Doctor Verified

वर्कआउट से पहले पिएं मूंगफली, बादाम और केले का शेक, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

वर्कआउट से पहले शेक पीना बहुत फायदेमंद होता है। आप मूंगफली, बादाम और केले का शेक पी सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्कआउट से पहले पिएं मूंगफली, बादाम और केले का शेक, शरीर को मिलेंगे कई फायदे


Benefits of Drinking Shake Before Workout: आजकल अधिकतर लोग जिम करते हैं या फिर वर्कआउट करते हैं। जिम जाने से पहले या बाद में एनर्जी ड्रिंक्स आदि का सेवन करना जरूरी होता है, तभी शरीर को पूरा लाभ मिलता है। वर्कआउट करने से पहले शरीर में एनर्जी लाने के लिए कोई मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का सेवन करता है, तो कोई तरह-तरह के होममेड पाउडर लेता है। लेकिन आप चाहें तो वर्कआउट से पहले शेक भी पी सकते हैं। शेक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शेक, प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर होता है। अगर आप नियमित रूप से शेक का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर की कमजोरी और थकान दूर होगी। साथ ही, मांसपेशियों की ग्रोथ भी तेजी से होगी। इसलिए अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो वर्कआउट से पहले इस शेक का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं वर्कआउट से पहले मूंगफली, बादाम और केले का शेक पीने के फायदे-

वर्कआउट से पहले मूंगफली, बादाम और केला शेक पीने के फायदे- Benefits of Drinking Peanut Almond and Banana Shake Before Workout in Hindi

1. शरीर को एनर्जी मिलेगी

वर्कआउट से पहले बादाम, मूंगफली और केले का शेक पीना फायदेमंद होता है। इस शेक को पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर आप वर्कआउट से पहले इस शेक को पिएंगे, तो शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। इसलिए आपको इस शेक का सेवन जरूर करना चाहिए।

almond shake

2. मसल्स ग्रोथ में मदद

वर्कआउट से पहले बादाम, मूंगफली और केले का शेक पीने से मसल्स ग्रोथ में काफी मदद मिलती है। अधिकतर लोग मसल्स ग्रोथ के लिए ही जिम या वर्कआउट करते हैं। अगर आप एक्सरसाइज करने से पहले इस शेक को पिएंगे, तो इससे मसल्स रिपेयर होंगी। साथ ही, मांसपेशियों का भी विकास अच्छी तरह होगा।

3. प्रोटीन का अच्छा सोर्स

अक्सर लोग जिम या वर्कआउट से पहले मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। आप चाहें तो जिम जाने से पहले बादाम, मूंगफली और केले के शेक का सेवन भी कर सकते हैं। यह प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स होता है। आप वर्कआउट से पहले इस शेक को पिएंगे, तो इससे आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाते हैं ये 5 प्रोटीन शेक, बच्चों से बड़ों तक सबके लिए हैं फायदेमंद

4. थकान और कमजोरी दूर होगी

जो लोग वर्कआउट या जिम करते हैं, उन्हें थकान या कमजोरी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में आपको नियमित रूप से जिम जाने से पहले बादाम, मूंगफली और केले का शेक पिएंगे, तो इससे थकान और कमजोरी दूर होगी। इस शेक को पीने से आपको एनर्जी मिलेगी और आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे।

Read Next

क्‍या केला और आलू क‍िडनी के ल‍िए हान‍िकारक होते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer