Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या एवोकाडो टोस्ट खाने से वाकई वजन घटता है? जानें डायटिशियन से

वजन कम करने के लिए बहुत से लोग एवोकाडो टोस्ट का सेवन करते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन क्या वाकई में इससे वजन कम होता है?

आज के समय में एवोकाडो फ्रूट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। बहुत से लोग इसको टोस्ट के रूप में खाना पसंद करते हैं, जो सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर रेसिपी बन गई है। इसको लोग वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद मानते हैं, लेकिन क्या वाकई में वजन कम करने के लिए एवोकाडो टोस्ट फायदेमंद है? आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

क्या एवोकाडो टोस्ट वजन कम करता है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, नहीं, कोई एक फूड वजन कम नहीं कर सकता है। इसके लिए हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटीज करने, नींद न लेने और स्ट्रेस को कम करने जैसी हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी खाते हैं बहुत ज्यादा एवोकाडो? जानें कोलेस्ट्रॉल के लिए कितना सही

एवोकोडो टोस्ट खाना सही है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना कहती हैं, एवोकाडो में अच्छी मात्रा में हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट, पोटैशियम, फाइबर और विटामिन्स होते हैं। ऐसे में इसको टोस्ट पर लगाने के बजाए सीधा एवोकाडो खाएं। इससे शरीर को एनर्जी देने, पेट को भरा हुआ महसूस कराने, ओवरईटिंग से बचाव करने और भूख को नियंत्रित करके वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

avocado toast for weight loss does it really work 1 (3)

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना कहती हैं, एवोकाडो फ्रूट का सेवन करने से बार-बार स्नैकिंग या अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग को कम होती है और ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है, लेकिन एवोकाडो एक मंहगा फल है। ऐसे में वजन कम करने के लिए हेल्दी पोषक तत्वों से युक्त अन्य सस्ते विकल्पों पर ध्यान दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए वॉटर फास्टिंग या इंटरमिटेंट फास्टिंग, क्या है ज्यादा फायदेमंद?

वजन कम करने के लिए क्या करें?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना के अनुसार, वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस कम करें, पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें। अगर इन आदतों को अपनाने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

एवोकाडो टोस्ट खाने के बजाए एवोकाडो खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर ओवरईटिंग से बचाव करके वजन कम करने में योगदान दे सकता है, लेकिन कोई 1 फूड पूरे तौर पर वजन कम नहीं करता है। इसके लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ लाइफस्टाइल में सुधार करना भी जरूरी है। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • एवोकाडो खाने के क्या फायदे हैं?

    एवोकाडो खाने से हार्ट को हेल्दी रखने, वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, पाचन को दुरुस्त करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • वजन कम करने के लिए क्या खाएं?

    वजन कम करने के लिए डाइट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके लिए डाइट में हरी सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को शामिल करें। 

Read Next

क्या आप भी एक साथ खा जाते हैं 15-20 लीची? एक्सपर्ट से जानें कितनी मात्रा है सही

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 10, 2026 12:52 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 10, 2026 12:52 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 10, 2026 12:52 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content