Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

हफ्ते में सिर्फ एक दिन भी 75 मिनट तेज चलें, तो घट सकती है पेट की चर्बी, नई स्टडी में चौंकाने वाला दावा

अगर आप एक्सरसाइज रेगुलर नहीं कर पाते, तो यह स्टडी आपके लिए कुछ खास लेकर आई है। छुट्टी के दिन आराम करने के बजाय 75 मिनट ब्रिस्क वॉक करें। इससे वजन कम होने की काफी संभावना है। इस स्टडी के दावों को विस्तार से पढ़ने के लिए लेख को जरूर पढ़ें।

आजकल लोग इतने ज्यादा व्यस्त हो गए है कि रोजाना एक्सरसाइज करने का समय ही नहीं निकल पाता। ऐसे में कई बार एक्सरसाइज शुरू करना तो आसान होता है, लेकिन कुछ दिनों बाद एक्सरसाइज का रुटीन छूट जाता है। ऐसे लोगों के लिए यह रिसर्च उम्मीद लेकर आई है, क्योंकि इसमें बताया गया है कि हफ्ते में सिर्फ एक दिन 75 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से पेट के आसपास की चर्बी कम हो सकती है। 

Nature Communications में प्रकाशित इस रिसर्च को University of Hong Kong (HKUMed) के रिसर्चर्स ने की है। रिसर्च में इंटरवल वॉकिंग के बारे में भी बताया गया है।

क्या कहती है रिसर्च?

इस रिसर्च को सितंबर 2021 से सितंबर 2024 के बीच हांगकांग में किया गया। इसमें 315 ऐसे वयस्कों को शामिल किया गया, जिनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा थी। इसमें सभी हिस्सा लेने वाले लोग ओवरवेट थे और उनमें पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी मौजूद थी। इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था।

  1. पहले ग्रुप ने हफ्ते में एक बार 75 मिनट की ब्रिस्क इंटरवल वॉक की।
  2. दूसरे ग्रुप ने हफ्ते में यही 75 मिनट को तीन अलग-अलग दिनों में पूरा किया।
  3. तीसरे ग्रुप ने कोई एक्सरसाइज नहीं की।

रिसर्च की खास बात यह थी कि दोनों एक्सरसाइज ग्रुप में कुल वर्कआउट का समय समान रखा गया। फर्क सिर्फ इतना था कि एक ग्रुप ने पूरी ब्रिस्क वॉक एक ही दिन की, जबकि दूसरे ने उसे तीन हिस्सों में बांट दिया। इस रिसर्च में रिसर्चर्स ने शुरुआत में, 16 हफ्ते बाद और फिर चार महीने बाद रिसर्च में हिस्सा लेने वाले लोगों के शरीर का फैट, कमर का घेरा और फिटनेस को चेक किया।

रिसर्च के क्या नतीजे थे?

16 हफ्ते पूरे होने के बाद दोनों एक्सरसाइज ग्रुप में लगभग एक जैसे पॉजिटिव बदलाव देखने को मिले। रिसर्च के मुताबिक, शरीर के बॉडी फैट मास में कमी आई थी। बॉडी फैट प्रतिशत घटा और कमर का घेरा भी कम हुआ। इसके अलावा, हार्ट और फेफड़ों का फंक्शन यानी कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस बेहतर हुई।

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि हफ्ते में सिर्फ एक दिन एक्सरसाइज करने वालों के रिजल्ट भी लगभग उतने ही अच्छे थे, जितने तीन दिन एक्सरसाइज करने वाले पार्टिस्पेंट्स के थे।

Brisk walk study

यह भी पढ़ें- फैट लॉस के लिए कार्डियो या वॉकिंग, क्या ज्यादा बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

इंटरवल वॉकिंग क्या होती है?

The Ohio State University के अनुसार, इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT) को जापानी वॉकिंग भी कहा जाता है। जापानी रिसर्चर्स ने दो दशक से पहले इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग शुरू की थी, जिससे कम समय में फिट रहा जा सके। इसमें करने का तरीका कुछ इस तरह है।

  • सबसे पहले 5 मिनट तक मांसपेशियों और जोड़ों को तैयार करने के लिए हल्का या धीमा चलें।
  • फिर 3 मिनट तेज चाल से चलें।
  • इसके बाद 3 मिनट धीमी वॉक या आराम से चलें।
  • अपनी फिटनेस के आधार पर इस 6 मिनट के साइकल को 5 या उससे ज्यादा बार दोहराएं।
  • अंत में शरीर को रिलैक्स करने के लिए 5 मिनट धीमा चलें और हल्की स्ट्रैचिंग करें।

पेट के आसपास जमा होने वाले फैट को खतरनाक क्यों कहा गया है?

हांगकांग यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च में पेट के आसपास की चर्बी और कमर के घेरे को कम करने की बात कही गई है। इसे आमतौर पर सेंट्रल ओबेसिटी कहा जाता है। पेट के अंदर जमा होने वाले इस फैट से हार्ट डिजीज, टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर और मेटाबोलिक सिंड्रोम होने का रिस्क माना जाता है। इसलिए डॉक्टर कमर के घेरे को कम करने की सलाह देते हैं।

स्टडी से जुड़े एक्सपर्ट्स का क्या कहना था?

स्टडी के प्रमुख रिसर्चर और HKUMed के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में काइनेसियोलॉजी डिवीजन के प्रमुख प्रोफेसर पारको सियू मिंग-फाई ने बताया कि अब तक मोटापा कम करने के लिए हफ्ते में तीन दिन इंटरवल ट्रेनिंग की सलाह दी जाती रही है, लेकिन इस रिसर्च से पता चलता है कि अगर कोई व्यक्ति समय की कमी के चलते रोजाना वॉक करने के बजाय एक दिन 75 मिनट तक इंटरवल वॉक करें, तो शरीर पर पॉजिटिव असर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- हर 20-30 मिनट में वॉकिंग ब्रेक लेना है सेहतमंद, दूर हो सकती हैं ये 7 स्वास्थ्य समस्याएं

निष्कर्ष
इस रिसर्च में बताया गया है कि हफ्ते में एक बार 75 मिनट की ब्रिस्क इंटरवल वॉक करने से पेट के आसपास की अतिरिक्त चर्बी कम करने, कमर का घेरा घटाने और कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस सुधारने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसके साथ डाइट और रोजाना कुछ समय के लिए वॉक करना भी जरूरी है। हालांकि, स्टडी के रिसर्चर्स ने माना कि इस रिसर्च को अलग-अलग उम्र और विभिन्न देशों में किए जाने की जरूरत है।

All Image Credit: Magnific

Read Next

8 राज्यों में एक साथ मिले डेंगू के चारों स्ट्रेन, ICMR की स्टडी ने बढ़ाई चिंता

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 04, 2026 18:17 IST

    Published By : Aneesh Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content