Expert

सद्गुरु ने बताई हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट शेक की रेसिपी, रोजाना पीने से मिलेंगे ये 3 फायदे

सद्गुरु ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शेक की रेसिपी शेयर करते हुए बताया कि इसमें हाई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सद्गुरु ने बताई हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट शेक की रेसिपी, रोजाना पीने से मिलेंगे ये 3 फायदे


हेल्दी और फिट रहने वाले लोग अक्सर खुद ये सवाल करते हैं कि नाश्ते में ऐसा क्या खाएं, जो न सिर्फ टेस्टी हो बल्कि उसको खाने के बाद लंच तक में भूख न लगें। पैकेड और प्रोसेस्ड फूड के जमाने में आज भी लोग अपने दिन की शुरुआत हेल्दी चीजों को खाकर करना चाहते हैं। अब मुझ जैसे वर्किंग लोगों को हेल्दी ब्रेकफास्ट भी चाहिए और टाइम भी कम देना है। अगर आप भी मेरी ही तरह है तो सद्गुरू द्वारा बताई गई शेक की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह शेक न सिर्फ स्वाद में बहुत टेस्टी है बल्कि सेहत का भी खजाना है। आइए आज जानते हैं इस शेक की रेसिपी और इसे पीने के फायदों के बारे में।

हेल्दी शेक बनाने की रेसिपी

सद्गुरु ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शेक की रेसिपी शेयर करते हुए बताया कि इसमें हाई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।

सामग्री की लिस्ट

  • मूंगफली के दाने- मुट्ठी भर
  • कोई भी मौसमी फ्रूट -1 पीस
  • शहद- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

सबसे पहले मुट्ठी भर मूंगफली के दानों को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह भीगी हुई मूंगफली को मिक्सर में डालकर पीस लें।

अब मूंगफली के अंदर केला, सेब या जो भी फ्रूट आपको पसंद हैं वो डालकर ब्लेंड करें। अगर आपको मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगता है तो आप इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं। इस मिश्रण में 1 चम्मच शहद डालकर पिएं। 

इसे भी पढ़ेंः बच्चों को खिलाएं हेल्दी और टेस्टी पालक का ढोकला, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है ये शेक

    • क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल का कहना है कि इस शेक को बनाने के लिए भीगी हुई मूंगफली का इस्तेमाल होता है। इसलिए यह शेक पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। इस शेक में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पेट में गैस, कब्ज और दर्द की समस्याओं से बचाता है।
    • इस शेक का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sadhguru (@sadhguru)

  • मूंगफली और शहद त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। हाई प्रोटीन होने की वजह से यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और त्वचा की पिगमेंटेशन को कम करता है।
  • यह शेक दिमागी विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोजाना इस शेक का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, जिससे याददाश्त में सुधार आता है।
  • हाई प्रोटीन होने की वजह यह शेक मांसपेशियों का विकास करने में भी मदद करते हैं। भीगी हुई मूंगफली में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों के जख्म को ठीक करते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

डायबिटीज में रोगियों के लिए फायदेमंद है लौकी का चोखा, जानें इसकी आसान रेसिपी

Disclaimer