Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

गर्मियों में बेहोशी और चक्कर से बचना है, तो वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं?

गर्मियों में वर्कआउट के दौरान चक्कर आना और कमजोरी होना बहुत आम बात है। ऐसे में वर्कआउट के दौरान चक्कर और कमजोरी से बचने के लिए सही खानपान करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए, आइए जानते हैं कि वर्कआउट के बाद और पहले क्या खाना चाहिए? 

गर्मियों में भी फिट रहने के लिए वर्कआउट करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, गर्मियों में गर्म मौसम और पसीने के कारण शरीर में पानी और एनर्जी की कमी होने लगती है। इस कारण भीषण गर्मी में वर्कआउट के दौरान या बाद में अक्सर लोगों में चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, वर्कआउट से पहले और बाद में आप क्या खा रहे हैं यह इन समस्याओं से बचने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि गर्मियों में वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए?

गर्मियों में वर्कआउट से पहले क्या खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि वर्कआउट से लगभग 30 से 60 मिनट पहले हल्का और एनर्जी देने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती है।

1. केला और पीनट बटर

वर्कआउट से पहले केला खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और इसमें मौजूद पोटैशियम मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके थोड़ी मात्रा में पीनट बटर खाने से लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: क्या वर्कआउट के दौरान चुकंदर का जूस पीने से स्टैमिना बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

2. दही और फल

वर्कआउट से पहले दही और फल खाना भी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके शरीर को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसके साथ तरबूज, सेब या फल खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

3. ओट्स या ब्राउन ब्रेड

हल्के कार्बोहाइड्रेट जैसे ओट्स या ब्राउन ब्रेड का सेवन शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देता है, जो वर्कआउट के दौरान होने वाली थकान को कम करने में मदद करते हैं।

1 - 2026-05-31T213118.180

गर्मियों में वर्कआउट के बाद क्या खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, वर्कआउट के बाद शरीर को रिकवरी और एनर्जी की जरूरत होती है। इस समय प्रोटीन और हाइड्रेशन बहुत जरूरी होता है। इसलिए, आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

1. नारियल पानी

वर्कआउट के तुरंत बाद आप नारियल पानी पी सकते हैं। नारियलल पानी शरीर में खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरी करने में मदद करता है और तुरंत शरीर को एनर्जी देता है। यह गर्मियों में सबसे अच्छा नेचुरल ड्रिंक माना जाता है।

2. प्रोटीन से भरपूर फूड्स

वर्कआउट के बाद अंडे, पनीर, दाल या प्रोटीन शेक पीना फायदेमंद होता है। इससे आपकी मांसपेशियों को तेजी से रिकवर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या वर्कआउट के तुरंत बाद आप भी नहाते हैं ठंडे पानी से? डॉक्टर से जानें सेहत के लिए यह कितना सही

3. फल और सलाद

तरबूज, खीरा और संतार जैसे पानी से भरपूर फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और कमजोरी को दूर करते हैं।

निष्कर्ष

गर्मियों में सही खानपान और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना वर्कआउट के दौरान बहुत जरूरी है। ऐसा करने से चक्कर आने और कमजोरी से बचने में मदद मिल सकती है। इसलिए, वर्कआउट से पहले और बाद में हल्का, पौष्टिक और हाइड्रेटिंग फूड्स लेने से शरीर एक्टिव और हेल्दी बना रहता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्मी में कसरत करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    गर्मियों में कसरत करने का सबसे अच्छा समय सुबह जल्दी या शाम को ढलते सूरज के बाद होता है। इस समय तापमान कम होता है, जिससे हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा नहीं रहता है।
  • 1 दिन में कितने घंटे एक्सरसाइज करनी चाहिए?

    एक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना लगभग 30 से 45 मिनट मध्यम एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आप हैवी या इंटेंस वर्कआउट करते हैं तो दिन में 20 से 30 मिनट की एक्सरसाइज काफी होती है।

Read Next

सहजन की पत्तियों के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द पर कैसे काम करते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2026 21:47 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 31, 2026 21:47 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content