जानिए क्यों नहीं खाना चाहिए कच्चा या अधपका अंडा? ऐसा अंडा खाने के क्या नुकसान हैं?

अंडे दुनियाभर में खाए जाते हैं और हजारों तरीके से खाए जाते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको कभी भी कच्चे अंडे या अधपके हुए अंडों को नहीं खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानिए क्यों नहीं खाना चाहिए कच्चा या अधपका अंडा? ऐसा अंडा खाने के क्या नुकसान हैं?


'संडे हो मंडे, रोज खाओ अंडे' ये कहावत हम सबने जरूर सुनी होगी। अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके अलावा अंडों में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट के मौजूद होते हैं। बहुत सारे लोग अंडों का सेवन रोजाना किसी न किसी रूप में करते हैं। अंडों में मौजूद पोषक तत्वों के कारण ही इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। प्रोटीन की प्रचुर मात्रा अंडे की सफेदी में होती है वहीं जर्दी में फैट, मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अंडे का सेवन तमाम प्रकार से भी किया जाता है इसलिए इसे ईजी फूड मान लिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सही तरीके से सेवन न करने से हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है? आइए समझते हैं अंडा खाने के फायदों और नुकसानों के बारे में।

benefits of eating eggs

अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients in Egg)

अंडों में हमारे शरीर के लिए उपयोगी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडों में प्रोटीन, विटामिन और खनिज की भरपूर मात्रा पाई जाती है। स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद और खाने में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले अंडे में पाए जाने वाले प्रमुख पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।

  • प्रोटीन
  • एनर्जी
  • सोडियम
  • हेल्दी फैट
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • मैग्नीशियम
  • फास्फोरस
  • पोटेशियम
  • जस्ता
  • कोलेस्ट्रॉल
  • सेलेनियम
  • विटामिन बी 12
  • एंटीऑक्सिडेंट

इसे भी पढ़ें: फ्रिज में कितने दिनों तक रख सकते हैं अंडे? इस तरह करें पुराने अंडे की पहचान

अंडे खाने के फायदे (Health Benefits of Eggs)

अंडों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें मौजूद विभिन्न पोषक तत्व आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अंडों के सेवन से होने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभ कुछ इस प्रकार हैं।

  • प्रोटीन की कमी दूर करते हैं
  • शरीर को एनर्जी देने में मददगार
  • मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं
  • अंडे में मौजूद विटामिन और खनिज मस्तिष्क के लिए सेहतमंद होते हैं
  • विटामिन और सेलेनियम से युक्त अंडे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं
  • अंडे में मौजूद फोलिक एसिड जन्मजात विकलांगता को कम करता है
  • आँखों के लिए फायदेमंद

क्यों नहीं खाना चाहिए कच्चा या अधपका अंडा (Why Not to Eat Raw or Undercooked Egg?)

अंडों का सही तरीके से सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है लेकिन अगर इसे सही तरीके से नही खाया जाए तो सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं। आमतौर पर कुछ खाद्य पदार्थों को पकाकर खाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं लेकिन अंडे के मामले में ऐसा नही है। अंडों को उबालकर या पकाकर खाने में भी उनमें मौजूद पोषक तत्व कम नहीं होते। तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे या अधपके अंडे खाने से कई तरीके की बीमारियों के होने का ख़तरा अधिक हो जाता है। कच्चे अंडे के सेवन से अंडे में मौजूद साल्‍मोनेला जैसे बैक्टीरिया शरीर और सेहत दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बर्ड फ्लू या अन्य पक्षियों की बीमारी की स्थिति में कच्चे अंडों का सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हाल ही में बर्ड फ्लू के दौरान विशेषज्ञों ने कच्चे या अधपके अंडों के सेवन को लेकर चेतावनी भी जारी की थी। कच्चे अंडों के सेवन का एक जोखिम यह भी है कि अगर पक्षियों को साफ सुथरे और बैक्टीरिया मुक्त वातावरण में नही रखा गया है तो उनके अंडों के जरिए संक्रमण होने का चांस बढ़ जाता है। कच्चे या अधपके अंडों के सेवन से बचने के कुछ कारण इस प्रकार हैं।

side effects of eating egg

बैक्टीरिया

कच्चे या अधपके अंडे में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिनका सेवन हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अंडों को हमेशा अच्छी तरह उबालकर, पकाकर ही खाना चाहिए।

एलर्जी

कुछ लोगों को कच्चे या अधपके अंडों से एलर्जी हो सकती है ऐसे लोगों को इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

फ़ूड पॉइज़निंग

कच्चे या अधपके अंडे का सेवन करने से फ़ूड पॉइज़निंग का ख़तरा बना रहता है। अंडों में मौजूद बैक्टीरिया सेहत को हानि पहुंचा सकते हैं।

साल्मोनेला का संक्रमण

कच्चे या अधपके अंडों के सेवन से इसमें मौजूद साल्मोनेला के संक्रमण का अधिक ख़तरा होता है।

इसे भी पढ़ें: क्‍या गर्मियों में अंडे खाना फायदेमंद है? जानिए कितने अंडे खाना है सही

पाचन संबंधी दिक्कतें

कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए कच्चे या अधपके अंडे का सेवन हानिकारक हो सकता है। ऐसे लोगों को अंडे का सेवन पकाकर ही करना चाहिए।

कम मात्रा में मिलती है प्रोटीन

कच्चे अंडों का सेवन करने पर प्रोटीन की सही मात्रा शरीर को नही मिलती। कच्चे या अधपके अंडे खाने पर हमारा शरीर प्रोटीन को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है।

अंडों को उबालकर या पकाकर खाने से शरीर को ये नुकसान नही होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अंडों का सही तरीके से सेवन करने का तरीका उन्हें उबालकर या पकाकर खाने का ही है। हम उम्मीद करते हैं कच्चे या अधपके अंडों के सेवन से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

बदलते मौसम में बीमारी का रहता है ज्यादा खतरा, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज पिएं विटामिन सी से भरपूर ये ड्रिंक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version