बदलते मौसम में खुद को फिट और हेल्दी रखना सबसे चुनौती भरा काम होता है। सुबह-शाम मौसम और तापमान में हो रहे बदलाव की वजह से अक्सर लोगों को कई तरीके की समस्याएं होने लगती हैं। फ़रवरी ख़त्म होते ही हल्की गर्मी और सुबह-शाम की हल्की ठंड की वजह से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी समस्याओं से परेशान हो जाते हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी या रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती होती है अक्सर ऐसे लोग इन बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। बदलते मौसम के दौरान हमें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे मौसम में खुद को इन बीमारियों से दूर रखने के लिए विटामिन सी (Vitamin C) की उचित मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन बेहतर माना जाता है। विटामिन सी की भरपूर मात्रा वाले फलों और सब्जियों का सेवन हमें इन बीमारियों के खिलाफ लड़ने की ताकत भी देता है। आज हम आपको विटामिन सी से भरपूर एक ऐसे ड्रिंक (Immunity Booster Drinks) के बारे में बताएंगे जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बदलते मौसम की बीमारियों से दूर रहने में आपकी मदद करता है, इसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं।
बदलते मौसम में विटामिन सी क्यों हैं जरूरी (Vitamin C Health Benefits)
बदलते मौसम में हमारे शरीर का कमजोर इम्यून सिस्टम कई बीमारियों का कारण बन जाता है। शरीर को मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि विटामिन सी बदलते मौसम में कफ और फ्लू से लड़ने में बेहद कारगर है। विटामिन सी एक ऑगेर्निक यौगिक है जिसमें कई सारे गुण होते हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बदलते मौसम में फ्लू, फीवर और सर्दी जैसी समस्याओं से बचने के लिए विटामिन सी की प्रचुर मात्रा वाली चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 फल और सब्जियां, जिनमें संतरे से ज्यादा होता है विटामिन C
टॉप स्टोरीज़
खीरा, नींबू और पुदीना के फायदे (Health Benefits of Cucumber, Lemon and Mint)
बदलते मौसम की बीमारियों से बचने के लिए विटामिन सी की भरपूर मात्रा वाले खीरा, नींबू और पुदीना को मिलाकर ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसका सेवन आपको मौसमी बीमारियों से तो बचाएगा ही साथ ही साथ शरीर में पानी का भी संतुलन बरकरार रखेगा। इस ड्रिंक को तैयार करने से पहले खीरा, नींबू और पुदीना के गुणों बारे में थोड़ा जान लेते हैं।
खीरा
खनिज, विटामिन्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपूर खीरा खाने से शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। यह शरीर को पानी की कमी से भी बचाता है। वजन कम करने के लिए भी खीरा एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ माना जाता है। खीरे के सेवन से शरीर में पानी, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्वों की कमी नही होती।
नींबू
नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में नींबू अहम भूमिका निभाता है, नींबू वजन कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। शरीर में फ्लू और बैक्टीरिया के प्रकोप को कम करने और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर करने में भी नींबू फायदेमंद होता है।
पुदीना
पुदीना कई औषधीय गुणों की खान माना जाता है। पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को स्वस्थ रखने में बेहद लाभकारी होते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ पुदीना हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद करता है। पुदीना के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खांसी और जुकाम जैसी समस्या में उपयोगी होते हैं।
इसे भी पढ़ें: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर आपको जवान बनाये रखने तक, जानें विटामिन C के सभी फायदे, कुछ नुकसान और बेहतरीन स्रोत
कैसे बनाएं विटामिन से भरपूर यह ड्रिंक (How to Make Immunity Booster Drink)
इस ड्रिंक को घर पर बनाने के लिए आपको खीरा, पुदीना और नींबू की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले साफ और स्वस्थ खीरा, नींबू और पुदीना लेकर इसे धो लें। इन सबको एक साथ जूसर में डाल कर इनका जूस बना लें। स्वाद के लिए इसमें काला नमक या चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
इस ड्रिंक का रोजाना सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी जो आपको मौसमी बीमारियों से बचाने का काम करेगी। यह ड्रिंक शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करने में मदद करेगी। बदलते मौसम की बीमारियों से खुद को बचाने के लिए विटामिन सी से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi