आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में हेल्दी और फिट रहना हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। हालांकि, समय की कमी, जिन की फीस या हैवी एक्सरसाइज के डर के कारण बहुत से लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। फिट रहने के लिए शारीरिक रूप से आपका एक्टिव रहा बहुत जरूरी है। इसलिए, अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर एक्सरसाइज करने का समय न हो या फिर पसंद न हो तो क्या सिर्फ चलने से आप फिट रह सकते हैं या नहीं? आइए इस लेख में हम उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम (Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar) से जानते हैं कि क्या फिट रहने के लिए सिर्फ पैदल चलना काफी है?
क्या सिर्फ चलने से आप फिट रह सकते हैं?
योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि सही तरीके और नियमित रूप से चलना शरीर और मन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चलना एक नेचुरल क्रिया है, जिसे करने के लिए किसी खास उपकरण या प्रशिक्षण की जरूरत नहीं होती है। यह हर उम्र के लोगों के लिए सही होता है, चाहे बच्चे हों, युवा या बुजुर्ग को फिट रहने और वजन कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Walk Vs Running: पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या है सबसे बेहतर? जानें एक्सपर्ट से
-1770028061313.jpg)
पैदल चलने के फायदे
योग एक्सपर्ट प्रवीण गौतम बताते हैं कि पैदल चलने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जैसे:
- नियमित रूप से तेज चलने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसलिए, अगर कोई व्यक्ति रोज 30 से 45 मिनट तेज चाल से चलता है तो उसका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
- चलने से दिल के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलती है। यह आपके ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे दिल को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। नियमित रूप से चलने से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है।
- सुबह या शाम को खुली हवा में चलने से तनाव कम होता है और मन शांत होता है। चलने के दौरान शरीर में एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जिसे हैप्पी हार्मोन कहा जाता है।
- रेगुलर चलने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। भोजन के बाद हल्की वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
इसे भी पढ़ें: क्या एक्सरसाइज और वॉकिंग से लिवर सिरोसिस की कंडीशन में सुधार हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से
क्या फिट रहने के लिए चलना काफी है?
चलन खुद में एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति पूरी फिटनेस चाहता है जैसे मांसपेशियों को मजबूत बनाना या ज्यादा स्टैमिना बढ़ाना तो वॉक करने के साथ हल्की स्ट्रेचिंग या योग करना भी बेहतर होता है। फिर भी, जो लोग बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उनके लिए चलना एक सुरक्षित और बेहतर विकल्प है।
निष्कर्ष
आप सिर्फ चलकर भी फिट रह सकते हैं, बशर्ते इसे सही तरीके और नियमित रूप से किया जाए। यह न सिर्फ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है, बल्कि तनाव को भी कम करने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik
FAQ
1 दिन में कितना पैदल चलना चाहिए?
हेल्दी रहने के लिए आमतौर पर रोजाना 8000 से 10000 कदम चलने की सलाह दी जाती है, जो दिल की सेहत को बेहतर रखने और वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।रोज पैदल चलने से क्या फायदा होता है?
रोजाना सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से दिल से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, हड्डियां मजबूत होती हैं, शरीर की चर्बी कम होती है और मांसपेशियां बढ़ती हैं।चलने से किन अंगों को फायदा होता है?
रोजाना 30 मिनट तेज वॉक करने से दिल, फेफड़ों, मांसपेशियों, हड्डियों, दिमाग और जोड़ों सहित संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 02, 2026 16:01 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Feb 02, 2026 16:01 IST
Modified By : Katyayani TiwariFeb 02, 2026 16:01 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Praveen Gautam