Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में बढ़ते वजन को आसानी से करें कंट्रोल, अपनाएं ये 7 डाइट टिप्स

सर्दि‍यों में वजन बढ़ने का डर है? च‍िंता न करें, कुछ आसान डाइट ट‍िप्‍स की मदद से सर्दि‍यों में फ‍िट भी रहेंगे और वजन भी नहीं बढ़ेगा। इन ट‍िप्‍स को फॉलो करने से वेट लॉस में भी मदद म‍िलती है।

इस पेज पर:-


मैंने कई बार नोट‍िस क‍िया है क‍ि मेरा वजन सर्दि‍यों में तेजी से बढ़ने (Weight Gain) लगता है। वजन को कंट्रोल करने के ल‍िए मैं कई बार डाइट‍िंग भी करती हूं, लेक‍िन हर बार फेल हो जाती हूं। मेरी मां ने मुझे सलाह दी क‍ि मुझे अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है क्‍योंक‍ि अक्‍सर ठंड का मौसम शादी सीजन बनकर भी आता है और घर के फंक्‍शन या त्‍योहारों पर हम जरूरत से ज्‍यादा कैलाेरी का सेवन कर लेते हैं ज‍िससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इस लेख में हम जानेंगे कुछ आसान डाइट ट‍िप्‍स ज‍िनकी मदद से सर्दियों में बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने में मदद म‍िलेगी। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

1. भारी या मैदा वाले फूड्स न खाएं- Avoid Heavy Or Maida Foods

  • सर्दि‍यों के द‍िनों में हैवी चीजों का सेवन न करें। इससे वजन बढ़ने की संभावना ज्‍यादा होती है।
  • भारी फूड कम करने के साथ अगर वजन घटाना है, तो मैदा वाली चीजें का सेवन भी कम कर दें।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के 5 ऐसे फायदे, जो हमेशा रहेंगे आपके साथ

2. तलने के बजाय भोजन को उबालकर खाएं- Opt Boiling Rather Frying In Cooking

  • सर्दि‍यों में वेट गेन की समस्‍या से बचना है, तो खाने को तलने के बजाय उबालकर खाएं।
  • अगर सब्‍ज‍ियां भी खा रहे है, तो उसे सॉटे करें या उबाल लें लेक‍िन तलें नहीं।

यह भी पढ़ें- क्या वेट लॉस करने के दौरान कोल्ड कॉफी पी सकते हैं? डायटिशियन से जानें

how-to-control-weight-gain-in-winters

3. सात ग‍िलास पानी जरूर प‍िएं- Drink Atleast Seven Glasses Of Water

  • Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि कई बार हमारे द‍िमाग को समझ नहीं आता क‍ि भूख लगी है या प्‍यास। कई बार प्‍यास लगती है और उसे भूख समझकर हम खाने लगते हैं और मोटापे (Obesity) का श‍िकार हो जाते हैं। इससे बचने के ल‍िए सर्दि‍यों में हाइड्रेशन बनाए रखें।
  • सर्दि‍यों में कम से कम रोज सात गि‍लास पानी प‍िएं।
  • पर्याप्‍त पानी प‍िएंगे, तो मेटाबॉल‍िक प्रोसेस ठीक रहेगा और वेट लॉस (Weight Loss) में मदद म‍िलेगी।
  • सर्दि‍यों में सूप का सेवन भी करें। इससे हाइड्रेशन बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- क्या सच में वेट लॉस में मदद करती हैं हर्बल टी? डाइटिशियन से जानें

4. सर्दि‍यों में दो मील्‍स ही लें- Eat Two Meals A Day In Winters

  • वजन कम करने के ल‍िए पेट भर खाना जरूरी है, लेक‍िन ओवरईट‍िंग से बचना चाह‍िए।
  • ओवरईट‍िंग (Overeating) से बचने के ल‍िए कैलोरी को ठीक से मैनेज करें।
  • Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि कोश‍िश करें क‍ि वेट लॉस के ल‍िए द‍िनभर में दो मील्‍स ही लें।
  • आप चाहें, तो हल्‍का भारी लंच कर सकते हैं इसे ड‍िनर कम लंच समझें और शाम को 4 बजे तक खा लें।

5. अदरक और लहसुन का सेवन करें- Eat Ginger And Garlic For Weight Loss

  • अदरक और लहसुन को व‍िंटर डाइट में शाम‍िल करें।
  • इससे मेटाबॉल‍िज्‍म ठीक होता है और वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में पेट कम करने के लिए सुबह-सुबह क्या पिएं? एक्सपर्ट से जानें

6. सर्दि‍यों में घी या मीठी चीजों से बचें- Avoid Ghee Or Sweet Foods In Winters

Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि सर्दि‍यों में अक्‍सर घी या मीठी चीजें घर पर बनती हैं और इन चीजों से वजन बढ़ता है इसल‍िए इनकी मात्रा कम करें। घी या मीठे का सेवन खराब नहीं होता पर ज्‍यादा खाएंगे, तो वजन बढ़ सकता है इस‍ल‍िए ज्‍यादा मात्रा में लेने से बचें।

7. देर रात ड‍िनर करने से बचें- Avoid Late Night Dinner

  • लेट नाइट मील का सेवन करने से बचें। इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।
  • अगर देर रात भूख लगती है, तो सूप का सेवन कर सकते हैं।

न‍िष्कर्ष:

सर्दि‍यों में बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो देर रात भोजन, तला हुआ भोजन, मीठा, ज्‍यादा घी और मैदा युक्‍त चीजों के सेवन से बचें। पर्याप्‍त पानी प‍िएं, अदरक और लहसुन का सेवन करें और कैलोरी को मैनेज करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • सर्दि‍यों में वजन क्‍यों बढ़ जाता है?

    सर्दियों में मेटाबॉलिज्‍म स्‍लो हो जाता है, भूख बढ़ती है, शरीर कम एक्‍ट‍िव रहता है और तला-भुना खाने की इच्‍छा बढ़ जाती है। ये सभी वजहें वजन बढ़ा सकती हैं।
  • सर्द‍ियों में वजन को कैसे कंट्रोल करें?

    गर्म और हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स पिएं, नियमित वॉक करें, धूप लें, भारी भोजन कम करें, रात का खाना हल्का रखें और मौसमी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। ज्‍यादा से ज्‍यादा एक्‍ट‍िव रहें। 
  • सर्दि‍यों में वेट लॉस के ल‍िए क्‍या खाएं?

    गर्म सूप, सलाद, दालें, हरी सब्जियां, बाजरा-रागी, खिचड़ी, अदरक-लहसुन का सेवन करें। ये डाइजेशन को सुधारकर वजन घटाने में मदद करते हैं।

Read Next

चावल ही नहीं इन 5 चीजों से बनी इडली भी होती है हेल्दी, ब्रेकफास्ट में करें शामिल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 03, 2025 15:59 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 03, 2025 15:59 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content