Expert

वर्कआउट के बाद बनाना शेक पीने की सलाह क्यों दी जाती है? जानें एक्सपर्ट से

फिटनेस एक्सपर्ट्स कई लोगों को वर्कआउट के बाद बनाना शेक पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप इसके फायदे जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्कआउट के बाद बनाना शेक पीने की सलाह क्यों दी जाती है? जानें एक्सपर्ट से


Banana Shake Benefits After Workout: आपने गौर किया होगा हर फिटनेस फ्रिक्स की डाइट में बनाना शेक जरूर शामिल होता है। खासकर जो लोग मसल्स बिल्डिंग पर काम करते हैं। बनाना शेक को कई लोग पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक की तरह अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आप इसके फायदे जानते हैं? आखिर क्यों, फिटनेस एक्सपर्ट्स वर्कआउट के बाद बनाना शेक पीने की सलाह देते हैं। एक पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक के रूप में यह क्यों फायदेमंद होता है? साथ ही, इसके सेवन से सेहत को क्या फायदे मिलते है? आइये इस लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके जवाब।

01 (76)

वर्कआउट के बाद बनाना शेक क्यों पीना चाहिए? Why We Should Drink Banana Shake After Workout

प्रोटीन इंटेक पूरा होता है

पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक के लिए लोग बनाना शेक में दूध या प्रोटीन पाउडर मिलाते हैं। इससे यह शेक प्रोटीन ड्रिंक का काम करता है। इसे पीने से मसल्स रिकवरी में मदद मिलती है।

ग्लूकोज लेवल मेंटेन रहता है

केले में नेचुरल फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए नेचुरल शुगर हैं। इनमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं, जो एक्सरसाइज के बाद बॉडी में ग्लूकोज लेवल मेंटेन करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- वर्कआउट के दौरान किन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

बॉडी में हाइड्रेशन मेंटेन रहती है

केले में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट लेवल मेंटेन करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से मसल्स क्रैम्प्स कम होते हैं और बॉडी हाइड्रेट भी रहती है।

मसल्स रिकवरी में मदद मिलती है

बनाना शेक पीने से मसल्स की रिकवरी में भी मदद मिलती है। बनाना शेक कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन होता है। इसलिए इसे पीने से मसल्स रिकवरी होती है और बॉडी में एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। इसके सेवन से इंटेंस वर्कआउट के बाद मसल्स पेन से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- एक्सरसाइज करने से ट्रिगर होता है अस्थमा तो वर्कआउट कैसे करें? जानें डॉक्टर से

एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है

एक्सरसाइज के बाद अगर आपको भी एनर्जी लेवल डाउन फील होता है, तो आपको बनाना शेक जरूर पीना चाहिए। बनाना में नेचुरल शुगर मौजूद होती है, जो एनर्जी लेवल बूस्ट करने में मदद करती है। इसके सेवन से एनर्जी लेवल बूस्ट होता है और थकावट कम होती है। जिन लोगों को वर्कआउट के बाद थकावट और कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें वर्कआउट के बाद बनाना शेक जरूर पीना चाहिए। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से गट हेल्थ बूस्ट होती है और डाइजेशन इम्प्रूव होता है।

लेख में हमने जाना वर्कआउट के बाद बनाना शेक पीना क्यों फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज है या जो वेट लॉस करना चाहते हैं, उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

Read Next

स्किन और बालों के लिए कैसे फायदेमंद है फर्मेंटेड फूड्स? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer