को बढ़ाने में भी लाभकारी होते हैं। अगर आपको कच्चा अंडा खाने से एलर्जी है या पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो ऐसे में कच्चे अंडा खाने के बजाय आप उबले अंडे भी खा सकते हैं।
FAQ
दूध में कच्चा अंडा डालकर पीने से क्या होता है?
दूध में कच्चा अंडा डालकर पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इसे लेने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है और मांसपेशियां भी मजबूत हो सकती हैं।रोजाना अंडा खाने से कौन सा अंग तेजी से बढ़ता है?
रोजाना या नियमिततौर पर अंडा खाने से हड्डियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। रोजाना अंडे खाने से हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती हैं। हड्डियों के विकास के लिए आप इसे खा सकते हैं।कच्चा अंडा खाने के क्या नुकसान हैं?
कच्चे अंडे खाने के शरीर को कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। इसे खाने से शरीर में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जिससे कई बार फूड पॉइजनिंग का सामना करना पड़ सकता है।