Moringa Benefits For Stomach Problems: प्रकृति के पास तमाम ऐसी औषधियां और प्राकृतिक चीजें हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद कर सकती हैं। इनमें से एक है 'मोरिंगा' जिसे सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। मोरिंग या सहजन का सेवन शरीर को पोषण देने के साथ कई गंभीर परेशानियों और बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इसमें प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट की जबरदस्त मात्रा होती है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है। नियमित रूप से सहजन की पत्तियों के पाउडर का सेवन करने से बवासीर, खून की कमी, कमजोरी, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई समस्याओं में फायदा मिलता है। मोरिंगा का सेवन पेट समस्याओं को दूर करने के लिए भी फायदेमंद होता है और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।
पेट के लिए मोरिंगा के फायदे- Moringa Benefits For Stomach Problems in Hindi
मोरिंगा, जिसे 'सहजन' या 'ड्रमस्टिक' भी कहा जाता है, एक औषधीय पौधा है जो अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। इसकी पत्तियां, फल, बीज और तने सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "मोरिंगा की पत्तियां पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज, सूजन, गैस की समस्या और अपच जैसी परेशानियों में बहुत फायदेमंद होती हैं। नियमित रूप से इसकी पत्तियों का सेवन करने से पेट में मौजूद आंतरिक अंगों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: सहजन पाउडर के फायदे: शरीर की इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है मोरिंगा पाउडर
पेट के लिए मोरिंगा की पत्तियों के फायदे इस तरह से हैं-
1. अपच से छुटकारा पाने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व पाचन को सुधारने में मदद करते हैं।
2. एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं को कम करने के लिए मोरिंगा का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन सिस्टम को सुधारने में मदद करते हैं।
3. मोरिंगा की पत्तियों में अच्छी मात्रा में फाइबर होती है, जो कब्ज को दूर करने में मदद कर सकती है। फाइबर पेट से मल को सही ढंग से बाहर निकालने में सहायक होता है।
4. मोरिंगा की पत्तियों में मौजूद गुण पेट में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। मोरिंगा का सेवन करने से पेट में सूजन को कम करके और पाचन सिस्टम को सुधारने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रीशनल गुण शरीर को ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
पेट को हेल्दी रखने के लिए मोरिंगा का सेवन कैसे करें?
पत्तियाँ और फल- मोरिंगा की पत्तियाँ और फल स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें सलाद, सूप, या स्मूदी में शामिल किया जा सकता है।
पाउडर- मोरिंगा का पाउडर बना कर इसे दूध, दही, या फलों के साथ मिला कर सेवन किया जा सकता है।
कैप्सूल्स या तेल- यदि किसी को मोरिंगा का स्वाद अच्छा नहीं लगता, तो उन्हें मोरिंगा के कैप्सूल्स या तेल का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सहजन के फूल का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का तरीका
मोरिंगा का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसका बहुत ज्यादा सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। गर्भावस्था और किसी गंभीर बीमारी में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)