Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

Surya Namaskar vs Walking: रोजाना फिट रहने के लिए क्या बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और योग बेहद जरूरी है लेकिन अगर हम आपसे पूछें कि हमेशा फिट रहने के लिए किसे करें तो? एक्सपर्ट से जानें सूर्य नमस्कार और वॉकिंग (Surya Namaskar vs Walking) में कौन ज्यादा बेहतर है?

अगर आपको हेल्दी रहना है तो रोजाना एक्सरसाइज और योग करना बेहद जरूरी है। दरअसल, योग और एक्सरसाइज शरीर में एक प्रकार का मूवमेंट (daily fitness tips Hindi) लाते हैं जो कि आपके तमाम अंगों को हेल्दी रखने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा योग और एक्सरसाइज आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ आपके बॉवेल मूवमेंट, दिल के कामकाज और बॉडी डिटॉक्स के लिए जरूरी है। ऐसे में सबसे आसान योग की बात करें तो सूर्य नमस्कार ( Surya Namaskar benefits) का नाम सबसे पहले आता है। माना जाता कि इस योग से शरीर को एक साथ कई फायदे मिल सकते हैं। दूसरा, सबसे आसान एक्सरसाइज की बात करें तो वॉक (Walking benefits) है जिसे आप आसानी से रोज कर सकते हैं लेकिन अगर हम इसकी तुलना करें तो? आइए जानते हैं Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से सूर्य नमस्कार बनाम वॉकिंग में से कौन सा बेहतर है?

Surya Namaskar vs Walking: रोजाना फिट रहने के लिए क्या बेहतर है?

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)  वॉक (Walking)
सूर्य नमस्कार के एक सेट से 167-200 कैलोरी बर्न हो सकती हैं।               30 मिनट वॉक से 100 से 200 कैलोरी बर्न होती है।
सूर्य नमस्कार से तेजी से वेट लॉस किया जा सकता है।         वॉक करने से तेजी से वेट लॉस नहीं हो सकता।
सूर्य नमस्कार पूरे शरीर के मांसपेशियों और जोड़ों को प्रभावित करता है।         वॉक से सिर्फ निचले अंगों और पैरों की टोनिंग होती है।
सूर्य नमस्कार से शरीर के हर अंग के मसल्स का इस्तेमाल होता है।           क हृदय संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित होता है और इसमें हार्ट मलल्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है।

सूर्य नमस्कार के फायदे-Surya Namaskar benefits

योगा एक्सपर्ट Gautam बताते हैं कि सूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं, इसमें शरीर के हर हिस्से की स्ट्रेचिंग और टोनिंग होती है। सूर्य नमस्कार के प्रत्येक चक्र में लगभग 10-15 कैलोरी बर्न होती है और कुल मिलाकर इससे 200 कैलोरी बर्न होती है। सूर्य नमस्कार के 12 चक्रों के से शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदे मिल सकते हैं। जैसे

  • सूर्य नमस्कार शरीर की गति को तेज करते हैं।
  • सूर्य नमस्कार वजन कम करने में ज्यादा कारगर है क्योंकि इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
  • सूर्य नमस्कार तेज चलने या साइकिल चलाने के बराबर है।
  • सूर्य नमस्कार मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ फेफड़ों के कामकाज को तेज करने में मददगार है।

surya_namaskar_benefits

इसे भी पढ़ें: सूर्य नमस्कार करने से पहले और बाद में जरूर करें ये 5 काम, तभी मिलेंगे पूरे फायदे

वॉक करने के फायदे-Walking benefits

योगा एक्सपर्ट गौतम मानते हैं कि वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन सूर्य नमस्कार की तुलना ये शरीर के लिए अलग तरीके से काम करता है। ये एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो कि आपके शरीर के कुछ अंगों को हेल्दी रखने में मददगार है। वॉक करना

  • ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ दिल को कई बीमारियों से बचाता है।
  • वॉक करना पूरे शरीर के लिए सॉफ्ट एक्सरसाइज है जो कि किसी भी बीमारी के मरीज के लिए आसान और फायदेमंद है।
  • ये इम्यूनिटी बढ़ाता है, जिससे सर्दी-जुकाम होने की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह करें सूर्य नमस्कार, जानें इसे करने का सही तरीका

कौन सा बेहतर-Which is better

वॉक करना दिल के लिए ज्यादा फायदेमंद है और इसमें पैरों के मसल्स इस्तेमाल होते हैं लेकिन सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है और शरीर के तमाम अंगों का काम काज बेहतर होता है। इतना ही नहीं, वॉक बेहद आरामदेह एक्सरसाइज है जो कि जो वेट बैलेंस करने में तो मददगार है लेकिन प्रभावी ढंग से वेट लॉस करने के लिए सूर्य नमस्कार फायदेमंद है। योगा एक्सपर्ट गौतम बताते हैं कि कुल मिलाकर देखा जाए तो सूर्य नमस्कार, वॉक की तुलना में ज्यादा प्रभावी और असरदार है।

FAQ

  • सुबह कितनी देर चलना चाहिए?

    सुबह आपको लगभगल 30 मिनट वॉक करना चाहिए और कोशिश करें कि फिट रहने के लिए दिनभर में 10 हजार कदम चलने की कोशिश करें जिसका आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
  • जॉगिंग या वॉकिंग वजन घटाने के लिए क्या बेहतर है?

    जॉगिंग या वॉकिंग, दोनों में वेट लॉस के लिए जॉगिंग बेहतर है जो कि ज्यादा कैलोरी बर्न करने के साथ वेट लॉस में मदगार है। इसकी तुलना में वॉक की बात करें तो ये थोड़ा स्लो और आरामदेह प्रोसेस है जिससे तेजी से वेट लॉस नहीं हो सकता।
  • ब्रिस्क वॉक या जॉगिंग दिल के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

    ब्रिस्क वॉक (Brisk walking vs jogging for heart health) दिल के लिए ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि ब्रिस्क वॉक में आप एक गति से वॉक करते हैं जिसमें कि आपके सांस लेने का तरीका भी शामिल होता है। जबकि, जॉगिंग दिल के लिए फास्ट एक्सरसाइज है।

Read Next

क्या सच में प्लैंक करने से पेट की चर्बी कम होती है? जानिए फिटनेस एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 15, 2026 13:35 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 15, 2026 13:35 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 15, 2026 13:35 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content