शादी से पहले चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए जरूर करें ये योगासन, एक्सपर्ट से जानें इसे करने का तरीका

शादी से पहले चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आपको योगासन का अभ्यास करना चाहिए। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं चेहरे का ग्लो बढ़ाने वाले आसन के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
शादी से पहले चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए जरूर करें ये योगासन, एक्सपर्ट से जानें इसे करने का तरीका


शादी से पहले हर कोई आकर्षक और गोरा दिखना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के नस्खे अपनाते हैं, जो कई बार कारगर साबित नहीं हो पाते हैं। अगर आप दूल्हा या दुल्हन बनने जा रहे हैं और चेहरे पर ग्लो पाना चाहते हैं तो इसके लिए योग कर सकते हैं। योग करने से शरीर पर प्राकृतिक रूप से निखार आता है साथ ही साथ चेहर चमकता है। चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए आपको कम से कम 15 दिनों पहले से योग करना शुरू कर देना चाहिए। चलिए फिटनेस एक्सपर्ट नेहा से जानते हैं इसके लिए कौन सा आसन करना चाहिए। 

सांस लें और छोड़ें 

सांस लेना और छोड़ना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इस आसन का अभ्यास करने से सांस लेने की प्रक्रिया में सुधार होता है साथ ही साथ फेफड़ों की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इस आसन को करने से आपकी स्किन इलास्टिसिटी बढ़ती है साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है। इस आसन को आमतौर पर फेस टैपिंग के नाम से जाना जाता है। इसे करने से आपको चेहरे पर होने वाली झुर्रियों और एक्ने से भी राहत मिलती है। शादी से कम से कम 15 दिनों पहले इस आसन का अभ्यास करना शुरू करें। 

कैसे करें फेस टैपिंग? 

  • फेस टैपिंग करना त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। 
  • इस आसन को करने के लिए आपको जमीन पर सीधे बैठना है। 
  • अब आपको मुंह से लंबी सांस लेनी है और सांस को रोककर रखना है। 
  • इसके बाद आपको होठों पर हाथ लगाकर मुंह को बंद रखना है।
  • इसके बाद आपको एक हाथ से अपने गालों पर टैप-टैप करना है। 
  • इस आसन को रोजाना कम से कम 2 मिनट तक करना है। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है। 

लाइफस्टाइल में बदलाव करना भी जरूरी 

  • इस एक्सरसाइज को करने से पहले आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की भी जरूरत है। 
  • इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाना चाहिए। ऐसे में जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। 
  • ऐसे में शरीर में पानी की कमी न होने दें। शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट रखें। 
  • इसके लिए आपको ज्यादा प्रेशर या फिर स्ट्रेस लेने से बचना है। 

Read Next

बच्चों को ताड़ासन कराने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, बढ़ती है हाईट

Disclaimer