How Hot To Cold Temperature Make You Sick: भयंकर धूप, चिलचिलाती गर्मी और आग बरस रहे मौसम में एसी से बाहर निकलते ही पसीने टपकने लगते हैं। कई बार लोग एसी से तुरंत निकालने के बाद धूप में पहुंच जाते हैं और धूप के बाद सीधे एसी में। बाहर से आने के तुरंत बाद एसी या कूलर चालू करके ठंडी हवा में बैठना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा ही तब भी होता है, जब आप अचानक गर्मी से आने के बाद ठंड पानी पीने लग जाते हैं। ऐसा करने से आपको तुरंत सुकून तो मिल जाता है, लेकिन इसकी वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। ऐसा आपने भी कई बार महसूस किया होगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, आखिर गर्मी में ठंडा-गर्म होने की वजह से आप बीमार क्यों पड़ जाते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
गर्मी में ठंडा-गर्म होने पर क्यों हो जाते हैं बीमार- How Hot To Cold Temperature Make You Sick in Hindi
गर्मी बढ़ने पर शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। इस मौसम में अक्सर आपने बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म फूड न खाने की सलाह सुनी होगी। गर्मी से वापस आने के तुरंत बाद ठंड पानी पीने से प्यास टो कम हो जाती है, लेकिन इसकी वजह से आपको जुकाम, गले में खराश जैसी समस्याओं का खतरा बना रहता है। सर्द-गर्म की वजह से आप बुखार, जुकाम और इन्फेक्शन समेत कई समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "जब आप गर्मी में होते हो, तो आपके शरीर का तापमान बढ़ा होता है, ऐसे में अचानक ठंड में आने या ठंडी चीजों का सेवन करने से शरीर का तापमान बदलने लगता है। इसकी वजह से ही आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। यही बात ठंड में रहने के बाद अचानक गर्म माहौल में जाने पर होती है।" दरअसल, शरीर को मौसम के हिसाब से अपना तापमान एडजस्ट करने में समय लगता है। लेकिन जब अचानक आपके शरीर का तापमान बढ़ता है, तो प्रतिरक्षा तंत्र ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता है। इसकी वजह से परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: आपको भी लगती है बहुत ज्यादा गर्मी? जिम्मेदार हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव
सर्द-गर्म होने के कारण समस्याएं
अचानक गर्मी से ठंडे वातावरण में जाना हो या गर्मी से वापस आकार तुरंत ठंडा पानी पीना। इन सभी की वजह से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हमारे शरीर में मौजूद खून की नसें गर्मी के मौसम में हीट छोड़ती हैं और सर्दी होने पर गर्मी को बनाए रखती हैं। ऐसे में जब आपके शरीर का तापमान अचानक बदलता है, तो इसे एडजस्ट करने में समस्या लगता है। इसकी वजह से आपको ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं-
- गले में खिचखिच
- जुकाम और इन्फेक्शन
- जी मिचलाने की समस्या
- नाक बंद होना
- सांस से जुड़ी समस्या
- आंखों में जलन
- तेज बुखार
- कानों में झनझनाहट
सर्द-गर्म से बचाव के उपाय
सर्द-गर्म की वजह से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। ठंडे कमरे से बाहर निकलते समय अचानक धूप में जाने से बचना चाहिए। कुछ देर सामान्य वातावरण में रुकने के बाद तेज धूप में जाना चाहिए। ऐसे ही अगर आप तपती गर्मी से घर आ रहे हैं, तो तुरंत कूलर या एसी चालू करने से बचें। कुछ देर रुकने के बाद जब शरीर का तापमान एडजस्ट हो जाए तभी एसी या कूलर चालू करें। इसके अलावा तेज गर्मी में रहने पर अचानक बहुत ज्यादा ठंडा पानी या किसी तरह का पेय पीने से बचें।
इसे भी पढ़ें: क्या हीटवेव की वजह से हार्ट अटैक ट्रिगर हो सकता है? जानें डॉक्टर से
इसके अलावा गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत महत्वपूर्ण है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। बाहर निकलने पर हल्के और सूती कपड़े पहनें, जो शरीर को ठंडा रखें और पसीना सोखें। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: freepik.com)