Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग और रनिंग: सेहत के लिए इनमें से क्या है ज्यादा फायदेमंद? खुद एक्सपर्ट से जानें

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए जिसका असर आपकी सेहत पर लंबे समय तक हो। साथ ही ये शरीर के कई अंगों के लिए प्रभावी हो तो इसलिए आइए जानते हैं ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग और रनिंग में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद हैं?

हमारी सेहत का सही रहना बेहद जरूरी है और इसके लिए सिर्फ एक दिन अचानक से डाइट और एक्सरसाइज करना काफी नहीं है। आपको हर दिन मेहनत करनी होगी और एक्सरसाइज करना होगा। ऐसे में जरूरी ये है कि आप पहले इंटेंस एक्सरसाइज की जगह कुछ आरामदेह एक्सरसाइज करें। शुरुआत में अक्सर लोग ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग और रनिंग करते हैं। हालांकि, कई बार समझ नहीं आता है हमारी सेहत के लिए इनसे क्या बेस्ट है और आपको किसे ट्राई करना चाहिए? इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से बात की।

ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग और रनिंग: सेहत के लिए इनमें से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

ये पूछने पर डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं ब्रिस्क, जॉगिंग और दौड़ना, ये सभी सेहत के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज हैं लेकिन इनमें मुख्य अंतर

  • गति
  • तेजी
  • शरीर पर पड़ने वाले असर का होता है।

ब्रिस्क वॉक है सबसे आसान एक्सरसाइज

डाइट एक्सपर्ट एडविना बताती हैं कि इस हिसाब से देखा जाए तो इन तीनों में ब्रिस्क वॉक सबसे आसान है और ज्यादातर लोगों के लिए सही है, जिसमें शुरुआती लोग और वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं की है। ब्रिस्क वॉक करने के फायदे कई हैं जैसे

  • इससे दिल की धड़कन बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • ब्रिस्क वॉक से दिल की सेहत अच्छी रहती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है
  • ब्रिस्क वॉक से घुटनों, टखनों और कूल्हों पर कम दबाव पड़ता है, जिससे इसे लंबे समय तक नियमित रूप से करना आसान हो जाता है।

walking

जॉगिंग तेज एक्सरसाइज है

अब बात जॉगिंग की करें तो ये ब्रिस्क वॉक की तुलना में ज्यादा तेज और इंटेंस एक्सरसाइज होती है और इसका असर पूरे शरीर पर हो सकता है। जॉगिंग करने के लिए आमतौर पर बेहतर फिटनेस और स्टैमिना की जरूरत होती है। कोई व्यक्ति अपनी सेहत, फिटनेस के स्तर और एक्सरसाइज के लक्ष्यों के आधार पर इनमें से किसी एक को चुन सकता है।

  • जॉगिंग से कार्डियोवैस्कुलर वर्कआउट बेहतर होता है और आमतौर पर ब्रिस्क वॉक की तुलना में कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
  • जॉगिंग से जोड़ों पर असर पड़ता है जिससे नए लोगों के लिए इसे करना मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिस्क वॉक Vs जॉगिंग, सेहत के लिए इन दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

रनिंग एक इंटेंस एक्सरसाइज है

रनिंग से तीव्रता और बढ़ जाती है और इससे कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस, सहनशक्ति और पैरों की मजबूती बेहतर हो सकती है। हालांकि, दौड़ने से भी जोड़ों पर ज्यादा असर पड़ता है और अगर कोई व्यक्ति बहुत तेजी से शुरुआत करता है या अचानक किलोमीटर बढ़ाता है, तो चोट लगने का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा रनिंग के सेहत के लिए कई फायदे हैं जैसे National Library of Medicine के अनुसार जो लोग रनिंग करते हैं उनमें पुरानी बीमारियों की दर कम थी और कार्डियो-रेस्पिरेटरी फिटनेस का स्तर ज्यादा था। रनिंग से शरीर के हर हिस्से पर असर होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है जिससे वजन संतुलित रहता है और हड्डियों की सेहत भी सही रहती है।

इन लोगों को नहीं करनी चाहिए रनिंग और जॉगिंग

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि कुछ लोगों को रनिंग और जॉगिंग, दोनों से बचना चाहिए क्योंकि इससे उनकी सेहत प्रभावित हो सकती है। जैसे कि

  • ज्यादा वजन वाले लोग
  • बुज़ुर्ग लोगों को
  • चोट से उबर रहे लोगों को

हालांकि, नया-नया एक्सरसाइज शुरू करने वाले लोगों को चलने से शुरुआत करने और धीरे-धीरे तीव्रता बढ़ाने से फायदा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: रनिंग करते हुए न करें ये 4 गलतियां, मिलेगा शरीर को पूरा फायदा

निष्कर्ष:

अंत में एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि ऐसी कोई एक एक्सरसाइज नहीं है जो सभी के लिए सबसे अच्छी हो। सामान्य सेहत के लिए, नियमित रूप से ब्रिस्क वॉक बहुत फायदेमंद हो सकता है, खासकर तब जब इसे हर दिन 30-60 मिनट तक लगातार किया जाए। जो व्यक्ति चलने में सहज हो जाते हैं, वह अपने वर्कआउट रूटीन मे जॉगिंग के छोटे-छोटे अंतराल शामिल कर सकता है और बाद में रनिंग की ओर बढ़ सकते हैं। अगर आपका शरीर इसे अच्छी तरह से सहन कर पाता है तो आप तीनों को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

चलने, जॉगिंग या दौड़ने को स्ट्रेंथ एक्सरसाइज के साथ मिलाने से मांसपेशियों और हड्डियों को अतिरिक्त फायदे मिल सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि एक्सरसाइज को धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए, सही जूते पहनने चाहिए और इंटेंस सेशन के बीच आराम करना चाहिए। एक्सरसाइज के दौरान सीने में दर्द, बहुत ज्यादा सांस फूलना, चक्कर आना या असामान्य लक्षण महसूस होने पर रुक जाना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

FAQ

  • 1 दिन में कितना दौड़ना चाहिए? 

    1 दिन में आपको 3 दौड़ना चाहिए। 2 किलोमीटर दौड़ने से आपके वजन और रफ्तार के आधार पर लगभग 100 से 150 कैलोरी बर्न होती हैं। 
  • दौड़ते समय क्या खाएं?

    दौड़ते समय आसानी से पचने वाले कार्बोहाइड्रेट खाएं जैसे केला और भीगे हुए बादाम। इससे मांसपेशियां की सेहत अच्छी होती है और स्टेमिना बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।

Read Next

खाना खाने के बाद कितनी देर टहलना चाहिए? डॉक्टर से जानें कितनी तेज चलना है सही

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 31, 2026 11:05 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content