Benefits Of Eating Drumstick: सहजन, जिससे मोरिंगा भी कहा जाता है। लंबी से दिखने वाली ये फली शरीर के लिए किसी औषधी से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने से लेकर इसकी सब्जी और सूप बनाने में भी किया जाता है। बहुत से लोग इसको करी, सूप, सांभर या फिर अचार बना कर भी खाते हैं। सहजन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ कई बीमारियों से बचाव होता हैं। यह भारत के अलावा फिलीपींस, श्रीलंका, मलेशिया इंडोनेशिया और ताइवान जैसे देशों में पाया जाता हैं। वहीं इसकी पत्तियों में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, सी, के और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मददगार होता हैं। सहजन के पत्तों के साथ इसकी फलियों को भी बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं सहजन खाने के अन्य फायदों के बारे में।
1. हड्डियों को मजबूत बनाता है
सहजन में कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है, जो बढ़ते बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ बुजुर्गों में बोन डेंसिटी के खतरे को कम करता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण कम होते हैं। Net meds में छपी खबर के अनुसार इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो हड्डी के छोटे-मोटे फ्रैक्चर को भी ठीक करने में मदद करते हैं।
2. इम्यूनिटी मजबूत करे
सहजन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सामान्य संक्रमणों से बचाने में मदद करता है। वहीं सहजन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो अस्थमा, खांसी, और अन्य श्वसन समस्याओं के लक्षणों को कम करने में सहायता करते हैं। खांसी और मौसमी बीमारियों से राहत पाने के लिए सहजन का सूप बनाकर पिया जा सकता है।
3. पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
सहजन खाने से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। सहजन में थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और विटामिन बी 12 पाया जाता है, जो यह कार्ब्स, प्रोटीन और वसा को तोड़ने के साथ पाचन प्रक्रिया में सहायता करता है। वहीं सहजन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो मल त्याग को भी बढ़ावा देता है। साथ ही सहजन के सेवन से आंते भी लंबे समय तक हेल्दी रहती है।
4. उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है
सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय में रक्त और पोषक तत्वों के सर्कुलेशन में सुधार करता है, जिससे उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। वही सहजन के सेवन से हार्ट भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है और बीमारियों से बचाव होता हैं।
5. किडनी के लिए फायदेमंद
सहजन के सेवन से गुर्दे और मूत्राशय में पथरी के विकास को कम करने में मदद मिलती है। सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
इसे भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जोड़ों की समस्या भी होगी दूर
6. कैंसर के खतरे को कम करता है
सहजन में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, सी, बीटा-कैरोटीन और नियाजिमिसिन की प्रचुर मात्रा कैंसर कोशिकाओं के निर्माण को रोकने में मदद करती है। वहीं एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से बचाव करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है।
7. लिवर के लिए फायदेमंद
सहजन का हेपेटोप्रोटेक्टिव कार्य लिवर को हानिकारक विषाक्त पदार्थों से बचाता है, जिससे लिवर संबंधित समस्याएं कम होती हैं। सहजन के सेवन से फ्री रेजिकल्स से बचाव होता है और लिवर लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
सहजन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।