Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

वेट लॉस के लिए ओट्स खाने का सही तरीका क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

ओट्स में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और ज‍िंक जैसे कई पोषक तत्‍वों की मात्रा इसके कैलोरी कंटेंट से ज्‍यादा होती है इसल‍िए इसे एक वेट लॉस फूड माना जाता है। जानें वेट लॉस के लि‍ए ओट्स कैसे खाएं? 

ओट्स को एक वेट लॉस फूड का ज‍िक्र होते ही द‍िमाग में पहला नाम ओट्स का आता है क्‍यों‍क‍ि फ‍िटनेस फ्रीक लोगों में यह नाम बहुत कॉमन है। गेहूं, म‍िलेट्स की तरह ओट्स भी एक तरह का अनाज है। आम भाषा में इसे जई कहा जाता है। ओट्स से कुछ लोग ओटमील बनाकर खाते हैं, तो कोई मसाला ओट्स खाना पसंद करता है, कई लोग इससे स्‍मूदी बनाते हैं और कुछ लोग, तो इससे कुकीज और बार (Bar) बनाकर भी खाते हैं, लेक‍िन इन सब में से ओट्स को वेट लॉस के ल‍िए खाने का सही तरीका क्‍या है? आइए जानते हैं एक्‍सपर्ट की राय। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

साल 2023 में Physiological Research में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, ओट्स में मौजूद फाइबर और बीटा-ग्लूकन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने और भूख कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। ये पोषक तत्‍व आंतों के गुड बैक्टीरिया, पाचन, फैट के मेटाबॉलिज्म और शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं ज‍िससे वजन घट सकता है। ओट्स में मौजूद पॉलीफेनोल्स के जर‍िए वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

ओट्स को रातभर भ‍िगोकर खाएं

oats-for-weight-loss

ओट्स को रातभर भ‍िगो दें और सुबह इसे खाएं। इससे शरीर को रेजि‍स्‍टेंस स्‍टार्च म‍िलेगा। इससे ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है और पाचन बेहतर होता है ज‍िससे वेट लॉस में मदद म‍िलती है। चावल, कच्‍चा केला, आलू में रेज‍िस्‍टेंस स्‍टार्च प्राकृत‍िक रूप से पाया जाता है। हमारा शरीर रेजि‍स्‍टेंस स्‍टार्च को पचा नहीं पाता है इसल‍िए यह गट बैक्‍टीर‍िया के साथ म‍िलकर फर्मेंट होने लगता है और फैटी एस‍िड में कंवर्ट हो जाता है। ये फैटी एस‍िड की चेन गट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद होती है।

नाश्‍ते में ओट्स खा सकते हैं

वेट लॉस के ल‍िए नाश्‍ते में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन ब्रेकफास्‍ट व‍िकल्‍प बन सकता है क्‍योंक‍ि ओट्स में कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्स होता है ज‍िससे सुबह एक्‍सरसाइज या द‍िनभर काम के ल‍िए शरीर को एनर्जी म‍िलती है।

रात में भी ओट्स खा सकते हैं

कुछ लोगों को नाश्‍ते में ओट्स खाकर नींद आती है क्‍योंक‍ि ओट्स में व‍िटाम‍िन बी6 और ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नाम का अमीनो एस‍िड होता है ज‍िससे शरीर में स्‍लीप हार्मोन मेलाटोन‍िन बनाता है। ज‍िन लोगों को ओट्स खाकर नींद आती है, वे ओट्स को सुबह के बजाय ड‍िनर में खा सकते हैं और सुबह नाश्‍ते में प्रोटीन र‍िच फूड जैसे अंडे का सेवन करें ताक‍ि शरीर को एनर्जी म‍िले।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज में ओट्स या दलिया, नाश्ते में क्या खाना है बेस्ट?

30 ग्राम ओट्स में करीब 112 कैलोरी

30 ग्राम ओट्स में करीब 112 कैलोरी होती है जबक‍ि गेहूं के आटे में करीब 102 होती है इसल‍िए ओट्स को सही मात्रा में लेना जरूरी है वरना वेट लॉस का लक्ष्‍य अधूरा रह सकता है। अक्‍सर जब वेट लॉस की बात आती है, तो लोग ज्‍यादा फाइबर या प्रोटीन लेने के चक्‍कर में अध‍िक मात्रा में भोजन करने लगते हैं ज‍िससे कैलोरी बढ़ जाती है और वजन नहीं घटता, लेक‍िन अगर एक न्‍यूट्र‍िएंट-र‍िच फूड लेंगे, तो कम मात्रा में भी ज्‍यादा पोषक तत्‍व शरीर को म‍िलेंगे जैसे ओट्स से म‍िलते हैं। इसे कम मात्रा में खाकर भी आप वजन घटा सकते हैं।

30 ग्राम रॉ ओट्स में-

  • प्रोटीन करीब 4 ग्राम होता है।
  • कार्ब्स करीब 18 ग्राम होता है।
  • फैट्स की मात्रा करीब 2 ग्राम होती है।
  • फाइबर करीब 3 ग्राम होता है।

