Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

शाम को हल्की भूख लगे तो क्या खाएं? जानें 7 हेल्दी इंडियन स्नैक्स

शाम को लगने वाली हल्की भूख के लिए तले-भुने स्नैक्स की बजाय हेल्दी इंडियन विकल्प अपनाना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा शाम के नाश्ते में भुना चना, पोहा और स्प्राउट्स चाट जैसे भारतीय स्नैक्स खाने की  सलाह देती हैं। 

ऑफिस में काम कर रहे हो या फिर घर पर खाली बैठे हो, शाम होते ही अचानक हल्की सी भूख लगने लगती है। ऐसे में कई लोग चाय के साथ बिस्कुट, नमकीन, समोसा या दूसरे तले-भुने स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। स्वाद और मन की संतुष्टि के लिए इन चीजों को खाना भले ही आपको अच्छा लगता हो, लेकिन रोजाना इनका सेवन सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर शाम की भूख को हेल्दी तरीके से शांत करना है तो सही इंडियन स्नैक्स का सेवन करना जरूरी है। आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि शाम को हल्की भूख शांत करने के लिए किन इंडियन हेल्दी स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं?

शाम की भूख मिटाने के लिए 7 हेल्दी इंडियन स्नैक्स

साल 2024 में The Journal of Biological and Medical Rhythm Research में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, देर शाम स्नैक्स खाने की आदत को ज्यादा कैलोरी लेने, मोटापे, बढ़े हुए ब्लड ग्लूकोज और हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बन सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए और इन समस्याओं से बचने के लिए सही खाने का विकल्प होना बहुत जरूरी है। 

1. भुना चना

भुना चना शाम के लिए एक आसान और पौष्टिक स्नैक माना जाता है। भुने चने में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है। आप चाहें तो इसे ऐसे ही खा सकते हैं या फिर प्याज, टमाटर, हरी धनिया और थोड़ा सा नींबू  मिलाकर चना चाट तैयार कर सकते हैं। 

2. मूंग दाल चाट

अगर शाम को आपको कुछ चटपटा खाने का मन करता है तो मूंग दाल चाट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उबली हुई मूंग दाल में टमाटर, प्याज, खीरा, धनिया, नींबू और हल्के मसाले मिलाएं। यह स्नैक प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। स्वाद के साथ यह चाट सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाएं। 

इसे भी पढ़ें: भूख है या सिर्फ क्रेविंग, कैसे पहचानें अंतर? जानें डॉक्टर से

3. पोहा

पोहा सिर्फ नाश्ते के लिए ही नहीं, बल्कि शाम के स्नैक के रूप में भी खाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पोहा में मटर, गाजर, शिमला मिर्च, मूंगफली और दूसरी सब्जियां मिलाकर आप इस ज्यादा पौष्टिक और टेस्टी बना सकते हैं। पोहा हल्का होता है और इसे कम तेल में जल्दी तैयार किया जा सकता है।

4. स्प्राउट्स चाट

अंकुरित मूंग या अन्य दालों से बनी स्प्राउड्स चाट शाम की भूख के लिए एक पौष्टिक विकल्प हो सकती है। इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, धनिया और नींबू मिलाएं। अगर आप चाहे तो इसमें थोड़ी मात्रा में उबला हुआ कॉर्न या मूंगफली भी मिला सकते हैं। 

5. मखाना

मखाने को हल्का भूनकर शाम के समय स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। इन्हें कम मात्रा में घी में भूनकर हल्का नमक और मसाला डालें। पैकेज्ड फ्लेवर्ड मखाने की जगह घर पर तैयार किया गया विकल्प चुनना बेहतर हो सकता है, क्योंकि इससे तेल और नमक की मात्रा पर कंट्रोल रहता है। 

मखाने को हल्का भूनकर शाम के समय स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। इन्हें कम मात्रा में घी में भूनकर हल्का नमक और मसाला डालें। पैकेज्ड फ्लेवर्ड मखाने की जगह घर पर तैयार किया गया विकल्प चुनना बेहतर हो सकता है, क्योंकि इससे तेल और नमक की मात्रा पर नियंत्रण रहता है।

इसे भी पढ़ें: भूख लगते ही हाथ कांपने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कहीं यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं

6. ढोकला

ढोकला एक मशहूर भारतीय स्नैक है, जिसे शाम की हल्की भूख को कम करने के लिए भी खाया जा सकता है। यह आमतौर पर भाप में पकाया जाता है और इसे कम मात्रा में हरी चटनी के साथ खाया जा सकता है। हालांकि, तैयार या बाजार में मिलने वाले ढोकले के साथ मिलने वाली मीठी चटनी की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। 

7. उबला हुआ कॉर्न

शाम को कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन हो तो उबाल हुआ कॉर्न भी खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें नींबू, धनिया और हल्के मसाले डालकर स्वाद बढ़ाएं। मक्खन, ज्यादा नमक या क्रीमी टॉपिंग डालने से इसकी कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ सकती है, इसलिए, इन्हें सीमित मात्रा में रखना जरूरी है। 

एक्सपर्ट की राय 

हेल्दी स्नैक का मतलब सिर्फ कम कैलोरी वाला खाना नहीं होता है। इस समय खाने के लिए ऐसा विकल्प चुनें, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व मिलें और जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकें स्नैक की मात्रा भी आपकी कुल डाइट और दिनभर की एनर्जी की जरूरतों के अनुसार होनी चाहिए। 

निष्कर्ष 

शाम को भूख लगने पर रोजाना समोसा, पकौड़े, चिप्स या मीठे बिस्कुट खाने की आदत को धीरे-धीरे बदलें। घर पर भुना चना, स्प्राउट्स, पोहा, मखाना, या दाल से बने स्नैक्स जैसे विकल्पों को अपनी डाइट में शामिल करें। इस तरह शाम का स्नैक स्वादिष्ट रहने के साथ हेल्दी भी बन सकता है। 

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • रात को बार-बार भूख लगने का क्या कारण है?

    रात को बार-बार भूख लगने के पीछे कई कारण शामिल हैं, जिसमें दिन में कम खाना, हार्मोनल असंतुलन या तनाव शामिल हैं। 
  • ज्यादा भूख लगना कौन सी बीमारी का लक्षण है?

    ज्यादा भूख लगना अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। इसके पीछे डायबिटीज, थायराइड असंतुलन, नींद की कमी और तनाव शामिल हो सकते हैं। 

Read Next

महिलाएं आयरन की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 26, 2026 15:43 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content