Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

वॉक के दौरान भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना नहीं कम होगा एक ग्राम भी वजन

क्‍या आप भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं? इसका कारण वॉक करने का गलत तरीका हो सकता है। बहुत ज्‍यादा वॉक करने या तेज स्‍पीड में वॉक करने के कारण वजन कम नहीं होता बल्‍क‍ि इससे शरीर थक जाता है और शरीर की र‍िकवरी भी नहीं हो पाती है।

कई बार लोग वॉक करके भी वजन कम नहीं कर पाते हैं। इसका कारण है गलत ढंग से वॉक करना। अगर वॉक सही तरीके से नहीं करेंगे, तो वजन भी कम नहीं होगा। आप सोच रहे होंगे क‍ि वॉक करना तो सामान्‍य बात है इसल‍िए कैसे भी वॉक करें, वजन तो कम होना ही चाह‍िए। कई लोग इसी सोच के साथ वॉक करते हैं और जब उन्‍हें पर‍िणाम नहीं द‍िखते, तो उन्‍हें वॉक‍िंग असरदार नहीं लगती। जबक‍ि केवल वॉक करके वजन कम क‍िया जा सकता है। इस लेख में हम आपको तीन ऐसी गलत‍ियों के बारे में बताएंगे ज‍िनके कारण वजन कम करने में मुश्‍क‍िल हो सकती है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Coach Bobby (@coachbobbyfit)

1. तेज वॉक करने की गलती न करें- Avoid Walking Too Fast

अगर आप तेज वॉक करते हैं, तो वजन कम नहीं होगा। तेज वॉक करने से हार्ट रेट ज्‍यादा रहता है और हार्ट रेट ज्‍यादा रहने से स्‍ट्रेस लेवल कंट्रोल नहीं होता। स्‍ट्रेस लेवल कंट्रोल न होने से लोगों को वजन कम करने में मुश्‍क‍िल होती है। अगर आप चलते समय स्‍पीड तेज कम कर देंगे, तो वॉक कार्डि‍यो में बदल जाएगी। जबक‍ि पैदल चलकर शरीर की र‍िकवरी होती है ज‍िससे फैट लॉसमें मदद म‍िलती है। तेज-तेज चलना या बहुत स्‍पीड में वॉक करने के बजाय आराम से चलें और कंस‍िस्‍टेंट रहें, इस तरह वजन जरूर काम होगा। वॉक करने से पहले वॉर्म अप करना न भूलें, वॉर्म अप के जर‍िए शरीर को वॉक के ल‍िए तैयार करने में मदद म‍िलती है।

2. गलत पॉश्चर में चलना- Walking In Wrong Posture

गलत पॉश्चर में चलना सेहत के ल‍िए हान‍िकारक होता है। अगर आप गलत पॉश्चर में चलेंगे, तो वजन कम नहीं होगा। बहुत से लोग चलने समय कंधों को झुका लेते हैं या गर्दन आगे की ओर न‍िकल जाती है ज‍िससे रीढ़ की हड्डी पर जोर पड़ता है। इससे गर्दन, कमर और घुटनों में दर्द की समस्‍या हो सकती है। गलत पॉश्चर के कारण चलने में शरीर का संतुलन खराब हो जाता है और कैलोरी बर्न करना भी मुश्‍क‍िल लगता है। चलते समय कंंधों को सीधा रखें और कदम संंतुल‍ित स्‍पीड से आगे बढ़ाएं।

3. कम समय के ल‍िए वॉक करना- Walking For Less Duration

walk-mistakes-in-hindi

वजन कम करने के ल‍िए अगर केवल वॉक पर न‍िर्भर हैं, तो कम से कम एक घंटा या पांच से छह हजार कदम चलें। अगर बहुत कम वॉक करेंगे, तो फायदा म‍िलेगा लेक‍िन असर जल्‍दी नजर नहीं आएगा। आमतौर पर शरीर 15 से 20 म‍िनट बाद कैलोरी बर्न करना शुरू करता है। ऐसे में अगर स‍िर्फ 15 से 20 म‍िनट वॉक करेंगे, तो सेहत पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। कम समय के ल‍िए वॉक करने से मेटाबॉल‍िज्‍म भी एक्‍ट‍िव नहीं हो पाता है। बेहतर पर‍िणाम के ल‍िए रोजाना 50 से 60 म‍िनट वॉक करें। साथ ही वॉक करते समय बार-बार रुककर न चलें, इससे शरीर को ब्रेक म‍िल जाता है और र‍िजल्‍ट अच्‍छे नहीं म‍िलते। सही ढंग से वॉक करेंगे, तो कैलोरी बर्न होगी और वजन कम करने में मदद म‍िलेगी।

न‍िष्‍कर्ष:

पैदल चलना सेहत के ल‍िए फायदेमंद है। पैदल चलने से वजन कम होता है, लेक‍िन अगर आप कम समय के ल‍िए वॉक कर रहे हैं, तेज वॉक कर रहे हैं या गलत पॉश्चर में वॉक कर रहे हैं, तो वजन कम नहीं होगा।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

द‍िनभर थककर नहीं बचती एक्सरसाइज की हिम्मत? जानें कम मेहनत में फि‍ट रहने के स्‍मार्ट तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 08, 2026 17:48 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 08, 2026 17:48 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 08, 2026 17:48 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content