Sat Oct 17, 2026 | 03:14 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

खाना खाने के बाद कितनी देर टहलना चाहिए? डॉक्टर से जानें कितनी तेज चलना है सही

खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की हल्की वॉक पाचन और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, यह आदत सेहतमंद रहने में मदद करती है, लेकिन चलने की गति आरामदायक होनी चाहिए।
खाना खाने के बाद कितनी देर टहलना चाहिए? डॉक्टर से जानें कितनी तेज चलना है सहीखाना खाने के बाद कितनी देर टहलना चाहिए? डॉक्टर से जानें कितनी तेज चलना है सही

खाना खाने के बाद थोड़ी देर वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे खाने को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने की प्रक्रिया बेहतर होती है। इसलिए, खाना खाने के बाद टहलने की सलाह हम अक्सर अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों से भी सुनते आ रहे हैं। हालांकि, खाने के बाद कितनी देर टहलना चाहिए और चलने की गति क्या होनी चाहिए? लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट की ही वॉक करना भी काफी होता है, जो आपके पाचन को बेहतर रखने और सेहतमंद रहने में मदद करता है।

खाना खाने के कितनी देर बाद चलना चाहिए?

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि आमतौर पर भोजन के बाद बहुत देर बाद वॉक करने के इंतजार से बचना चाहिए। अगर आपने सामान्य मात्रा में भोजन किया है और आपको कोई असुविधा महसूस नहीं हो रही है तो खाने के बाद कुछ समय में आराम से टहलना शुरू किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपने बहुत भारी भोजन किया है तो तुरंत तेज चलने के बजाय शरीर को थोड़ा समय देना बेहतर हो सकता है।

कितनी देर तक चलना चाहिए?

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि भोजन केबाद वॉक के लिए घंटों चलना जरूरी नहीं है। लगभग 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक भी रोजाना की गतिविधियों में एक बेहतर शुरुआत हो सकती है। जो लोग चलने की शुरुआत कर रहे हैं, वे अपनी सुविधा के अनुसार कम समय से शुरू करके धीरे-धीरे चलने की अवधि बढ़ा सकते हैं। वहीं, जिन लोगों की पहले से नियमित एक्सरसाइज की आदत है, वे अपनी फिटनेस रूटीन में भोजन के बाद छोटी वॉक को शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चलना, आराम करना या तुरंत काम करना: खाने के बाद क्या करना है बेहतर?

Dr. Akshay Chugh कहते हैं कि लोगों को यह समझना जरूरी है कि भोजन के बाद की छोटी वॉक पूरे दिन की शारीरिक गतिविधि का विकल्प नहीं है। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए नियमित एक्सरसाइज करना और दिनभर एक्टिव रहना भी जरूरी है।

साल 2011 में International Journal of General Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, दोपहर और रात के भोजन के तुरंत बाद 30 मिनट तक चलना वजन घटाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए काफी प्रभावी माना जाता है।

भोजन के बाद कितनी तेज चलना चाहिए?

खाना खाने के बाद चलने की स्पीड क्या होनी चाहिए? यह एक महत्वपूर्ण सवाल है, जिसके बारे में बताते हुए Dr. Akshay Chugh कहते हैं कि भोजन के तुरंत बाद बहुत तेज चलना, दौड़ना या हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करना हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता है। भोजन के बाद आमतौर पर आरामदायक या हल्की से मध्यम गति में चलना बेहतर होता है।

Walking-After-Meals-insideWalking-After-Meals-inside

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, अगर आप चलते समय सामान्य बातचीत कर सकते हैं और बहुत ज्यादा सांस नहीं फूल रही है तो आपकी गति आमतौर पर मध्यम स्तर के आसपास हो सकती है। अगर आपको बोलने में परेशानी हो रही है, ज्यादा सांस फूल रही है या चक्कर जैसा महसूस हो रहा है तो चलने की गति कम करें और जरूरत पड़ने पर रुक जाएं।

खाने के बाद किन लोगों को वॉक के दौरान सावधानी रखनी चाहिए?

Dr. Akshay Chugh के मुताबिक, ज्यादातर हेल्दी लोग आरामदायक गति से खाना खाने के बाद चल सकते हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। अगर आपको गंभीर दिल से जुड़ी समस्याएं, सांस से जुड़ी गंभीर समस्या, बार-बार चक्कर आने, चलने में दर्द, हाल ही में हुई सर्जरी या कोई ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है, जिसमें शारीरिक गतिविधि सीमित करने की सलाह दी गई है तो नई वॉकिंग रूटीन शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करना जरूरी है। इसी तरह, अगर भोजन के बाद चलने पर लगातार सीने में दर्द, ज्यादा सांस फूलना या बेहोशी जैसा महसूस हो तो इसे नॉर्मल थकरान मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या फिट रहने के लिए सिर्फ पैदल चलना काफी है? डॉक्टर से जानें

डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर लोगों को सलाह देते हुए कहते हैं कि भोजन के बाद वॉक को किसी मुश्किल फिटनेस टारगेट की तरह नहीं देखना चाहिए। बल्कि, वॉक करते समय आरामदायक जूते पहनें, शुरुआत धीरे-धीरे करें और अपनी क्षमता के अनुसार वॉक करने की नियमितता बनाए रखें। अगर संभव हो तो भोजन के बाद कुछ मिनट मोबाइल या टीवी के सामने बैठने के बजाय हल्की वॉक को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं। धीरे-धीरे यह आदत आपके पूरे दिन की गतिविधि बढ़ाने में मदद कर सकती है।

निष्कर्ष

खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट की हल्की से मध्यम गति की वॉक कई लोगों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। यह भोजन के बाद की शारीरिक गतिविधि बढ़ाने और ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए एक ही नियमि लागू नहीं होता है। आपकी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, भोजन की मात्रा, फिटनेस लेवल और दवाओं के अनुसार वॉक की गति और अवधि अलग हो सकती है।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • रोज 1 घंटा पैदल चलने के क्या फायदे हैं?

    रोजाना 1 घंटा पैदल चलने से दिल की सेहत बेहतर रहती है, ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • ज्यादा पैदल चलने से क्या नुकसान होता है?

    बहुत ज्यादा पैदल चलने से घुटनों, एड़ियों और जोड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे दर्द, सूजन और लिगामेंट में खिंचाव की समस्या हो सकती है।

Read Next

→ चलना, आराम करना या तुरंत काम करना: खाने के बाद क्या करना है बेहतर?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 30, 2026 12:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh