Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhinav Gupta , Consultant Neurologist & Director - Neurology Bhav Neuro Centre, Ghaziabad

भूख लगते ही हाथ कांपने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कहीं यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं

क्या भूख लगते ही आपके हाथ कांपने लगते हैं और घबराहट महसूस होती है? इसके पीछे लो ब्लड शुगर, लंबे समय तक भूखे रहना या अन्य स्वास्थ्य कारण हो सकते हैं। डॉक्टर से जानें इसके संभावित कारण और तुरंत क्या करना चाहिए।

आपने सुना होगा कि कुछ लोगों के भूख लगने पर हाथ कांपने लगते हैं। ऐसा होना सामान्य नहीं है। कभी-कभी यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें भूख बर्दाश्त नहीं होती है और भूख लगते ही हाथ-पांव में कंपकंपी छूटने लगती है, तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने ग्रेटर नोएडा स्थित सर्वोदय अस्पताल में Director-Neurology डॉ. अभिनव गुप्ता से बात की।

भूख लगने पर हाथ क्यों कांपने लगते हैं?

causes of shaking hands when hungry 01 (25)

लो ब्लड शुगर

डॉ. अभिनव गुप्ता की मानें, तो जिन लोगों को लो ब्लड शुगर यानी हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या है, अक्सर भूख लगने पर उनके हाथ कांपने लगते हैं और घबराहट जैसा महसूस होने लगता है। दरअसल, भूख लगने पर भी जब लो ब्लड शुगर के मरीज समय पर खाना नहीं खाते हैं, तो इसकी वजह से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से गिर जाता है। ऐसे में शरीर और ब्रेन को एनर्जी के स्तर में कमी महसूस होने लगती है, जिससे स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने लगता है और लिवर को ज्यादा फ्यूल रिलीज करने के लिए बाधित करता है, जिससे हाथ में कंपकंपी छूटने लगती है।

NHS inform के अनुसार डायबिटीज या लो ब्लड शुगर होने की स्थिति में जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक खाना नहीं खाता है, तो हाथ कांपने की समस्या होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: सोकर उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस होता है? न्यूरोलॉजिस्ट से जानें कारण

एड्रेनालाईन में बढ़ोतरी

डॉ. अभिनव गुप्ता के अनुसार, जब शरीर में अचानक ब्लड शुगर का स्तर गिर जाता है या बहुत तेज भूख महसूस होती है, तो इसकी वजह से दिमाग इसे एक इमरजेंसी की कंडीशन समझता है। ऐसे में शरीर एड्रेनालाईन को तेजी से रिलीज करता है। यह हार्मोन लिवर को अपने पास जमा ग्लाइकोजन (स्टोर की हुई शुगर) को तुरंत ग्लूकोज में बदलकर खून में पहुंचाने का संकेत देता है ताकि ब्रेन और बॉडी को जरूरी एनर्जी मिल सके। 

यही नहीं, एड्रेनालाईन बढ़ने से पूरे नर्वस सिस्टम पर भी असर पड़ता है। असल में, यह मांसपेशियों तक तेजी से खून पहुंचाने के लिए दिल की धड़कन बढ़ा देता है, जिससे मसल्स को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इस स्थिति में हाथ कांपने लगते हैं।

मेटाबोलिक रिस्पॉन्स

डॉ. अभिनव गुप्ताा आगे बताते हैं, "जब आप लंबे समय तक कुछ खाते-पीते नहीं हैं, तो इसकी वजह से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से गिर जाता है। विशेषकर, लो ब्लड शुगर के मरीजों में यह समस्या देखने को मिलती है। खाना नहीं मिलने की वजह से शरीर में एड्रेनालाईन तेजी से रिलीज होता है। इस कंडीशन को शरीर इमरजेंसी की स्थिति मानता है, जिससे लिवर में स्टोर हुई शुगर को रिलीज करता है। इस पूरी प्रक्रिया को ही मेटाबोलिक रिस्पॉन्स कहा जाता है। इसी स्थिति को मेटाबोलिक रिस्पॉन्स की वजह से नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है, जिससे भूख लगने पर हाथ में कंपकंपी छूटती है।"

ऐसे में क्या करें?

  • तुरंत पचने वाले कार्ब्स लेंः अगर भूख लगने पर हाथ कांपने लगते हैं या कमजोरी महसूस होती है, तो एक छोटा गिलास फलों का जूस या कैंडी खाएं। इससे शरीर की कंपकंपी खत्म हो जाएगी।
  • पेट भर खाना खाएः कंपकंपी कंट्रोल करने के लिए फलों का जूस पिया हो या कैंडी खाई हो, इसके तुरंत बाद प्रोटीन, हेल्दी फैट और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर मील लें। इससे एनर्जी का स्तर लंबे समय तक बना रहेगा।
  • समय पर खाना खाएंः लो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है कि वे समय पर खाना खाएं। कोई भी मील किसी भी हाल में स्किप न करें। लंबे समय तक भूखे पेट रहने से ब्लड शुगर का स्तर गिर जाता है, जिससे हाथ कांपने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: हेमिप्लेजिक माइग्रेन क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज के तरीके

निष्कर्ष

भूख लगने पर हाथ कांपना सीधे-सीधे लो ब्लड शुगर का संकेत है। यह स्थिति बिल्कुल सही नहीं है। ऐसे में शरीर में एनर्जी का स्तर कम हो जाता है और कुछ देर बाद शरीर कुछ भी करने की स्थिति में नहीं रहता है। इसे स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि आप कम गैप में खाना खाएं और मील में हेल्दी चीजों को शामिल करें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीने से हाथ कांपने की समस्या हो सकती है?

    कैफीन एक स्टिमुलेंट है, खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर बढ़ जाता है, जिससे हाथ कांपने की समस्या हो सकती है।

Read Next

सिर्फ नींद की कमी से नहीं होते डार्क सर्कल्स, ये 7 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2026 20:12 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhinav Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content