
सर्दियों में बहुत से लोग जमकर अंडा खाते हैं। अंडे के सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है। इसलिए सर्दियों में अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। ऐसे में लोग सर्दियों में जमकर अंडे की खरीददारी भी करते हैं। इसे प्रोटीन का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत माना गया है। सर्दियों में अंडे की काफी खपत होने के कारण लोग अंडे ट्रे भर-भर के लेना पसंद करते हैं। क्योंकि वे रोजाना अपने आहार में अंडे को शामिल करना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे को कितने दिनों तक फ्रिज में रखना सुरक्षित होता है? या फिर खराब अंडे की पहचान किस तरह से की जाती है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस बारे में-
1 महीने से अधिक फ्रिज में ना रखें अंडे
फ्रिज में रखे अंडे की लाइफ सिर्फ 1 ही महीने तक रहती है। वहीं, अगर आप अंडे को बाहर रखते हैं, तो यह 7 दिन में ही खराब हो जाता हैं। लेकिन अब ये कहना मुश्किल है कि दुकान में रखे अंडे कब सेे फ्रिज में रखें हैं और अगर वे अंडे बाहर रखे हैं, तो कितने दिनों तक रखे हैं। ऐसे में खराब अंडे की पहचान करनी बहुत ही जरूरी है। अगर आप खराब अंडे की पहचान नहीं करते हैं, तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - पालक की कढ़ी में छिपे हैं सेहत के कई राज, जानिए पालक की कढ़ी बनाने की स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी
इस तरह करें पुराने अंडे की पहचान
ताजे अंडे की जांच के लिए आप फ्लोटिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे आप ताजे और खराब अंडे की पहचान कर सकेंगे। इसके लिए एक बर्तन में पानी लें। इसमें अंडे को बिना फोड़े डुबोएं। अगर आपका अंडा पानी के नीचे जाकर सीधा लेट जाए, तो समझ जाएं कि आपका अंडा ताजा है। पुराने अंडे की पहचान के लिए अगर अंडा पानी के बर्तन में नीचे जाकर खड़ा हो जाए, तो समझें कि अंडा ताजा नहीं है। वहीं, अगर अंडा पानी के ऊपरी सतह में तैरने लगे, तो समझ लें कि आपका अंडा खराब है। इसे तुरंत फेंक दें। वरना आपको स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम समस्याएं हो सकती हैं।
सेहत बिगाड़ सकता है पुराना अंडा
- पेट खराब होना।
- पेट में दर्द
- फूड पॉइजनिंग की परेशानी
- दस्त उल्टी की शिकायत
इसे भी पढ़ें - इन 6 लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा, वरना बढ़ सकती है परेशानियां
अंडा खाने से पहले इन बातों का भी रखें ख्याल
- अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं, तो गली-चौराहे पर बिक रहे अंडे के सेवन से बचें। क्योंकि यह अंडे खराब भी हो सकते हैं।
- हमेशा घर में कच्चे अंडे लाकर ही इसका सेवन करें।
- ट्रेन या पैंसेजर ब्रेक फास्ट में मिल रहे अंडे का सेवन ना करें।
- बर्ड फ्लू के समय अंडे से दूरी बनाना आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version