Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

30 Days Challenge: सूर्य नमस्कार करने का वजन और शुगर पर ऐसा होता है असर

आज के समय में वजन बढ़ना और ब्लड शुगर का बढ़ना दो ऐसी समस्याएं हैं, जो लगभग हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है। यहां जानिए, 30 दिन रोज सूर्य नमस्कार करने से वजन और शुगर पर क्या असर होता है?

आज की बिगड़ी लाइफस्टाइल और तेज रफ्तार जिंदगी में वजन बढ़ना और ब्लड शुगर का असंतुलन आम समस्या बन चुकी है। घंटों ऑफिस में बैठकर काम करना, मोबाइल और स्क्रीन को दिनभर देखते रहना, अनियमित खानपान और एक्सरसाइज की कमी, ये सब मिलकर शरीर को धीरे-धीरे बीमार बना रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं कि कैसे नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर को सही कर सकते हैं और वजन भी घटा सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में ये दावा किया जाता है कि सूर्य नमस्कार का रोजाना अभ्यास मोटापा घटाता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है लेकिन लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या सिर्फ सूर्य नमस्कार करने से वजन कम हो सकता है और क्या यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, उत्तम नगर स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से बात की।

जानें रोज सूर्य नमस्कार का वजन और शुगर पर असर

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, सूर्य नमस्कार 12 योग आसनों का एक पूरा सेट है, जिसमें शरीर की लगभग सभी मसल्स एक्टिव होती हैं। यह सिर्फ योग नहीं, बल्कि कार्डियो और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज का भी कॉम्बिनेशन है और नियमित रूप से इसे करने से वजन और ब्लड शुगर दोनों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं सूर्य नमस्कार कर सकती हैं? जानें डॉक्टर की सलाह

वजन घटाने पर असर

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम बताते हैं कि रोज सूर्य नमस्कार करने से शरीर की कैलोरी बर्निंग बढ़ती है। एक सूर्य नमस्कार में शरीर आगे-पीछे झुकता है, जिससे पेट, कमर, जांघ और हाथों की चर्बी पर सीधा असर पड़ता है, अगर कोई व्यक्ति 30 दिन तक रोज 8-10 सूर्य नमस्कार करता है, तो शरीर हल्का महसूस होने लगता है और शरीर ज्यादा एक्टिव नजर आता है। हालांकि, रिजल्ट डाइट और लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है।

  • सूर्य नमस्कार का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
  • तेज मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि शरीर खाना जल्दी पचाता है और फैट जमा नहीं होने देता।
  • योग थेरेपिस्ट के अनुसार, इससे पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है और ब्लोटिंग की समस्या में भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी कम करने के लिए जरूर करें सूर्य नमस्कार, जानें इसका सही तरीका

क्या कहती है स्टडी?

NIH की स्टडी के मुताबिक,, सूर्य नमस्कार (SN) अधिक वजन वाली और मोटापे से ग्रस्त महिलाओं के वेट मैनेजमेंट के लिए एक प्रभावी प्रशिक्षण पद्धति है। यह न केवल शरीर के वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि शारीरिक लचीलापन, श्वसन क्षमता (Breathing capacity) और मांसपेशियों की सहनशक्ति में सुधार करने में भी अन्य एक्सरसाइज से बेहतर रिजल्ट देता है।

effect of Surya Namaskar for 30 days

ब्लड शुगर पर असर

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सूर्य नमस्कार अहम भूमिका निभा सकता है। योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम बताते हैं कि यह अभ्यास पैंक्रियाज को एक्टिव करने में सहायक हो सकता है, जिससे इंसुलिन का काम बेहतर होता है। रोज 30 दिन सूर्य नमस्कार करने से फास्टिंग और पोस्ट मील शुगर लेवल में सुधार देखा जा सकता है, खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में। हालांकि, दवाइयों को बंद करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

एक दिन में कितने सूर्य नमस्कार करना सही है?

शुरुआत में 5-6 सूर्य नमस्कार से शुरू करना चाहिए और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाकर 10-12 तक ले जानी चाहिए। योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम कहते हैं कि ज्यादा जरूरी संख्या नहीं, बल्कि सही तरीके से करना है। हर आसन के साथ सांस पर ध्यान देना जरूरी है। गलत तरीके से करने पर कमर या घुटनों में दर्द हो सकता है।

निष्कर्ष

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति रोज 30 दिन तक सही तरीके से सूर्य नमस्कार करता है, तो वजन और ब्लड शुगर दोनों पर इसका अच्छा असर पड़ सकता है। यह एक सुरक्षित योग अभ्यास है, जिसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके लंबे समय तक सेहत को बेहतर रखा जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सूर्य नमस्कार करने का सही समय क्या है?

    सूर्य नमस्कार करने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है, अगर सुबह संभव न हो, तो शाम को हल्के पेट भी कर सकते हैं।
  • सूर्य नमस्कार किसे नहीं करना चाहिए?

    प्रेग्नेंट महिलाएं, घुटने या कमर दर्द वाले लोग और हाई बीपी या हार्ट डिजीज वाले लोगों को पहले डॉक्टर या योग एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
  • सूर्य नमस्कार क्या है?

    सूर्य नमस्कार 12 योग आसनों का एक क्रम है, यह पूरे शरीर के लिए एक कंप्लीट योग अभ्यास माना जाता है।

Read Next

7 Day Yoga Challenge: वेट लॉस से लेकर मूड बूस्ट करने तक, मात्र 7 दिन में योग से महसूस करें ये बदलाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 16, 2026 12:18 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 16, 2026 12:18 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 16, 2026 12:18 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content