Drumstick Powder Benefits in Hindi: मोरिंगा के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह पाचन सम्बन्धित समस्याओं से राहत देने में भी मदद करता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी, सूजन या अपच जैसी समस्याएं रहती हैं, तो इसका सेवन रोज करें। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए भी मोरिंगा फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से भी राहत देता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म धीमा है, तो ऐसे में भी आपके लिए मोरिंगा फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके सेवन से आपको शरीर कि सूजन से भी राहत मिल सकती है? जी हां, मोरिंगा में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो आपको सूजन से राहत दे सकते हैं।
सूजन कम करने के लिए मोरिंगा कैसे फायदेमंद है? How Moringa Helps To Relief Inflammation
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर- Anti-Inflammatory
मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिस कारण इसके सेवन से शरीर की सूजन कम होने लगती है। आयुर्वेद में इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण माना गया है।
दवाओं में इस्तेमाल होता है- Medicinal Use
मोरिंगा में कई प्राकृतिक गुण होते हैं। आयुर्वेदिक दवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग मुरीवेन्ना और कोटामचुक्कडी तैलम जैसी कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। जोड़ों से जुड़ी समस्याओं और सूजन को ठीक करने के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- सहजन पाउडर के फायदे: शरीर की इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है मोरिंगा पाउडर
पोषक तत्वों से भरपूर- Full of Nutrients
मोरिंगा में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे जोड़ों के लिए फायदेमंद हैं। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए गए हैं, जो हमारे जोड़ों को सुरक्षित रखते हैं और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
लिवर के लिए फायदेमंद- Good For Liver
मोरिंगा में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। साथ ही, इसे लिवर डिटॉक्स करने के लिए भी फायदेमंद माना गया है।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है- Boost Metabolism
आयुर्वेदिक में मोरिंगा को गर्म, तीखा और वात और कफ संतुलित करने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मधुमेह और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसी तरह जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़े दर्द और और अन्य समस्या के लिए भी यह फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए ऐसे करें मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल, तेजी से कम होगा मोटापा
किन लोगों को मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए- Who Should Not Consume Moringa
कई लोगों को मोरिंगा के सेवन से परेशानी भी हो सकती है। यह अत्यधिक गर्मी वाले लोगों जैसे पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
मोरिंगा का सेवन किस तरह करना ज्यादा फायदेमंद है? How To Consume Moringa
आप इसे सब्जी या दाल में डालकर ले सकते हैं। लिवर डिटॉक्स और मधुमेह जैसी समस्याओं में आपको इसका सेवन रोज करना चाहिए। इसकी पत्ती के पाउडर को आप दिन में एक बार खाली पेट 1 महीने तक सेवन कर सकते हैं। अगर आपको गर्मी या त्वचा पर चकत्ते जैसी समस्याएं हैं, तो इसे इस्तेमाल करना बंद कर दें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version