
Can Surya Namaskar Reduce Belly Fat: योग करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे कई बीमारियों के लिए रामबाण भी माना गया है। नियमित रूप से योग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने, हेल्दी रहने और वेट मेंटेन करने में भी मदद करता है। इसी तरह का एक असरदार योग है सूर्य नमस्कार। सूर्य नमस्कार बॉडी को एक्टिव और एनर्जेटिक रखने के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके 13 आसन करने होते हैं और रोज कुछ देर योगासन करने से पूरे शरीर को फायदा मिलता है। यह बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने और पोस्चर सुधारने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सूर्य नमस्कार करने से आप तेजी से पेट की चर्बी भी घटा सकते हैं। अगर आपको जल्दी पेट की चर्बी घटानी है, तो आपको जल्दी वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए नेचुरोपैथी एक्सपर्ट डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जानें यह पेट की चर्बी के लिए कैसे फायदेमंद है।

पेट की चर्बी घटाने के लिए सूर्य नमस्कार के फायदे- Surya Namaskar To Lose Belly Fat
पेट की चर्बी जल्दी घटाने के लिए आप सूर्य नमस्कार कर सकते हैं। इसके आसनों से पेट पर दवाब पड़ता है। लगाकर काफी देर तक पेट पर दवाब पड़ने से चर्बी कम होने लगती है। सूर्य नमस्कार से मसल्स एक्टिव हो जाती हैं। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है, जिससे पेट की चर्बी जल्दी घटती है। अगर आप लगातार 15 से 20 दिन तक सूर्य नमस्कार करते हैं, तो इससे आपको जल्दी चर्बी घटाने में मदद मिलेगी। एक बार में सूर्य नमस्कार करने से आप 416 तक कैलोरी घटा सकते हैं। अगर आप पेट की चर्बी घटाने के लिए इसकी शुरुआत कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे इसके स्टेप्स बढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें- महिलाएं पेट कम करने के लिए फॉलो करें ये 5 उपाय, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी
सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका क्या है? What Is The Right Way To Do Surya Namaskar
- सबसे पहले योगा मैट पर हाथ जोड़कर सीधे खड़े हो जाए और कुछ सेकेंड रूके।
- अगले स्टेप्स में हाथों को ऊपर उठाते हुए पीछे कमर की ओर झुकें।
- अब धीरे-धीरे करके सीधे हो जाएं और पैरों की ओर झुकें। इस दौरान आपके दोनों हाथ जमीन को छूने चाहिए। साथ ही आपका सिर घुटनों से नीचे होना चाहिए।
- अब आपको एक पैर पीछे की ओर ले जाना है और दोनों हाथों को जमीन पर रखना है। इस आसन में कुछ देर होल्ड करें और पीछे की ओर देखें।
- अगले स्टेप में दोनों पैर पीछे की और ले जाएं और बॉडी को हाथ और पैरों के बीच बैलेंस करें। इस दौरान आपका चेहरा पैरों की ओर होना चाहिए।
- अब एक पैर आगे की ओर आधा मोड़े और एक पैर पीछे की ओर रखें
- अब आपको हस्त पदासन की स्थिति में दोबारा आ जाना है और पैरों को होल्ड करना है।
- आखिर में हस्त उत्तानासन करते हुए सबसे पहले वाले स्टेप पर आ जाएं। इस तरह से आप 13 बार सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बिना एक्सरसाइज के कम करना चाहते हैं पेट की चर्बी, तो अपनाएं ये 5 आसान उपाय
अगर आपकी कई सर्जरी हुई है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही सूर्य नमस्कर करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
Read Next
Meditation: क्या मेडिटेशन की मदद से बॉडी टेम्परेचर को कम किया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version