चाय का सेवन हर घर में किया जाता है। चाहे वह हरी चाय हो या नींबू की, बिना दूध वाली चाय हो या पुदीने की, इससे मानसिक और शारीरिक दोनों को आराम पहुंचाया जा सकता है। आज हम बात करेंगे पुदीने की चाय। पुदीने की चाय दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसके अंदर मौजूद गुण और इसका स्वाद इसे और आकर्षक बनाता है। इसके वैज्ञानिक नाम की बात की जाए तो इसे मेंथा पीपेरिट कहते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि पुदीने की चाय के सेवन से सेहत को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। साथ ही यह किस प्रकार सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। पढ़ते हैं आगे...
पुदीने की चाय के फायदे
उल्टी से दिलाए राहत
बता दें कि पुदीने की चाय के अंदर एंटी स्पास्मोडिक गुण मौजूद होता है, जिससे उल्टी की समस्या दूर हो सकती है। अक्सर आपने देखा होगा कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बस में या कार में सफर करते वक्त उल्टी की समस्या का सामना करते हैं। ऐसे में वे लोग पुदीने की चाय का सेवन करें। मोशन सिकनेस के कारण होने वाला पेट दर्द और उल्टी की समस्या को पुदीने की चाय द्वारा दूर किया जा सकता है। साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पेट को स्वस्थ रखते हैं।
खांसी को करें कम
जैसे कि हमने पहले भी बताया कि इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी स्पास्मोडिक गुण खांसी को कम करने के लिए भी बेहद मददगार है। बता दें कि इसके सेवन से गले में राहत और छाती की मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही फ्लू को दूर करने में भी ये बेहद मददगार है।
इम्यूनिटी सिस्टम के लिए अच्छा
ध्यान दें कि पुदीने की चाय के अंदर जिवाणुरोधी गुण भी पाए जाते हैं, जिससे बुखार खांसी सर्दी और अन्य बीमारियों के बैक्टीरियस खत्म होते हैं। इसके अलावा इसके अंदर मौजूद विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, पोटेशियम आदि शरीर की इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाते हैं और शरीर को वायरस से लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इसे भी पढ़ें-बर्ड फ्लू के खौफ से अचानक घटे चिकन और अंडों के दाम, लेकिन क्या सच में चिकन-अंडे खाने से फैल सकता है बर्ड फ्लू?
वजन कम करने के लिए उपयोगी
पुदीने की चाय की खुशबू भूख को कम करने के लिए काफी मददगार है। ऐसे में इसके सेवन से वजन को कम किया जा सकता है क्योंकि जब आपको भूख नहीं लगेगी तो यह आपको ज्यादा खाने से रोकेगा। इसके कारण आपका वजन भी सामान्य रहेगा।
तनाव को रखे दूर
ध्यान दें कि पुदीने की चाय में नेचुरल एंटी स्पास्मोडिक गुण मौजूद होता है, जिससे तनाव में राहत मिलती है इसके अंदर पाए जाने वाला प्राकृतिक एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण ब्लड प्रेशर और शरीर के तापमान को सामान रखते हैं।
बालों की सेहत के लिए अच्छा
यदि आप बालों की समस्याओं से परेशान हैं तो आपके लिए पुदीने की चाय एक अच्छा विकल्प है। बता दें कि बालों के विकास के लिए पुदीने की चाय का सेवन किया जा सकता है। वही यह रक्त वाहिकाओं को शांत करता है और बालों की जड़ों में रक्त प्रभाव को विकसित करता है, जिसके कारण बाल स्वस्थ रहते हैं।
मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा
पुदीने की चाय मधुमेह के रोगियों के लिए भी प्रभावी है यह डायबिटीज को नियंत्रित करती है। इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण और फेनोलिक योगिक टाइप टू डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही पुदीने की चाय एंटी ऑक्सीडेंट स्तर को बनाए रखती है और टाइप टू डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियों को दूर भी रखती है।
इसे भी पढ़ें-विटामिन ए सेहत के लिए क्यों है जरूरी? जानतें हैं इसके स्रोत, मात्रा, फायदे और नुकसान
त्वचा के लिए है अच्छा
अक्सर युवावस्था में लड़की-लड़के मुहांसों की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए वे विभिन्न तरीकों को अपनाते हैं, जिससे समस्या से छुटकारा पा सकें। ऐसे में आपको बता दें कि मुंहासे को हटाने और नियंत्रित करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के पोर्स को साफ करते हैं साथ ही सनबर्न, झुर्रियां, उम्र बढ़ना, त्वचा संक्रमण आदि से भी रक्षा करते हैं। यह त्वचा की एलर्जी और जलन को दूर रखता है।
कोलेस्ट्रोल को करे कम
किसी भी व्यक्ति के लिए उच्च कोलेस्ट्रॉल एक खतरनाक साबित हो सकता है, जिसके कारण अनेक समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। बता दें कि पुदिने की चाय से ग्लूकोस और कोलेस्ट्रॉ का स्तर कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि पुदीने की चाय से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। लेकिन इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
सिरदर्द से राहत
कुछ लोगों को माइग्रेन, सिरदर्द की समस्या होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग कैफीन का सेवन करते हैं। लेकिन इसका विपरीत असर कभी-कभी शरीर को पड़ता है। ऐसे में यह लोग पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। यह सिर के दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं।
मासिक धर्म में पुदीने की चाय का सेवन
कुछ महिला ऐसी होती हैं जो मासिक धर्म के दौरान अधिक दर्द, ऐंठन और पेट की समस्याओं से परेशान रहती हैं। इस चरण में भी पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से ना केवल पेट की समस्या दूर होंगी बल्कि ऐंठन और दर्द भी कम हो जाएगा।
अनिद्रा की समस्या हो दूर
अच्छी नींद के लिए थकान का दूर होना बेहद जरूरी है और थकान से छुटकारा पाने के लिए लोग कैफ़ीन का सेवन करते हैं लेकिन क्या इसके अधिक सेवन से भी चिंता का स्तर बढ़ता है जिसके कारण में नींद नहीं आती है। ऐसे में आप पुदीने की चाय से इंद्रियों को शांत कर सकते हैं, शरीर को आराम पहुंचा सकते हैं और अच्छी नींद ले सकते हैं।
पुदीना की चाय से होने वाले नुकसान
ध्यान दें कि इसके अंदर पाए जाने वाले गुण इसे और भी शक्तिशाली और लाभकारी बनाते हैं। लेकिन इसके अधिक सेवन से व्यक्ति को नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि इसके अंदर मेंथॉल पाया जाता है, जिसे किसी भी व्यक्ति को एलर्जी हो सकती है। साथ ही इसके कारण कुछ व्यक्तियों में जलन की समस्या भी पैदा हो जाती है हालांकि यह समस्या बेहद आम है। लेकिन अगर इस तरह की समस्या सामने आए तो कुछ समय के लिए इसका सीमित मात्रा में सेवन करें।
(ये लेख मंजरी वेलनेस की डायटीशियन मंजरी चंद्रा द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।)
Read More Articles on Healthy diet in hindi