Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

वेट लॉस के दौरान कौन से हेल्दी स्नैक्स चुनें? एक्‍सपर्ट से जानें 7 फूड्स

वेट लॉस के लि‍ए हेल्‍दी स्नैक चुनते समय पैकेट वाले और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड वाले व‍िकल्‍प की जगह प्राकृतिक और कम प्रोसेस्ड फूड्स को चुनना चाह‍िए। जानें ऐसे 7 फूड्स।  

वेट लॉस के ल‍िए लोग ब्रेकफास्‍ट, लंच और ड‍िनर जैसे मुख्‍य मील पर, तो गौर करते है, लेकि‍न अक्‍सर स्नैक्स को नजरअंदाज कर देते हैं। जबक‍ि कई लोग हेल्‍दी मील्‍स लेने के बावजूद केवल अनहेल्‍दी स्नैक्स खाने की वजह से वेट लॉस का लक्ष्‍य पूरा नहीं कर पाते हैं। शाम के समय या द‍िन के क‍िसी भी वक्‍त जब कुछ हल्‍का खाने का मन हो, तो नमकीन, ब‍िस्‍क‍िट या मीठी चीजें खाने के बजाय कुछ हेल्‍दी वि‍कल्‍पों को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं ज‍िससे पेट भी भरे और वजन भी कंट्रोल में रहे। ऐसे 7 फूड्स के बारे में आगे जानेंगे। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

Harvard Health School में प्रकाश‍ित एक लेख के मुताब‍िक, अगर हम सही चीजों को सही मात्रा में खाते हैं, तो स्नैकिंग हमारे लिए फायदेमंद हो सकती है। अगर दो मुख्य भोजन के बीच कई घंटे का अंतर हो, तो हेल्दी स्नैक्स एनर्जी लेवल कम होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। स्नैकिंग से भूख को कंट्रोल करने और अचानक होने वाली अनहेल्दी चीजें खाने की क्रेविंग को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

वेट लॉस के ल‍िए चुनें ये हेल्‍दी स्नैक्स

makhana-for-weight-loss

1. मखाना

30 ग्राम: 104 कैलोरी

वेट लॉस के ल‍िए मखाना एक हेल्‍दी व‍िकल्‍प है। इसे शाम को या भूख लगने पर हेल्‍दी स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। अगर इसे तेल या घी में भूने बगैर खाया जाए, तो इसमें ट्रांस फैट की मात्रा भी मौजूद नहीं होती है। मखाने में प्रोटीन होता है ज‍िससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईट‍िंग से बचाव होता है।

सावधानी:

मखाने को नमकीन के साथ म‍िलाकर खाने से बचें। इसे ज्‍यादा घी, तेल या मक्‍खन के साथ न भूनें, वरना कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- अंडे का सफेद भाग vs पूरा अंडा: वेट लॉस के ल‍िए क्‍या है ज्‍यादा बेहतर? एक्‍सपर्ट से जानें

2. ओट्स

ओट्स में बीटा ग्लूकन नाम का घुलनशील फाइबर होता है जि‍सके कारण ओट्स शरीर में जाकर पानी को एब्‍जॉर्ब कर लेते हैं और फूल जाते हैं ज‍िससे हमें पेट भरा हुआ महसूस होता है। ओट्स खाकर पाचन भी बेहतर होता है इसल‍िए इसे हेल्‍दी स्नैक के फॉर्म में खा सकते हैं।

30 ग्राम: 112 कैलोरी

सावधानी:

  • इंस्‍टेंट ओट्स का सेवन करने से बचें। रोल्‍ड या स्‍टील कट ओट्स को चुनें, ये कम प्रोसेस्‍ड होते हैं।
  • ओट्स में चीनी, शहद, चॉकलेट, क्रीम वगैरह म‍िलाकर खाने से कैलोरी बढ़ सकती है इसल‍िए इन इंग्रीड‍िएंट्स से बचें।

3. अंडे

1 अंडा: 70 से 72 कैलोरी

अंडे में प्रोटीन होता है ज‍िससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। वेट लॉस के दौरान प्रोटीन मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है। इसे नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में लिया जा सकता है।

सावधानी:

वेट लॉस के ल‍िए उबला अंडा खाना फायदेमंद होता है, लेक‍िन अंडे को फ्राई करके या ज्‍यादा तेल, मक्‍खन या चीज के साथ पकाकर खाएंगे, तो अंडा वेट लॉस के ल‍िए हेल्‍दी फूड नहीं माना जाएगा।

