What is the best time to take fennel: स्वस्थ रहने के लिए खानपान से जुड़ी अच्छी आदतें अपनाना भी जरूरी है। अगर आप खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाते हैं या बैठ जाते हैं, तो इस कारण आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। देरी से खाना खाना या रात में भारी चीजें खाना कुछ ऐसी आदतें हैं, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसी तरह खानपान से जुड़ी कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो स्वस्थ रहने में मदद करती हैं। खाने के बाद वॉक करना या वज्रासन में बैठना कुछ ऐसी आदतें हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इसी तरह खाने के बाद सौंफ का सेवन करना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपने अपने घर के बड़े-बूढ़ों को भी खाने के बाद सौंफ खाने की सलाह देते जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं खाने के बाद सौंफ खाना क्यों फायदेमंद माना जाता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
खाना खाने के बाद सौंफ खाना क्यों फायदेमंद होता है? Why Is It Beneficial To Eat Fennel After Meals
खाने के बाद सौंफ खाने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि यह खाने को पचाने में मदद करती है। यह पेट में एसिड को कंट्रोल करती है और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाती है। सौंफ वात अनुलोमक है, शीत वीर्य है, दीपनीय होती है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है और इसके सेवन से प्राकृतिक रूप से भूख भी लगती है। पेट में भारीपन, एसिडिटी और ब्लोटिंग कम करने में भी सौंफ फायदेमंद होती है। इसे अच्छा पित्तशामक भी माना जाता है। पित्तशामक होने के साथ-साथ इसे वातहर माना जाता है। यह वात का अनुलोमन करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- क्या बच्चों के लिए सौंफ का पानी पीना सेफ होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान
पाचन तंत्र के लिए सौंफ कैसे फायदेमंद है?
हमारी पाचन क्रिया मुंह से ही शुरू हो जाती है यानी खाना पचने की शुरुआत मुंह से हो जाती है। कई लोग खाने को ठीक से चबाएं बिना ही शरीर में ले जाते हैं। सौंफ के बीज शरीर में ले जाने के लिए बहुत ज्यादा चबाना होता है। इससे शरीर को सौंफ के सभी गुण मिलते हैं और खाना क्रिया भी बेहतर होती है। अगर किसी को हाइपर एसिडिटी रहती है, तो ऐसे में यह पेट में एसिड कम करने में मदद करती है। इंटेस्टाइनल ब्लॉकेज में भी सौंफ का सेवन करना फायदेमंद होता है। सौंफ का रस पेट में जाकर डाइजेस्टिव एसिड कम करता है। इसके सेवन से ब्लोटिंग, एसिडिटी, पेट में भारीपन और पेट दर्द से भी राहत मिलती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- खाने के बाद खाली सौंफ खाने के बजाय आप सौंफ और मिश्री खा सकते हैं। इन दोनों की तासीर ठंडी होती है जिससे पेट को राहत मिलती है।
- खाने के बाद सौंफ का सेवन कम मात्रा में ही करें। क्योंकि, ज्यादा मात्रा में सेवन करने से भी सेहत को नुकसान हो सकता है।
- अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में दूध में मिलाकर पिएं सौंफ, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
निष्कर्ष
एक्सपर्ट के मुताबिक, खाने के बाद सौंफ का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे पाचन क्रिया तेज होती है और खाना ठीक से पचता है। यह पेट में एसिड को कंट्रोल करती है और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाती है। सौंफ वात अनुलोमक है, शीत वीर्य है, दीपनीय होती है। सौंफ के सेवन से ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में अधिक जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
खाना खाने के बाद सौंफ खाने के क्या फायदे हैं?
खाना खाने के बाद सौंफ खाने से पाचन क्रिया तेज होती है। इससे ब्लोटिंग, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द से राहत मिल सकती है। इससे सेवन से खाना ठीक से पचता है और पेट साफ होता है।सौंफ लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?
सौंफ का सेवन दिन में कभी भी कर सकते हैं। सुबह खाली पेट सौंफ की चाय या सौंफ का पानी पी सकते हैं। इसे सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सौंफ का सेवन खाने के बाद मिश्री के साथ भी किया जा सकता है।क्या खाने के बाद सौंफ का पानी अच्छा होता है?
खाने के बाद सौंफ का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट को ठंडक मिलती है और पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। खाने के बाद सौंफ लेने से ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।