विटामिन ए सेहत के लिए क्यों है जरूरी? जानतें हैं इसके स्रोत, मात्रा, फायदे और नुकसान

विटामिन ए का सेवन सेहत के लिए जरूरी है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि इसके फायदे, नुकसान, मात्रा और स्रोत क्या होने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन ए सेहत के लिए क्यों है जरूरी? जानतें हैं इसके स्रोत, मात्रा, फायदे और नुकसान

 विटामिन ए नेचुरल रूप से खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। आंखों की सेहत के लिए विटामिन ए (vitamin a) बेहद लाभकारी है ऐसे में विटामिन ए को रेटिनोल के नाम से भी जानते हैं। विटामिन ए न केवल फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से बचाता है बल्कि शरीर के सही विकास के लिए विटामिन ए बहुत अच्छा स्रोत है। ऐसे में डॉक्टर नवजात शिशु और बच्चों के लिए विटामिन ए को सबसे महत्वपूर्ण स्रोत मानते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि विटामिन ए के स्रोत क्या हैं? इसके फायदे और नुकसान क्या हैं? इसकी कमी से शरीर को क्या नुकसान उठाना पड़ सकता हैं? साथ में जाने कि विटामिन ए को कितनी मात्रा में खाना चाहिए? पढ़ते हैं आगे...

 

विटामिन ए के स्रोत

विटामिन ई निम्न चीजों से प्राप्त हो सकता है-

  • मटर
  • टमाटर
  • कद्दू
  • साबुत अनाज
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • चुकंदर
  • शलजम
  • गाजर
  • धनिया
  • पपीता
  • चीकू
  • तरबूज
  • पनीर
  • सरसों
  • राजमा
  • बींस
  • अंडा
  • आम
  • नारंगी या पीले रंग के फल
  • धनिया

विटामिन ए से शरीर को मिलने वाले फायदे

अगर आप शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो विटामिन ए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इससे ना केवल आंखों की रोशनी तेज होती है बल्कि आंखों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। ये आंखों के रेटिना में पिगमेंट को उत्पन्न करता है। विटामिन ए एंटीऑक्सीडेंट है ऐसे में यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से मिलने वाले दुष्परिणामों से दूर रखता है। यह दिल की समस्या, अस्थमा, मधुमेह आदि के रोगों से भी दूर रखता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। अगर हम रोज पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए का सेवन करें तो इससे त्वचा स्वस्थ बनी रहती है और हम जवां नजर आते हैं।

विटामिन ए से मिलने वाले नुकसान

बता दें कि अगर विटामिन ई को अधिक मात्रा में लिया जाए तो इससे शरीर को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इन बीमारियों में बाल झड़ने की समस्या, आंखों में देखने की दिक्कत, हर वक्त थकान महसूस करना, त्वचा का खराब हो जाना, सिर दर्द रहना, दस्त हो जाना, हड्डी और जोड़ों में दर्द रहना, दिल को नुकसान पहुंचना, लड़कियों में अनियमित पीरियड्स की समस्या आदि हो जाती है। इसके अलावा यदि विटामिन ए का अधिक सेवन किया जाए तो गर्भवती महिला को भी नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने में किशमिश है मददगार, ऐसे ही जानते हैं इसके फायदे और नुकसान

विटामिन ए की कमी से शरीर में होने वाले नुकसान

1- अगर शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाए तो निम्न प्रिय दुष्परिणाम नजर आते हैं

2- बाल रूखे हो जाते हैं।

3- हर वक्त थकान महसूस होती है।

4- दांत कमजोर हो जाते हैं।

5- साइनस की बीमारी हो जाती है।

6- क्रॉनिक डायरिया यानी बार बार दस्त होते हैं।

7- निमोनिया हो जाता है।

8- सर्दी जुकाम हो जाता है।

9- वजन घटने लगता है।

10- नींद नहीं आती है।

11- नाइट ब्लाइंडनेस यानी रतौंधी की समस्या हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है ओरेगेनो खाने के फायदे? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं यहां

विटामिन ए का सेवन कितनी मात्रा में करना चाहिए

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी तत्व है। ऐसे में हमें नियमित रूप से विटामिन ए का सेवन करना चाहिए। लेकिन हर शरीर की तासीर अलग होती है इसीलिए व्यक्ति अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले एक बार डायटिशियन की सलाह जरूर लें। किसी भी विटामिन को जोड़ने या घटाने से पहले एक्सपर्ट की राय लेगा तो उसे भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये लेख मंजरी वेलनेस की डायटिशियन ओर संस्थापक मंजरी चंद्रा द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।

Read More Articles on healthy diet in hindi

Read Next

सोंठ के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इसके नुकसान भी

Disclaimer