Mon Sep 28, 2026 | 08:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhinav Gupta , Consultant Neurologist & Director - Neurology Bhav Neuro Centre, Ghaziabad

वर्कआउट करते समय कांपने लगते हैं हाथ-पैर? डॉक्टर से जानें 5 कारण और तुरंत राहत पाने के उपाय

जिम में एक्सरसाइज करते समय कई बार लोगों के हाथ-पैर कांपने लगते हैं, लेकिन इसकी वजह समझ नहीं आती। अगर किसी को यह समस्या हो रही है, तो इस लेख में डॉक्टर ने विस्तार से इसके कारणों को समझाया है।
वर्कआउट करते समय कांपने लगते हैं हाथ-पैर? डॉक्टर से जानें 5 कारण और तुरंत राहत पाने के उपायवर्कआउट करते समय कांपने लगते हैं हाथ-पैर? डॉक्टर से जानें 5 कारण और तुरंत राहत पाने के उपाय

जिम में वर्कआउट करते समय हाथ या पैरों के कांपने को आमतौर पर लोग भूख या कमजोरी से जोड़कर देखते हैं। कई बार लोग इसे भारी वजन उठाना मान लेते हैं, क्योंकि अगर शरीर को इसकी आदत नहीं होती, तो मांसपेशियों में कंपन महसूस हो सकता है। अगर यह कभी-कभार होता है, तो शायद थकान या कमजोरी हो सकती है, लेकिन बार-बार ऐसा होने पर ग्रेटर नोएडा स्थित सर्वोदय अस्पताल में Director-Neurology डॉ. अभिनव गुप्ता कहते हैं कि वर्कआउट करते समय हाथ-पैर कांपने के कारणों की जांच कराना बहुत जरूरी है।

वर्कआउट करते समय हाथ-पैर क्यों कांपने लगते हैं?

Dr. Abhinav Gupta कहते हैं, “वर्कआउट के दौरान हाथ-पैर कांपने की कई वजहें हो सकती हैं। इनमें मांसपेशियों की थकान, नया या ज्यादा भारी एक्सरसाइज, ब्लड शुगर कम होना, शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी और ज्यादा कैफीन लेना शामिल हो सकता है।”

वर्कआउट करते समय हाथ-पैर कांपने के 5 कारण

Dr. Abhinav Gupta ने वर्कआउट करते समय हाथ-पैर कांपने के 5 महत्वपूर्ण कारण बताए हैं।

1. मांसपेशियां में थकान

Dr. Abhinav Gupta का कहना है, “जो लोग लगातार एक्सरसाइज करते हैं, उनकी मांसपेशियों के छोटे-छोटे हिस्से, जिन्हें मोटर यूनिट कहा जाता है, उन्हें नसों से लगातार सिग्नल मिलते हैं। जब लंबे समय तक बहुत ज्यादा मेहनत की जाती है, तो ये मोटर यूनिक थकने लगती हैं और इनके काम करने का तरीका पहले जैसा नहीं रहता। इस वजह से भारी वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में हल्का कंपन महसूस हो सकता है। यह कंपन खासतौर पर जिम में वर्कआउट के आखिरी कुछ रेप्स में ज्यादा महसूस हो सकता है।”

2. नई एक्सरसाइज करना या ज्यादा वजन उठाना

Dr. Abhinav Gupta के मुताबिक, अगर किसी ने हाल ही में नई एक्सरसाइज शुरू की है या सामान्य से ज्यादा वजन उठा लिया है, तो शरीर को उस मूवमेंट को करने के दौरान हाथ और पैर कांप सकते हैं, क्योंकि शरीर को उस मूवमेंट के हिसाब से खुद को ढालने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में नर्व सिस्टम मांसपेशियों को काम पर लगाता है और जब अतिरिक्त मेहनत हो जाती है, तो शरीर या हाथ व पैर में हल्की कंपकंपाहट महसूस हो सकती है। हालांकि, इसका मतलब हमेशा गंभीर समस्या होना नहीं होता, लेकिन कई बार मेहनत और एक्सरसाइज पर भी निर्भर करता है।

3. ब्लड शुगर कम होना

Dr. Abhinav Gupta ने कहा, “एक्सरसाइज के दौरान शरीर एनर्जी के लिए ग्लूकोज का इस्तेमाल करता है और अगर किसी ने लंबे समय तक कुछ नहीं खाया और वर्कआउट शुरू कर दिया, तो हाथ-पैर कांप सकते हैं। बिल्कुल ही खाली पेट हैवी एक्सरसाइज करने से कंपन के साथ कमजोरी भी महसूस हो रही है, तो शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है। इसलिए वर्कआउट से पहले हल्के कार्ब्स वाला स्नैक्स लिया जा सकता है।”

Causes of Shaking Hands and Legs During WorkoutCauses of Shaking Hands and Legs During Workout

यह भी पढ़ें- जिम में वर्कआउट के बाद कंधे में होता है दर्द? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

