Benefits Of Tadasana For Children: योग स्वस्थ रहने का सबसे बेहतरीन तरीका है। आज के समय में जब लाइफ काफी बिजी हो गई है, तो ऐसे में योग लंबे समय तक स्वस्थ रखने के साथ तनावमुक्त भी रखता है। आज के समय में बड़ों के साथ बच्चों को भी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसका कारण है पोषक तत्वों की कमी और खराब लाइफस्टाइल , कई बार इन कारणों से बच्चों का हाइट रोक जाती है और ग्रोथ पर भी असर होता है। बहुत से लोग इन समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह की केमिकल युक्त चीजों का सेवन करते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ फायदा भी नहीं देती है। ऐसे में बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें नियमित रूप से ताड़ासन करवाया जा सकता हैं। ताड़ासन बच्चों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता हैं। आइए जानते हैं बच्चों के लिए ताड़ासन करने के फायदों के बारे में। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की नोएडा की काइंड फिट स्टोडियो की योगी नितिका से।
हाइट बढ़ाने में मददगार
अगर आप भी बच्चों की कम हाइट या उनकी कम ग्रोथ से परेशान है, तो उन्हें नियमित रूप से ताड़ासन जरूर कराएं। इस आसन से शरीर में खिंचाव होता है और मांसपेशियों का भी ठीक से विकास होता है। ऐसे में बच्चों को ताड़ासन जरूर कराएं।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
बच्चों को ताड़ासन कराने से पाचन-संबंधी समस्याएं कम होती हैं। ये आसन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलने के साथ बच्चों का पेट भी साफ होता है। रोजाना बच्चों को ताड़ासन कराने से पेट की समस्याएं दूर होने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है।
पोस्चर में सुधार होता है
आज के समय में बच्चे मोबाइल और लैपटॉव पर गेम खेलते है। जिस कारण कई बार उनका पोस्चर खराब होने के साथ कमर में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों को ताड़ासन करने के लिए प्रेरित करें। इसको करने से कमर दर्द से राहत मिलने के साथ पोस्चर भी ठीक होता है।
इसे भी पढ़ें- कंसीव करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रोज करें ये 4 मुद्राएं, मिलेगा फायदा
तनाव कम करें
योग शरीर को हेल्दी रखने के साथ मानसिक सुकून भी देता है। बच्चों को ताड़ासन कराने से उनमें ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है और वह इसको करने से संयमित महसूस करते हैं। ताड़ासन बच्चों के तनाव को स्तर को कम करने के साथ उन्हें मानसिक शांति देता है।
ब्रीदिंग समस्याएं दूर करें
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए ताड़ासन फायदेमंद रहता है। ताड़ासन करने से फेफड़ों को खोलने में मदद मिलने के साथ फेफड़ों को साफ रखता है। ताड़ासन बच्चों को करवाने से सांस संबंधी समस्याएं दूर होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
ताड़ासन करने का तरीका
- ताड़ासन कराने के लिए योगा मेट बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं।
- इसके बाद एड़ियों को एक-दूसरे से मिलाकर रखें।
- दोनों हाथों को फंसाकर ऊपर उठाएं।
- धीरे-धीरे सांस लेते हुए पंजों पर खड़े हो जाए।
- बैलेंस बनने के बाद कुछ ही देर इसी पोजिशन में खड़े रहें।
- फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पहली पोजिशन में वापस आ जाएं।
बच्चों के लिए ताड़ासन फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें बच्चे ताड़ासन बड़ों की निदगानी में ही करें।
All Image Credit- Freepik