Why Do People Gain Weight in Hindi: वेट गेन और वेट लॉस होना शरीर की एक आम प्रक्रिया है। आमतौर पर उम्र बढ़ने पर वेट गेन होता है। सामान्य से अधिक वेट गेन होना वैसे तो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। वैसे तो वेट गेन होने के पीछे कई कारण जैस स्लो मेटाबॉलिज्म, शारीरिक गतिविधियों की कमी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने के साथ-साथ कई बार दवाएं लेना और ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी वेट गेन होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वेट गेन होता कैसे है? हमारा वजन काफी हद तक हमारे द्वारा ली गई डाइट पर भी निर्भर होता है। आइये एक्सपर्ट प्रशांत देसाई से जानते हैं वेट गेन के पीछे के साइंस के बारे में।
क्यों बढ़ता है वजन?
दरअसल, जब हम खाना खाते हैं तो उसमें कैमिकल एनर्जी होती है। वहीं, हमारे सेल्स यानि कोशिकाओं में माइक्रोकॉन्डिया होता है, जो हमारी शरीर की कैमिकल एनर्जी को इलेक्ट्रिकल एनर्जी में बदलने का काम करता है। यही एनर्जी है, जो हमें हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में काम करने के लिए एनर्जी मिलती है। जब आप एनर्जी को ज्यादा देते हैं और दूसरी ओर एनर्जी को खर्च करते हैं।
View this post on Instagram
एनर्जी स्टोर होने से बढ़ता है वजन
इससे शरीर में एक्स्ट्रा एनर्जी आ जाती है, लेकिन जब आप उसे खर्च नहीं करते हैं तो न तो एनर्जी बनती है और न ही आपकी एनर्जी खत्म या खर्च होती है। यह एनर्जी बॉडी में जाकर कहीं न कहीं स्टोर हो जाती है। जब यह एनर्जी स्टोर हो जाती है तो इससे मास बढ़ने लगता है। दरअसल, जब यह बॉडी मास बढ़ता है तो इसे ही वेट गेन यानि वजन बढ़ना कहा जाता है।
इसे भी पढें - वेट लॉस कर रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कार्ब्स ब्रेकफास्ट ऑप्शन, कैलोरी इनटेक होगा कम
वेट गेन होने के कारण
- वेट गेन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- जंक और फास्ट फूड्स खाने और ज्यादा तनाव लेने से वजन बढ़ता है।
- कई बार इसके पीछे अनुवांशिक कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
- नींद की कमी और ज्यादा दवाएं खाने से भी वेट गेन हो सकता है।
- कई बार थायरॉइड हार्मोन कम होने पर भी वजन बढ़ सकता है।