Fri Oct 23, 2026 | 12:14 AM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

क्‍या कद्दू के बीज खाने से वाकई वजन घटता है? एक्‍सपर्ट से जानें

कद्दू में फाइबर, प्रोटीन, ज‍िंक जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, लेक‍िन क्‍या यह वेट लॉस के ल‍िए असरदार है? न्‍यूट्रीशन‍िस्‍ट से जानें इसे खाकर वाकई वजन घटता है या नहीं?
क्‍या कद्दू के बीज खाने से वाकई वजन घटता है? एक्‍सपर्ट से जानेंक्‍या कद्दू के बीज खाने से वाकई वजन घटता है? एक्‍सपर्ट से जानें

सेहत के ल‍िए कद्दू के बीज फायदेमंद होते हैं। कई लोग इन बीजों का सेवन वेट लॉस के ल‍िए करते हैं। कद्दू के बीज सेहत के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं। कद्दू के बीजों के सेवन से हड्ड‍ियां मजबूत होती हैं। कद्दू के बीजों में हेल्‍दी फैट्स, फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट मौजूद होते हैं ज‍िससे हार्ट की बीमार‍ियों का खतरा कम होता है। कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम मौजूद होता है ज‍िससे मांसपेश‍ियों को आराम म‍िलता है ताक‍ि अच्‍छी नींद आए। कद्दू के बीजों का ग्‍लाइसेमि‍क इंडेक्‍स कम होता है ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। शुगर मैनेजमेंट के कारण लोग इसे वेट लॉस फूड के फॉर्म में खाने लगते हैं, लेक‍िन क्‍या वाकई कद्दू के बीज खाने से वजन घटता है? इस सवाल का जवाब जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

कद्दू के बीजों में क‍ितनी कैलोरी होती हैं?

can-pumpkin-seeds-helps-to-lose-weightcan-pumpkin-seeds-helps-to-lose-weight

Nutritionist Neha Sinha ने कहा, ''करीब 30 ग्राम कद्दू के बीज में 150 कैलोरी हो सकती हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कद्दू के बीजों में ज‍िंक, कैल्‍शि‍यम, पोटैश‍ियम, फोलेट, व‍िटाम‍िन बी, एंटीऑक्‍सीडेंट, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे पोषक तत्‍व भी मौजूद होते हैं।''

यह भी पढ़ें- क्‍या कद्दू के बीज खाने से पुरुषों में वाकई बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन? एक्‍सपर्ट से जानें

केवल कद्दू के बीज खाने से वजन नहीं घटता

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि केवल कद्दू के बीज खाने से सीधे तौर पर वजन नहीं घट सकता। इसे हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। कद्दू के बीजों में प्रोटीन और फाइबर होता है ज‍िससे पेट लंबे समय तक भरा रह सकता है। जो लोग वेट लॉस जर्नी में होते हैं, उन्‍हें अक्‍सर बार-बार स्नैकिंग का मन होता है, ऐसे में कद्दू के बीज खाना अच्‍छा व‍िकल्‍प हो सकता है। इसमें हेल्‍दी फैट्स भी मौजूद होते हैं।

ओवरईट‍िंग से बच सकते हैं

साल 2020 में Researchgate पर पब्‍ल‍िश एक चैप्‍टर के मुताब‍िक, कद्दू के बीज में प्राेटीन, फाइबर और हेल्‍दी फैट्स मौजूद होते हैं ज‍िससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। कद्दू के बीज खाने से ओवरईट‍िंग की संभावना कम होती है। केवल कद्दू के बीज खाने से वजन कम होने का असर नहीं देखा गया है। इसे वेट लॉस फूड समझने के बजाय इसे संतुल‍ित आहार का ह‍िस्‍सा बनाना चाह‍िए।

वजन और सूजन के साथ सीधा संबंध नहीं है

साल 2024 में Grain & Oil Science And Technology में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, कद्दू के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, लेक‍िन इसका सीधा संबंध सूजन और वेट लॉस के साथ नहीं देखा गया है। कद्दू के बीज सीधे तौर पर फैट बर्न करने में मदद नहीं करते।

कद्दू के बीज खाने के फायदे

  • कद्दू के बीज में व‍िटाम‍िन-ई मौजूद होता है। यह एक तरह का एंटीऑक्‍सीडेंट है। इससे शरीर के सेल्‍स को सुरक्ष‍ित रखने में मदद म‍िलती है।
  • कद्दू के बीज में व‍िटाम‍िन-बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स भी पाया जाता है। इससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है और शरीर के व‍िभ‍िन्‍न कार्य करने में शरीर को मदद म‍िलती है।
  • कद्दू में मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। कद्दू के बीज का सेवन करने से रक्‍तचाप न‍ियंत्र‍ित रहता है, ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद म‍िलती है।
  • कद्दू के बीज का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
  • कद्दू के बी का सेवन करने से प्रोस्‍टेट ग्रंथ‍ि के स्‍वास्‍थ्‍य को सुधारने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- कद्दू के बीजों की तासीर कैसी होती है? जानें किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं

कद्दू के बीज को डाइट में शाम‍िल कैसे करें?

  • कद्दू के बीज को एक टीस्‍पून बटर डालकर रोस्‍ट करके खा सकते हैं। स्‍वाद के ल‍िए सेंधा नमक और काली म‍िर्च भी म‍िला सकते हैं।
  • कद्दू के बीजों को सलाद में डालकर खा सकते हैं। इससे सलाद की न्‍यूट्र‍िशनल वैल्‍यू बढ़ जाती है।
  • कद्दू के बीज को स्‍मूदी या दही के साथ म‍िलाकर खा सकते हैं।
  • चटनी में भी कद्दू के बीज डालकर खा सकते हैं।
  • बहुत से लोग सब्‍जी को गार्न‍िश करने के ल‍िए कद्दू के बीजों का इस्‍तेमाल करते हैं।
  • कद्दू के बीजों को पानी में भ‍िगोकर खाना बेहतर माना जाता है।

न‍िष्‍कर्ष:

कद्दू के बीजों को वेट लॉस डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्‍दी फैट्स मौजूद होते हैं। हालांक‍ि, यह सीधे तौर पर कोई वेट लॉस फूड नहीं है ज‍िसे खाकर वजन घट जाए। वजन घटाने के ल‍िए ली जाने वाली डाइट में इसे शाम‍िल कर सकते हैं।

image credit: magnific

FAQ

  • क्‍या खाली पेट कद्दू के बीज खा सकते हैं?

    कद्दू के बीजों को खाली पेट खाया जाता है, लेक‍िन कई लोगों को इससे गैस या ब्‍लोट‍िंग भी होती है इसल‍िए एक्‍सपर्ट से सलाह लेकर इसका सेवन करना बेहतर है। साथ ही कद्दू के बीज खाने से पहले रातभर भ‍िगोना न भूलें।
  • क्‍या डायब‍िट‍िक मरीज कद्दू के बीज खा सकते हैं?

    कद्दू के बीजों में कार्ब्स की मात्रा कम होती है और हेल्‍दी फैट्स एवं प्रोटीन मौजूद होते हैं। डायब‍िट‍िक मरीज इसे सीमि‍त मात्रा में डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

Read Next

→ वजन घटाने वाली एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट क्‍या होती है? एक्‍सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 17, 2026 19:36 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha