Doctor Verified

खाना खाने के बाद जरूर खाएं सौंफ, सेहत को मिलेंगे कई गजब के फायदे

सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। खाना खाने के बाद इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे खाने का पाचन अच्छी तरह से हो जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के बाद जरूर खाएं सौंफ, सेहत को मिलेंगे कई गजब के फायदे


Benefits of Fennel Seeds After Meals in Hindi:  सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा, सौंफ में पोटेशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं। अक्सर लोग खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के बाद सौंफ खाना बेहद फायदेमंद होता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है, गर्मियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। सौंफ, शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन जरूर करना चाहिए। खाना खाने के बाद सौंफ खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं खाना खाने के बाद सौंफ खाने के फायदे-

1. खाने का अच्छे से पाचन

खाना खाने के बाद आपको सौंफ का सेवन जरूर करना चाहिए। सौंफ खाने से पाचन सही रहता है। अगर आप नियमित रूप से खाने के बाद सौंफ खाएंगे, तो इससे पाचन-तंत्र सही तरीके से काम करेगा। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए डिनर या लंच के बाद सौंफ जरूर खाएं।

2. गैस और एसिडिटी से बचाए

गैस और एसिडिटी से बचने के लिए भी आपको खाना खाने के बाद सौंफ का जरूर खाना चाहिए। अगर आपको अक्सर ही गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो खाने के बाद सौंफ का सेवन जरूर करें। सौंफ खाने से पाचन सही रहता है और गैस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे पिएं सौंफ का पानी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

digestion

3. कब्ज से बचाव

अगर आपको कब्ज की दिक्कत रहती है, तो खाना खाने के बाद आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। सौंफ खाने से पाचन-तंत्र सही से काम करता है और इससे कब्ज से बचाव होता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, वे खाने के बाद सौंफ का सेवन जरूर करें।

4. फ्री रेडिकल्स से बचाए

खाना खाने के बाद आपको सौंफ का सेवन करने से फ्री रेडिकल्स से भी बचाव होता है। सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं। सौंफ शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- रोटी बनाते समय आटे में मिलाएं सौंफ और अजवाइन, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

5. पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाए

अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द से परेशान होना पड़ता है। अगर आपको पीरियड्स की वजह से अक्सर ही दर्द बना रहता है, तो खाने के बाद सौंफ का सेवन जरूर करें। सौंफ, मासिक धर्म की वजह से होने वाली ऐंठन को दूर करता है। इसमें ऑक्सीटोसिन होता है, जो दर्द को कम करता है।

Read Next

घुटनों के दर्द से राहत दिलाएगी ये रोटी, डाइटिशियन से जानें इसकी रेसिपी

Disclaimer