Doctor Verified

लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, न करें नजरअंदाज

Devastating Effects Of High Blood Pressure On The Body: लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर रहने से शरीर के कई हिस्से प्रभावित होते हैं, जानें इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, न करें नजरअंदाज

Devastating Effects Of High Blood Pressure On The Body: आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत से लोगों में देखने को मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर को उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे मोटापा, खराब खानपान, खराब लाइफस्टाइल और  शराब का अत्याधितक सेवन। हाई ब्लड प्रेशर होने पर बहुत से लोग इसे हल्के में लेते हैं, जिस कारण आगे चलकर शरीर को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर रहने से दिल का दौरा, स्ट्रोक से लेकर किडनी फेलियर तक की समस्याएं हो सकती हैं। कई बार हाई ब्लड प्रेशर व्यक्ति में लंबे समय तक कोई लक्षण नजर नहीं आता है, इससे ये समस्या और बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए तले भुने खाने से बचे, नियमित एक्सरसाइज करें और रात को 8 घंटे की नींद अवश्य लें। हाई ब्लड प्रेशर रहने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ, धुंधली दृष्टि, नाक से खून आना, चक्कर आना, सीने में दर्द आदि। कई बार इसके लक्षण स्पष्ट रूप से नजर नहीं आते हैं ऐसे में नियमित रूप से डॉक्टर से जांच करवाते रहे। साथ ही आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से शरीर को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

हार्ट पर असर

हाई ब्लड प्रेशर हृदय पर अत्यधिक दबाव डालता है। जिस कारण उसे रक्त पंप करने में दिक्कत होती है। समय के साथ, इससे हृदय की मांसपेशियां मोटी हो जाती हैं और यह हार्ट फेलियर का कारण भी बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर ज्यादा रहने से दबाव रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है साथ ही दिल के दौरे और स्ट्रोक की संभावना भी बढ़ती है।

ब्रेन पर असर

बढ़ा हुआ रक्तचाप मस्तिष्क में नाजुक रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से याददाशत कमजोर होने के साथ डिमेंशिया का खतरा बढ़ता है। 

brain

किडनी डैमेज

लंबे समय तक बढ़े हुए रक्तचाप की वजह से किडनी डैमेज होने के चांसेज बढ़ते हैं। किडनी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से क्रोनिक किडनी रोग के खतरे को बढ़ाती है। साथ ही इसकी वजह से किडनी को फिल्टर करने और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने की क्षमता भी कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- इन 5 कारणों से बढ़ सकता है शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर, न करें नजरअंदाज

कमजोर नजर

लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की वजह से कमजोर नजर की समस्या भी हो सकती है। उच्च रक्तचाप आंखों में छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, इससे अंधेपन की समस्या हो सकती है। उच्च रक्तचाप आंख संबंधित रोगों की संभावना को बढ़ा सकता हैं।

पेरिफेरल आर्टरी डिजीज

लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की वजह से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का खतरा भी बढ़ता है। इस रोग में हाथ-पैरों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है, इससे हाथ-पैरों में दर्द की समस्या भी शुरू हो सकती हैं। साथ ही लंबे समय तक उच्च रक्तचाप रहने से घाव भरने में देरी होती है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है। 

उच्च रक्तचाप से बचने के तरीके

  • उच्च रक्तचाप से बचने के लिए वजन को नियंत्रण में रखें।
  • हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए डाइट में हरी सब्जियों के साथ साबुत अनाज और फलों को भी शामिल करें।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
  • डाइट में नमक की मात्रा को कम रखें। 
  • अल्कोहल के सेवन से बचें।

लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से शरीर को इस तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में समय-समय पर डॉक्टर से रक्तचाप की जांच करवाते रहें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

थायराइड में होती है आयोडीन की अहम भूमिका, एक्सपर्ट से जाने इसके बारे में

Disclaimer