Can We Drink Water After Coming From Sun: गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए भी आपको नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन चिलचिलाती गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। धूप में ज्यादा देर रहने के कारण शरीर से पसीना निकलता है और इसकी वाह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। शरीर में पानी की कमी पुरकरने के लिए पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन तेज धूप और गर्मी से वापस आते ही पानी पीने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, गर्मियों में तेज धूप से वापस आने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए और पानी पीने का सही तरीका।
धूप से आने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?- When Should I Drink After Coming From The Sun in Hindi
गर्मियों के मौसम में धूप में ज्यादा रहने के कारण शरीर में पानी की कमी (Dehydration) हो सकता है। इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन तेज गर्मी में रहने के तुरंत बाद पानी पीने से कई समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए आपको पानी पीने के सही समय और तरीके के बारे में जरूर पता होना चाहिए। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "धूप में ज्यादा देर रहने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। धूप से वापस आने के बाद थोड़ी देर के लिए आराम से बैठें, जिससे आपके शरीर का तापमान सामान्य होगा। शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद आप ठंड या नॉर्मल पानी पी सकते हैं।"
आमतौर पर धूप में ज्यादा देर रहने के बाद कम से कम 15 मिनट आराम करने के बाद पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आपको लू लगने, जुकाम और संक्रमण या चक्कर आने की समस्या का खतरा नहीं रहता है। कोशिश करनी चाहिए कि धूप में ज्यादा देर रहने के बाद बहुत ज्यादा ठंडा पानी न पिएं। अचानक गर्मी से वापस आने के बाद ठंडा पानी पीने से जुकाम, बुखार और उल्टी जैसी समस्याओं का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में ठंडा-गर्म होने पर आप हो सकते हैं बीमार, जानें कारण और बचाव
धूप से लौटने के बाद पानी पीने का सही समय और तरीका
1. आराम करें: धूप से लौटने के बाद सीधे पानी पीने की बजाय पहले कुछ मिनट आराम करें। एक छायादार स्थान पर बैठें और शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें।
2. हल्का गर्म या गुनगुना पानी पिएं: अचानक ठंडा पानी पीने से बचें। इसके बजाय हल्का गर्म या गुनगुना पानी पिएं। यह आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है और पाचन को सही रखता है।
3. थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिएं: एक बार में अधिक मात्रा में पानी पीने की बजाय, छोटे-छोटे घूँट लेकर पानी पिएं। इससे आपका शरीर बेहतर तरीके से पानी को अवशोषित कर सकेगा।
इसे भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं पीते गलत तरीके से पानी? एक्सपर्ट से जानें पानी पीने का सही तरीका
4. पानी में नमक और नींबू मिलाएं: अगर संभव हो, तो पानी में थोड़ा सा नमक और नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई होती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
5. नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक: नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीना भी एक अच्छा विकल्प है। यह शरीर में मिनरल्स और नमक की भरपाई करने में मदद करता है।
जब आप गर्मी में होते हो, तो आपके शरीर का तापमान बढ़ा होता है, ऐसे में अचानक ठंड में आने या ठंडी चीजों का सेवन करने से शरीर का तापमान बदलने लगता है। इसकी वजह से ही आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। यही बात ठंड में रहने के बाद अचानक गर्म माहौल में जाने पर होती है। इसलिए तेज धूप या गर्मी में रहने के तुरंत बाद ठंडा पानी या ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
(Image Courtesy: freepik.com)