4. पसीने के साथ पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी

Dr. Abhinav Gupta का कहना है कि वर्कआउट के दौरान बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो शरीर से पानी के साथ कुछ इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट्स नसों और मांसपेशियों के सामान्य काम के लिए जरूरी होते हैं। शरीर में पानी की कमी और ऐसे में एक्सरसाइज करने से थकान और कंपकंपाहट शुरू हो सकती है।”

5. ज्यादा कैफीन होना

Dr. Abhinav Gupta ने बताया कि कई लोग प्री-वर्कआउट से पहले कॉफी या ड्रिंक्स लेते हैं। इनमें कैफीन मौजूद होता है, जो नर्व सिस्टम को एक्टिवेट कर सकते हैं। इस वजह से हाथों में कंपन हो सकता है। अगर आपको प्री-वर्कआउट या ज्यादा कॉफी लेने के बाद बार-बार हाथ कांपते हुए महसूस होते हैं, तो कैफीन की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है।

वर्कआउट के दौरान हाथ-पैर कांपें तो तुरंत क्या करें?

Dr. Abhinav Gupta सलाह देते हैं कि अगर एक्सरसाइज के दौरान हाथ-पैर कांपने लगे, तो सबसे पहले थोड़ी देर आराम कर लें। जबरदस्ती एक्सरसाइज न करें और साथ ही इस बात को समझने की कोशिश करें कि हाथ-पैरों के कांपने का कारण क्या हो सकता है।

  • कुछ देर आराम करके शरीर को रिकवर होने दें।
  • आराम से बैठकर पानी पिएं।
  • जरूरत के अनुसार इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक लें।
  • अगर बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो, तो वर्कआउट से पहले छोटा स्नैक्स ब्रेक जरूर लें।
  • अगर हाथ और पैर कांपने के कारण एक्सरसाइज न हो या फिर वजन न उठाया जा रहा हो, तो तुरंत एक्सरसाइज रोक दें।

क्या कहती है स्टडी?

British Medical Bulletin में प्रकाशित एक पायलट स्टडी में रिसर्चर्स ने यह देखने की कोशिश की है कि रेजिस्टेंस एक्सरसाइज के दौरान होने वाले हाथ और पैरों के कंपन से एक्सरसाइज की इंटेंसिटी और थकान का अंदाजा लगाया जा सकता है या नहीं। इसके लिए स्टडी में 20 सेहतमंद युवाओं को शामिल किया गया, जिन्हें रेजिस्टेंस एक्सरसाइज की आदत नहीं थी। स्टडी में पाया गया कि जैसे-जैसे एक्सरसाइज की इंटेंसिटी बढ़ी, तो उनका कंपन भी बढ़ा। इससे पता चला कि एक्सरसाइज ज्यादा या बदलाव करने से थकान को समझने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह निष्कर्। हर उम्र या हर व्यक्ति पर लागू नहीं होता।

हाथ-पैर कांपने के साथ ये लक्षण दिखें तो तुरंत मेडिकल मदद लें

Dr. Abhinav Gupta कहते हैं, “हर बार हाथ-पैर कांपने को सिर्फ सामान्य थकान मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर कंपन बार-बार हो रहा है और आराम करने के बाद भी बना हुआ है। इसके अलावा, अगर हाथ-पैर कांपने के साथ, चक्कर, बेहोशी जैसा महसूस हो या तेज दर्द हो, तो एक्सरसाइज को तुरंत रोक देना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें- वर्कआउट के अगले दिन शरीर में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कारण

निष्कर्ष
वर्कआउट के दौरान हाथ-पैर कांपना मांसपेशियों की थकान या दबाव का कारण हो सकता है। इसके अलावा, वर्कआउट करते समय पानी पीने का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर किसी को वर्कआउट करते समय बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो इलेक्ट्रोलाइट्स लेना नजरअंदाज न करें। हाथ-पैरों के कांपने की स्थिति लगातार बनी हुई है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें और एक्सरसाइज कुछ समय के लिए रोक दें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या वर्कआउट के समय कांपना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है?

    ज्यादातर मामलों में यह सामान्य थकान या पोषण की कमी है, लेकिन अगर बिना वर्कआउट के भी लगातार हाथ-पैर कांपते हैं, तो यह थाइरॉइड गड़बड़ी, पार्किंसंस या नसों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकती है।
  • वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों की ऐंठन और कांपने में क्या अंतर है?

    कांपना नसों की थकान के कारण मांसपेशियों में तेजी से होने वाली हल्की कंपकंपी है, जबकि ऐंठन इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से मांसपेशी का अचानक तेज और दर्दनाक तरीके से जकड़ जाना है।

Read Next

→ खाने के बाद 10 मिनट की वॉक आपके शरीर में क्या बदल सकती है? डॉक्टर बता रहे हैं फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 28, 2026 19:21 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Abhinav Gupta