4. भुट्टा

corn-for-weight-loss

30 ग्राम: 25 से 30 कैलोरी

भुट्टे में फाइबर, व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। इसे खासतौर पर मानसून के दौरान अपनी डाइट में शाम‍िल क‍िया जा सकता है। केवल उबले या भुने भुट्टे ही वेट लॉस के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं। Neha Sinha ने बताया क‍ि भुट्टे का ग्‍लाइसेमि‍क इंडेक्‍स कम करने के ल‍िए इसे सलाद के साथ म‍िक्‍स करके खाना बेहतर माना जाता है।

सावधानी:

  • भुट्टे पर ज्यादा मक्खन, चीज या मेयोनीज लगाने से कैलोरी काफी बढ़ सकती है।
  • ज्‍यादा मात्रा में खाने से कार्बोहाइड्रेट और कुल कैलोरी बढ़ सकती है।

5. म‍िक्‍स सीड्स

1 चम्‍मच: 50 से 60 कैलोरी

कद्दू, अलसी, तरबूज, क्विनोआ के बीज वगैरह की म‍िक्‍स वैरायटी बाजार में आसानी से म‍िल जाती है या इसे घर पर भी म‍िक्‍स कर सकते हैं। वेट लॉस के ल‍िए म‍िक्‍स सीड्स का सेवन करेंगे, तो शरीर को फाइबर, प्रोटीन, हेल्‍दी फैट्स जैसे पोषक तत्‍व म‍िलेंगे। इन्‍हें वेट लॉस के ल‍िए ओट्स, दही या सलाद में म‍िलाकर खा सकते हैं।

सावधानी:

  • सीड्स कैलोरी र‍िच फूड्स हैं इसल‍िए इन्‍हें अध‍िक मात्रा में नहीं खाना चाहि‍ए, वरना कैलोरी बढ़ सकती है।
  • सीड्स को नमकीन के साथ म‍िक्‍स करके या तेल में भुनकर खाने से भी बचना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के ल‍िए मेटाबॉल‍िज्‍म कैसे बढ़ाएं? एक्‍सपर्ट से जानें उपाय

6. पनीर

30 ग्राम: 80 से 90 कैलोरी

पनीर प्रोटीन का अच्‍छा स्रोत है। इसका सेवन करने से मांसपेश‍ियों को बनाए रखने में मदद म‍िलेगी और पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। वेट लॉस के ल‍िए पनीर को सलाद या सब्जियों के साथ म‍िलाकर खाया जा सकता है।

सावधानी:

  • फुल फैट पनीर की जगह लो फैट म‍िल्‍क से पनीर बनाएं।
  • पनीर को ज्‍यादा तेल, क्रीम या बटर के साथ म‍िलाकर न खाएं, इससे कैलोरी इंटेक बढ़ सकता है।

7. चना चाट

30 ग्राम: 45 से 55 कैलोरी

चने में प्रोटीन और फाइबर दोनों मौजूद होता है। प्रोटीन भूख को कंट्रोल करता है और फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें खीरा, टमाटर, प्याज जैसी सब्जियां जोड़कर वेट लॉस के ल‍िए और पौष्‍ट‍िक बनाया जा सकता है।

सावधानी:

  • चना चाट में ज्‍यादा मीठी या खट्टी चटनी, तेल, नमकीन या सेव म‍िक्‍स करने से बचें।
  • ऐसा करने से कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है और वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है।

न‍िष्‍कर्ष:

वेट लॉस के ल‍िए कई हेल्‍दी स्नैक्स हैं ज‍िन्‍हें डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं जैसे मखाना, ओट्स, अंडे, भुट्टा, म‍िक्‍स सीड्स, पनीर और चना वगैरह। वेट लॉस के ल‍िए केवल हेल्‍दी स्नैक्स को खाना काफी नहीं है, इन्‍हें पकाने का तरीका और अन्‍य इंग्रीड‍िएंट्स भी वेट लॉस में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं इसल‍िए इन फूड्स को ज‍ितना प्राकृत‍ित रखते हुए खाएंगे और तेल, घी, चीनी, चीज जैसे इंग्रीड‍िएंट्स से दूर रखेंगे, ये वेट लॉस के ल‍िए उतने ही फायदेमंद साब‍ित होंगे।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या स्प्राउट्स चाट वेट लॉस के ल‍िए हेल्दी स्नैक है?

    हां, स्प्राउट्स से शरीर को प्रोटीन और फाइबर मिलते हैं। सब्जियां मिलाकर इसके गुणों को बढ़ा सकते हैं और वेट लॉस के ल‍िए इनका सेवन कर सकते हैं। 
  • मीठे की क्रेव‍िंग होने पर क्‍या खाएं? 

    मीठे की क्रेव‍िंग होने पर फल, बिना चीनी वाला दही या फल के साथ थोड़ी मात्रा में नट्स वगैरह का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

वेट लॉस के लिए ओट्स खाने का सही तरीका क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 02, 2026 17:04 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Sep 02, 2026 17:04 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content