Wed Sep 23, 2026 | 03:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

खाने के बाद 10 मिनट की वॉक आपके शरीर में क्या बदल सकती है? डॉक्टर बता रहे हैं फायदे

खाना खाने के बाद 10 मिनट की वॉक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और पाचन को बेहतर बनाने सहित कई स्वास्थ्य लाभ दे सकती है। यह एक छोटी सी आदत है, जो ओवरऑल हेल्थ में सुधार कर सकती है और फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देती है।
खाने के बाद 10 मिनट की वॉक आपके शरीर में क्या बदल सकती है? डॉक्टर बता रहे हैं फायदेखाने के बाद 10 मिनट की वॉक आपके शरीर में क्या बदल सकती है? डॉक्टर बता रहे हैं फायदे

अक्सर हैवी खाना खाने के बाद लोगों को तुरंत लेटने का मन करने लगता है, जबकि लोगों को खाना खाने के बाद नियमित रूप से 10 मिनट की वॉक करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

खाने के बाद 10 मिनट की वॉक करने से क्या होता है?

डॉ. अरविंद के अनुसार, "खाना खाने के बाद 10 मिनट की वॉक सुनने में छोटी लग सकती है, लेकिन इससे शरीर पर बहुत अच्छा असर पड़ता है, खासकर यह खाने के बाद ब्लड में ग्लूकोज (Blood Glucose) के स्तर को कंट्रोल रखने में बहुत मददगार होती है।"

डॉ. अरविंद कहते हैं, "वॉक करने से जब मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, तो वे एनर्जी के लिए ग्लूकोज का इस्तेमाल करती हैं। इससे ब्लडस्ट्रीम से कुछ ग्लूकोज मांसपेशियों के सेल्स में जा सकता है, जिससे खाना खाने के बाद ब्लड शुगर में होने वाली बढ़ोतरी कम हो जाती है।"

1. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद

जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज या शुगर की समस्या है, उनके लिए खाना खाने के बाद चलना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बार-बार ब्लड शुगर का बढ़ना और शुगर को कंट्रोल करना डायबिटीज मैनेज करने का एक जरूरी हिस्सा है, लेकिन ध्यान रखें कि वॉक डॉक्टर की दी हुई दवाइयों, सही खान-पान और रोजाना की एक्सरसाइज का ऑप्शन नहीं है, बल्कि उनके साथ की जाने वाली एक अच्छी आदत है।

इसे भी पढ़ें: वॉक के दौरान भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना नहीं कम होगा एक ग्राम भी वजन

benefits of 10 minute walk after a meal 1benefits of 10 minute walk after a meal 1

2. पाचन के लिए फायदेमंद

खाना खाने के बाद नियमित रूप से हल्की वॉक करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे ब्लोटिंग, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

3. वजन कम करने में सहायक

खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की वॉक करने से ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और कैलोरीज को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

4. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

खाना खाने के बाद वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने और हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

फिजिकल एक्टिविटी को मिलता है बढ़ावा

डॉ. अरविंद कहते हैं, खाना खाने के बाद टहलने से लोगों को खाने के बाद लंबे समय तक बैठे रहने से बचने में भी मदद मिल सकती है और यह उनकी रोजाना की कुल फिजिकल एक्टिविटी में भी बढ़ावा देता है। इस दौरान बहुत तेज वॉक करने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर आराम से मॉडरेट स्पीड में चलना ही काफी होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पूरे दिन बैठे रहने के बाद शाम को 30 मिनट की वॉक करना काफी है? डॉक्टर से जानें

क्या कहती है स्टडी?

साल 2025 में Scientific Reports में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, खाने के तुरंत बाद थोड़ी सी वॉक करना भी खाना खाने के बाद ब्लड में शुगर (ग्लूकोज) के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकने में बहुत असरदार माना गया है। इसका असर लगभग 30 मिनट की वॉक जैसा ही होता है।

इसे अपनाना बहुत आसान है और इसमें समय भी कम लगता है, इसलिए रोज के रूटीन में 10 मिनट की वॉक करना हर किसी के लिए बेहद फायदेमंद है। इस तरह, हर खाने के बाद 10 मिनट तक वॉक करने की आदत ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का एक अच्छा और आसान तरीका बन सकती है।

डॉ. अरविंद बताते हैं, खाना खाने के तुरंत बाद थोड़ी देर टहलने या वॉक करने से भी खाने के बाद ग्लूकोज लेवल कम हो सकता है। हर खाने के बाद 10 मिनट तक टहलने से, इनएक्टिव रहने के मुकाबले खाने के बाद के ग्लूकोज पर फायदेमंद असर पड़ता है।

वॉक कब और कैसे करें?

डॉ. अरविंद बताते हैं, ज्यादातर लोगों के लिए वॉक करने का प्रैक्टिकल तरीका आसान है। खाना खाने के बाद, जब वे अच्छा महसूस करें, तो तुरंत बैठने या लेटने के बजाय लगभग 10 मिनट तक वॉक करें। समय के साथ, ये छोटी-छोटी वॉक जुड़कर रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी को बिजी लाइफस्टाइल में शामिल करना आसान बना सकते हैं।

वॉक करते समय कुछ बातों का रखें ध्यान

डॉ. अरविंद का कहना है कि 10 मिनट की वॉक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • तेज दौड़ने या जॉगिंग से बचें।
  • 10-15 मिनट की वॉक करें।
  • तुरंत पानी न पिएं, आधे घंटे का गैप रखें।

निष्कर्ष

खाना खाने के बाद 10 मिनट तक हल्की वॉक करने की छोटी आदत ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। वॉक करने से वजन कम करने, ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने या नियंत्रित रखने, पाचन को दुरुस्त करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • खाना खाने के बाद कितनी देर वॉक करनी चाहिए?

    खाना खाने के बाद 15 मिनट तक वॉक करना फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान हल्की स्पीड में वॉक करना अच्छा होता है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?

    खाना खाने के बाद लेटने से बचें और वॉक करें या वज्रासन में बैठें। इसके अलावा, खाने के बाद पानी पीने से बचें।

Read Next

तनाव होने पर ट्राई करें ये 4 आसान ब्रीदिंग एक्सरसाइज, तुरंत रिलैक्स होगा माइंड

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 14:09 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content