स्‍टील कट, रोल्‍ड और इंस्‍टेंट ओट्स में अंतर

ओट्स मुख्‍य रूप से तीन प्रकार के होते हैं-

स्‍टील कट ओट्स

पहला है स्‍टील कट ओट्स। यह फैक्‍ट्री में ओट्स के बड़े-बड़े टुकड़ों को छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार होते हैं। इन ओट्स का इस्‍तेमाल दल‍िया बनाने के ल‍िए क‍िया जाता है। ये सबसे कम प्रोसेस्‍ड ओट्स होते हैं और सेहत के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं।

रोल्‍ड ओट्स

इन ओट्स को अगर स्‍टीम करके मशीन में प्रेस कर द‍िया जाए, तो ये रोल्‍ड ओट्स बन जाते हैं। रोल्‍ड ओट्स ज्‍यादा मुलायम होते हैं और इनका इस्‍तेमाल स्‍मूदी या ओटमील बनाने के ल‍िए क‍िया जाता है। सेहत के ल‍िए रोल्‍ड ओट्स चुनना भी अच्‍छा व‍िकल्‍प हो सकता है।

इंस्‍टेंट ओट्स

जब इन ओट्स को कुछ इंग्रीड‍िएंट्स और प्र‍िजर्वेट‍िव्‍स के साथ पैक कर द‍िया जाए, तो ये इंस्‍टेंट ओट्स कहलाते हैं जो क‍ि ओट्स की सबसे ज्‍यादा प्रोसेस्‍ड फॉर्म होती है। इसे खाने के ल‍िए केवल गर्म पानी म‍िलाना पड़ता है और बस ये तैयार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या इंस्टेंट ओट्स वाकई हेल्दी ब्रेकफास्ट है? जानें रिसर्च और एक्सपर्ट क्या कहते हैं

ओट्स खाकर ओवरईट‍िंग से बच सकते हैं

बीटा-ग्लूकन (Beta-Glucan) एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है जो ओट्स में पाया जाता है। यानी जब हम ओट्स खाते हैं, तो यह शरीर में जाकर पानी को एब्‍जॉर्ब कर लेते हैं और फूल जाते हैं ज‍िसके कारण हमें पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे ओवरईट‍िंग से बचने में मदद म‍िलती है। इस तरह हम कम कैलोरी लेते हैं और वजन घटता है।

बाउल मूवमेंट बेहतर होता है

ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन, ज‍िसके कारण ओट्स पानी के साथ म‍िलकर जेली सब्‍सटेंस बना लेता है ज‍िससे बाउल मूवमेंट बेहतर होता है और पेट अच्‍छी तरह से साफ हो जाता है। इससे ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या भी दूर होती है। इससे कब्‍ज की समस्‍या भी दूर होती है और गट हेल्‍थ बेहतर होती है। बहुत कम अनाज हैं ज‍िनमें बीटा-ग्लूकान पाया जाता है ज‍िनमें ओट्स के अलावा जौ (Barley) भी शाम‍िल है।

ओट्स ग्‍लूटेन फ्री अनाज है

ओट्स ग्‍लूटेन फ्री ग्रेन है। ज‍िन अनाजों में ग्‍लूटेन ज्‍यादा होता है जैसे ब्रेड या पास्‍ता, उनमें र‍िफाइंड कार्ब्स और शुगर की मात्रा ज्‍यादा होती है और इससे वजन बढ़ सकता है, लेक‍िन वेट लॉस के ल‍िए ओट्स को डाइट में सीम‍ित मात्रा में शाम‍िल कर सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

वेट लॉस के ल‍िए ओट्स का सेवन सुबह नाश्‍ते में या रात को ड‍िनर में क‍िया जा सकता है। इसे रातभर भ‍िगाेकर सुबह खाना ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है क्‍योंक‍ि इससे रेज‍िस्‍टेंस स्‍टार्च बनता है ज‍िससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है और यह पाचन को बेहतर बनाता है ज‍िससे वेट मैनेजमेंट को सपोर्ट म‍िलता है। वेट लॉस के ल‍िए इंस्‍टेंट ओट्स के बजाय स्‍टील कट या रोल्‍ड ओट्स ज्‍यादा हेल्‍दी वि‍कल्‍प है क्‍योंक‍ि वे ज्‍यादा प्रोसेस्‍ड नहीं होते हैं। 30 ग्राम ओट्स में करीब 112 कैलोरी होती हैं इसल‍िए इसे सीमि‍त मात्रा में खाकर भी वजन घटाया जा सकता है। अध‍िक मात्रा में इसका सेवन करने से वेट लॉस लक्ष्‍य अधूरा छूट सकता है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्‍या ओट्स खाने से पेट की चर्बी कम होती है?

    केवल ओट्स खाने से पेट की चर्बी कम नहीं होती और न ही यह क‍िसी खास अंग को टार्गेट करता है। पेट की चर्बी घटाने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट, एक्‍सरसाइज और अच्‍छी लाइफस्‍टाइल फॉलो करना चाह‍िए।
  • क्‍या ओट्स खाकर वजन बढ़ सकता है?

    हां, अगर जरूरत से ज्‍यादा मात्रा में ओट्स खाएंगे, तो वजन बढ़ सकता है। इसमें चीनी, शहद, चॉकलेट या हाई कैलोरी वाले टॉप‍िंग को म‍िलाने से कैलोरी बढ़ सकती है।

Read Next

खाली पेट कौन सी चीजें खाने से पेट में जलन बढ़ सकती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 02, 2026 17:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content