मेडिटेशन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत रहता है और फीजिकल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। कुछ लोगों को ध्यान लगाते समय दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मेडिटेशन करने से पहले आपको कुछ अन्य आसनों का अभ्यास करना चाहिए। इससे ध्यान लगाना काफी आसान हो जाता है। चलिए होलिस्टिक योग टीचर ग्रीशा ढींगरा से जानते हैं मेडिटेशन करने से पहले कौन से आसनों का अभ्यास करना चाहिए।
वीरभद्रासन
मेडिटेशन करने बैठने से पहले आप वीरभद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से शरीर में उर्जा का संचार होता है साथ ही मेडिटेशन की ओर ध्यान भी केंद्रित होता है। आप रोजाना सुबह इस आसन 5 से 10 मिनट के लिए कर सकते हैं।
देवी आसन
देवी आसन का अभ्यास करने से मन और दिमाग शांत होता है साथ ही शरीर में पॉजिटिविटी भी आती है। अगर आपको मेडिटेशन करने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो ऐसे में इस आसन को करना फायदेमंद हो सकता है।
वृक्ष आसन
वृक्ष आसन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। इस आसन को करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है साथ ही साथ कंधे और कमर के आसपास की मांसपेशियां एक्टिव रहती है।
View this post on Instagram
भुजंगासन
मेडिटेशन करने से पहले भुजंगासन करना ध्यान लगाने में फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को करने से कमर में दर्द कम होता है साथ ही शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है।
अधोमुख श्वानासन
अधोमुख श्वानासन करने से दिमाग शांत रहता है और मन स्थिर रहता है। इस आसन को करने से मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। इसे करने से सिर दर्द कम होता है साथ ही थकान भी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें - योग की थकान मिटाने के लिए करें ये 5 काम, शरीर को मिलेगी दोगुनी ऊर्जा
पश्चिमोत्तासन
पश्चिमोत्तासन करने से मस्तिष्क शांत रहता है साथ ही साथ मानसिक समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसे करने से तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है।
मल आसन
एकाग्रता बढ़ाने के लिए आप मल आसन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से आपके दिमाग और शरीर का आपसी तालमेल बेहतर रहता है। आप रोजाना इसका अभ्यास कर सकते हैं।