
Hand and Leg Joint Pain Causes in Hindi: हाथों, पैरों कभी-कभार दर्द होना सामान्य होता है। इसके साथ ही कई बार हाथ और पैर के जोड़ों में भी दर्द महसूस होने लगता है। अगर आपको भी हाथ और पैरों के जोड़ों में अकसर ही दर्द महसूस होता है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि जैसे-जैसे समय बढ़ता है, जोड़ों में होने वाला दर्द गंभीर होता जाता है। जोड़ों में होने वाले दर्द को मेडिकल टर्म में पॉलीआर्थ्राल्जिया कहा जाता है। चोट लगना, इंफेक्शन या सूजन हाथ और पैरों के जोड़ों में होने वाले दर्द का आम कारण हो सकते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई कारण होते हैं, जो हाथ और पैरों में दर्द के लिए जिम्मेदार होते हैं। तो चलिए, जानते हैं हाथ और पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है (Hath Pairo ke Jodo me Dard Kyu Hota hai)? हाथ और पैर के जोड़ों में दर्द के कारण क्या हैं? (Hand and Leg Joint Pain Causes in Hindi)
हाथ पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है?- Hand and Leg Joint Pain Causes in Hindi
1. चोट लगना
अगर आपको हाथ या पैर पर चोट लगती है, आप गिर जाते हैं या फिर हाथ-पैर मुड़ जाता है तो आपको जोड़ों में दर्द (Hath Pairo ke Jodo me Dard Kyu Hota hai) महसूस हो सकता है। चोट लगना हाथ और पैर के जोड़ों में दर्द का एक सबसे आम कारण हो सकता है। दरअसल, चोट या फ्रैक्चर की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव या सूजन हो सकती है। इसकी वजह से तेज दर्द हो सकता है। जब हाथ पैर के जोड़ों में चोट की वजह से दर्द होता है, तो दैनिक कार्यों को करने में भी परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- हाथों और पैरों में दर्द क्यों होता है? जानें 5 कारण
2. वायरल इंफेक्शन
वायरल इंफेक्शन या कुछ संक्रमण के कारण भी जोड़ों में दर्द हो सकता है। आपको बता दें कि हेपेटाइटिस सी वायरस जोड़ों में दर्द का एक कारण बन सकता है। इस स्थिति में आपको हाथ और पैरों के जोड़ों में गंभीर दर्द हो सकता है। इसके अलावा एचसीवी वाले लोगों को भी जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
3. बसाइटिस
बसाइटिस भी हाथ पैर के जोड़ों में होने वाले दर्द (Leg Pain and Hand Pain Reasons) का एक कारण हो सकता है। बसाइटिस तब होता है, जब तरल पदार्थ की थैली (जो जोड़ों को कुशन करने में मदद करती है) में सूजन हो जाती है। बसाइटिस होने पर आपको कूल्हों, घुटनों, कोहनियों और कंधों में दर्द महसूस हो सकता है।
4. टेंडिनिटिस टेंडन
टेंडिनिटिस टेंडन में भी हाथ पैरों के जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। यह एक लचीली बैंड की सूजन है, जो हड्डी और मांसपेशियों को जोड़ती है। इस स्थिति में आपको कोहनी, एडी या कंधों में दर्द महसूस हो सकता है।
5. गठिया
गठिया भी हाथ पैर के जोड़ों में होने वाले दर्द का एक मुख्य कारण हो सकता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड आर्थराइटिस और गाउट हाथ और पैरों के जोड़ों में दर्द पैदा कर सकता है। आर्थराइटिस में जोड़ों में सूजन होने लगती है, इसकी वजह से दर्द महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें- Finger Pain Causes: हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द क्यों होता है? जानें 6 कारण
Hand and Leg Joint Pain Causes in Hindi: चोट लगना, वायरल इंफेक्शन, बसाइटिस, टेंडिनिटिस टेंडन और गठिया हाथ पैर के जोड़ों में दर्द के कारण हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको हाथों और पैरों के जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version