
Can Meditation Help You To Control Your Body Temperature In Hindi: मेडिटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति आंखें बंद करके ध्यान लगाता है। इस दौरान वह सिर्फ अपनी इंद्रियों पर फोकस करता है। हमारे देश में सदियों से मेडिटेशन किया जा रहा है। मेडिटेशन करने से कई लाभ मिलते हैं। विशेषकर, मेडिटेशन की मदद से गुस्से को कंट्रोल करने और स्ट्रेस को दूर करने में मदद मिलती है। यही नहीं, मेडिटेशन करने से आपका फोकस बढ़ता है, ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है, बीमारियों से रिकवरी तेजी से होती है, नींद बेहतर होती है, नेगेटिव ख्याल मन से बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा, मेडिटेशन की मदद से क्रिएटिविटी को भी सपोर्ट मिलता है। कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि मेडिटेशन हमारी मेंटल-फिजिकल हेल्थ में सुधार करने में मदद करता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि मेडिटेशन की मदद से आप अपने बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल कर सकते हैं। सवाल है, क्या यह सच है या महज एक मिथक। इस बारे में हमने योगाचार्य अनिल मुद्गल (दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) से बात की।
क्या मेडिटेशन की मदद से बॉडी टेम्परेचर को कम किया जा सकता है?- Can Meditation Help You To Control Your Body Temperature In Hindi

विशेषज्ञों की मानें, तो मेडिटेशन सिर्फ योग का एक हिस्सा नहीं है। मेडिटेशन खुद को ट्रांसफॉर्म करने का एक जरिया है। मेडिटेशन की मदद से आप अपनी बॉडी को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं और अपनी सोच पर नेगेटिव चीजों को हावी होने से बचा सकते हैं। अब सवाल यह है कि क्या मेडिटेशन की मदद से बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल कर सकते हैं या शरीर को ठंडा कर सकते हैं? इस विशेषज्ञों की राय है कि जब हम ध्यान लगाते हैं यानी मेडिटेशन करते हैं, तो हमारा पूरा शरीर किसी प्रकार की एक्टिविटी नहीं कर रहा होता है। इस दौरान हमारी आंखें बंद होती है और शरीर एक जगह स्थिर होता है। यहां तक कि मेडिटेशन की दौरान हम अपनी सांस की गति तक को कंट्रोल करते हैं। लंबी सांस लेना और धीरे से छोड़ना। मेडिटेशन का एक मुख्य हिस्सा है। ऐसा करने के कारण हमारे शरीर के सभी ऑर्गन पर पॉजिटिव असर दिखने लगता है। इस दौरान बॉडी शांत रहती है, जिस वजह से शरीर हीट प्रोड्यूस नहीं करता है, हार्ट रेट धीमी हो जाती है और रेस्पीरेटरी रेट भी डाउन हो जाता है। सरल भाषा में कहें, तो हां यह सच है कि मेडिटेशन की मदद से बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल में रहता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मेडिटेशन करने से भीषण गर्मी में भी आप अपनी बॉडी टेंप्रचर को कूल डाउन कर सकते है। लेकिन, मेडिटेशन की मदद से कुछ हद तक बॉडी को शांत रखा जा सकता है, जिससे बॉडी हीट नही ंबढ़ता है।
इसे भी पढ़ेंः Body Heat: बढ़ती गर्मी में बॉडी हीट कैसे कम करें? अपनाएं ये 5 टिप्स
मेडिटेशन करने के फायदे
- मेडिटेशन करने से स्ट्रेस को दूर करने में मदद मिलती है। यहां तक कि जब आप रेगुलर मेडिटेशन करते हैं, तो अपनी समस्याओं को अलग अंदाज से देखने लगते हैं, जिससे स्ट्रेस का स्तर कम होने लगता है।
- मेडिटेशन करने से याददाश्त में सुधार होता है और यह आपको मेंटल क्लियरिटी देने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं, डिमेंशिया जैसी बीमारी में भी मेडिटेशन करना लाभकारी हो सकता है।
- इस दौड़ती-भागती जिंदगी में ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। वहीं, मेडिटेशन आपको अच्छी नींद लेने में मदद कर सकता है।
- मेडिटेशन की मदद से ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और एंग्जाइटी से दूर रहने में भी मदद मिलती है।
All Image Credit: Freepik
Read Next
Frog Pose Benefits: महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करता है फ्रॉग पोज, जानें करने का सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version